Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र में टला बड़ा हादरा, हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर

Chhagan Bhujbal: महाराष्ट्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश होने से बाल-बाल बच गया. इस घटना ने एक बार फिर से महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन हादसे की याद दिला दी. जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. उनके हेलीकॉप्टर के लिए कार्यक्रम स्थल के पास ही हेलीपैड बनाया गया था, लेकिन हेलीकॉप्टर की हैलीपैड की जगह कार पार्किंग में लैंडिंग हुई.

हेलीपैड को छोड़ कार पार्किंग में उतरा हेलीकॉप्टर

बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री भुजबल का हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के चलते हेलीपैड की बजाय कार पार्किंग में उतरा. तकनीकी गड़बड़ी के चलते हेलीकॉप्टर हेलीपैड को मिस कर गया. उसके बाद उसे कार पार्किंग में लैंड कराया गया. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. बता दें कि राज्य में यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इसी साल 28 जनवरी को बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया था. जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की जान गई थी. इस घटना से महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया था.

Continue reading on the app

PBKS vs SRH: अभिषेक और क्लासेन ने खेलीं शानदार पारी, हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए दिया 220 का लक्ष्य

PBKS vs SRH : न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 17वां मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब ने टॉस जीता और हैदराबाद को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की धमाकेदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए और पंजाब किंग्स को जीत के लिए 220 का टारगेट दिया है. 

अभिषेक शर्मा ने मचाया धमाल

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़ डाले. अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल में 5 चौके और 8 छक्कों के साथ 74 रन बनाए. वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उनके अलाना हेड ने 23 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 35 रनों की पारी खेली. इन दोनों को एक ही ओवर में शशांक सिंह ने डगआउट भेजा.

हेनरिक क्लासे ने खेली सधी हुई पारी 

इन दोनों के अलावा कप्तान ईशान किशन 27, अनिकेत वर्मा 19 और सलिल अरोड़ा 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए अंतिम ओवर्स में हेनरिक क्लासेन ने महत्वपूर्ण रन बनाए. उन्होंने 33 बॉल में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 39 रनों की पारी खेली. उनको जेवियर बार्टलेट ने कूपर कॉलनी के हाथों कैच आउट कराया.

हैदराबाद और पंजाब की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद -  ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा.

पंजाब किंग्स -  प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

ये भी पढ़ें : PBKS vs SRH: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सनथ जयसूर्या की बराबरी कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

कौन है सीएसके का ये नया 'हथियार', डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर मचाया तहलका

Who is Gurjapneet Singh: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 वर्षीय तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को आईपीएल डेब्यू कराया, जिन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह आईपीएल डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले 11वें गेंदबाज बन गए हैं. Sat, 11 Apr 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत को 700 साल तक फ्री बिजली कैसे मिलेगी ? #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:10:57+00:00

Tej Pratap Yadav News : शराब तो सभी जगह मिल रहा- तेज प्रताप यादव #tejpratapyadav #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:00:16+00:00

Mathura Yamuna River Boat Tragedy: मथुरा में कोहराम! यमुना में डूबी नाव, चश्मदीदों ने बताया क्या हुआ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:00:27+00:00

Fake Advertisement Scam Exposed: ठग गिरोह का भंडाफोड़, ऐसे फंसाते थे जाल में! Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers