Responsive Scrollable Menu

Aloo Chaat Recipe: घर पर बनाएं दिल्ली जैसी चटपटी आलू चाट, नोट करें ये Perfect Recipe

चटपटी चाट खाने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। लोग अलग-अलग वैरायटी की चटपटी चाट बनाते हैं। वहीं चाट का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। क्योंकि चाट होती ही इतनी टेस्टी है। यह खाने में स्वाद होने के साथ दिल और दिमाग को भी खुश कर देती है। आपने आलू की नॉर्मल चाट और छोले वाली चाट को जरूर खाई होगी। लेकिन क्या आपने झटपट बनने वाली चटपटी क्रिस्पी आलू चाट खाई है। यह टेस्टी होने के साथ परफेक्ट ऐपेटाइजर भी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चटपटी क्रिस्पी आलू चाट की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।


सामग्री

उबले हुए छोटे आलू- 400 ग्राम 
उबला हुआ चना- 1 कप 
मीठा दही, फेंटा हुआ- 2 कप 
हरी चटनी- 1 कप 
मीठी इमली की चटनी- 1 कप
कटा हुआ प्याज
कटा हुआ धनिया
चाट मसाला

चटपटी क्रिस्पी आलू चाट

आपको सबसे पहले बेकिंग ट्रे को ऑयल की सहायता से चिकना कर लेना है। फिर आसान तरीके से आलू को उबालने के बाद गिलास की मदद से दबाना है। गिलास से दबे हुए आलू पर भी ऑयलिंग कर लें। अब 180 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर 10-12 मिनट तक बेक करने के लिए छोड़ दें।

जब आलू क्रिस्पी हो जाएं, तो चाट बनाना है। इसके लिए आलू को प्लेट में डालकर इसके ऊपर चना, चाट मसाला, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, प्याज और धनिया डाल दें। आप कुछ मनपसंद मसाले डालकर चाट को टेस्टी बना सकती हैं। इस आसान तरीके से आप चटपटी क्रिस्पी आलू चाट बनकर तैयार हो जाएगी।

Continue reading on the app

The history of emojis | BBC News

From a simple colon, dash and parenthesis : - ) to now, where we have over 3,000 icons that speak louder than words. A world without emojis may feel like ancient history, but in reality they've only been around since 1999. By 2010, we had over 700 emojis. By 2015, Oxford dictionary named 'face with tears of joy' as its word of the year. Now, anyone can submit an emoji idea to the Unicode Consortium. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Emojis #BBCTech #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya की एक गलती Mumbai Indians को पड़ी भारी? R Ashwin ने उठाए कप्तानी पर गंभीर सवाल

आईपीएल में मुंबई और बेंगलुरु के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक माना जाता है, लेकिन इस बार का मैच एकतरफा नजर आया। बेंगलुरु की टीम ने मुंबई को जिस तरह से हराया, उसने टीम संयोजन और कप्तानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई की हार के बाद पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने खास तौर पर कप्तान हार्दिक पांड्या के फैसलों पर सवाल उठाए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, अश्विन का मानना है कि बेंगलुरु के बल्लेबाज रजत पाटीदार के खिलाफ गलत गेंदबाजी विकल्प चुनना मुंबई के लिए भारी पड़ गया। उन्होंने कहा कि पाटीदार पहले ही स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, इसके बावजूद उन्हें स्पिन के सामने खेलने का मौका दिया गया।

गौरतलब है कि अश्विन ने पिछले सीजन के एक मुकाबले का भी जिक्र किया, जहां पाटीदार ने स्पिन गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। इसके बावजूद मुंबई ने उसी रणनीति को दोहराया, जिसका फायदा बल्लेबाज ने फिर से उठाया।

इस मैच में जब पाटीदार क्रीज पर आए तो तुरंत स्पिन गेंदबाज को आक्रमण में लगाया गया। नतीजा यह हुआ कि उन्होंने लगातार बड़े शॉट खेलते हुए रन गति को तेजी से बढ़ा दिया। खासकर एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

अश्विन ने साफ कहा कि यह फैसला समझदारी भरा नहीं था और इससे टीम को बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित गेंदबाज ने अपने दो ओवर में ही 40 रन खर्च कर दिए, जो मैच के परिणाम में अहम साबित हुआ।

मौजूद आंकड़े बताते हैं कि मुंबई के स्पिन गेंदबाजों ने कुल मिलाकर काफी महंगे ओवर डाले। दूसरे स्पिनर ने भी चार ओवर में 40 से ज्यादा रन दे दिए। कुल मिलाकर स्पिन विभाग ने ही 80 से अधिक रन खर्च किए, जिससे विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली।

गौरतलब है कि टी20 जैसे तेज प्रारूप में सही समय पर सही गेंदबाज का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर बल्लेबाज की ताकत के हिसाब से रणनीति न बनाई जाए तो मैच हाथ से निकल सकता है।
Mon, 13 Apr 2026 22:00:31 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: UAE ने पाकिस्तान से वापस मांगा उधार ! #shorts #uae #pakistan #pakistandebt #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:10:40+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 14 April 2026 | Iran Us War | Trump | Iran Israel War |PM Modi |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:10:40+00:00

Iran US War Updates : चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी ! | Xi Jinping | Trump | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:13:32+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: सऊदी अरब-कतर का गुलाम बनेगा पाक? #pakistannews #shehbazsharif #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:09:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers