Responsive Scrollable Menu

Islamabad में चल रहा हाई वोल्टेज कूटनीतिक ड्रामा, JD Vance ने Abbas Araghchi से की सीधी बातचीत!

इस्लामाबाद में आज अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को समाप्त करने के लिए उच्च स्तरीय वार्ता प्रारंभ हुई। इससे पहले, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। व्हाइट हाउस ने इस बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी मुद्दों और क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की। वार्ता से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जिसमें एक वरिष्ठ ईरानी सूत्र ने दावा किया कि अमेरिका ने कतर और अन्य विदेशी बैंकों में जमा ईरान की लगभग छह अरब डॉलर की जमी हुई संपत्ति को मुक्त करने पर सहमति जताई है। इस कदम को ईरान ने सद्भावना और गंभीरता का संकेत बताया है। साथ ही इसे होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने से भी जोड़ा गया है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हालांकि अमेरिकी पक्ष ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और एक अधिकारी ने इसे खारिज भी किया है।

हम आपको बता दें कि इस्लामाबाद में हो रही वार्ता में दोनों देशों ने अपने शीर्ष प्रतिनिधियों को भेजा है। अमेरिकी दल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरान की ओर से विदेश मंत्री अब्बास अराघची प्रमुख भूमिका में हैं। जेडी वेंस, जो पहले अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के आलोचक रहे हैं, अब ट्रंप प्रशासन के प्रमुख रणनीतिक चेहरों में शामिल हो चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, जेडी वेंस ने वार्ता से पहले इस्लामाबाद में मध्यस्थों के साथ बातचीत कर यह स्पष्ट किया था कि यदि ईरान समझौते में देरी करता है तो अमेरिका दबाव बढ़ा सकता है। इसके बावजूद ईरान उन्हें अन्य अमेरिकी दूतों की तुलना में अधिक विश्वसनीय मानता है। इसके अलावा, अमेरिकी दल में स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी हैं, हालांकि ईरान ने इन दोनों पर अविश्वास जताया है। ईरानी पक्ष का कहना है कि पूर्व वार्ताओं में इनकी भूमिका रचनात्मक नहीं रही और इन्हें वार्ता प्रक्रिया से दूर रखा जाना चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: Minab के मासूमों की तस्वीरों के जरिये Iran ने किया US पर भावनात्मक वार, वार्ता के लिए पाक पहुँचे JD Vance


वहीं ईरानी प्रतिनिधिमंडल में अब्बास अराघची के अलावा संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और सुरक्षा प्रमुख अली अकबर अहमदियान जैसे प्रभावशाली नेता शामिल हैं। अराघची को कठिन वार्ताओं का विशेषज्ञ माना जाता है और वह पहले भी परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वहीं गालिबाफ का प्रभाव सैन्य और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में गहरा है, जिससे वह वार्ता में एक सख्त लेकिन रणनीतिक रुख प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस बीच, ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने स्पष्ट किया है कि यदि वार्ता अमेरिका के हितों के साथ साथ संतुलित दृष्टिकोण पर आधारित होगी तो समझौता संभव है, लेकिन यदि इसमें केवल इजराइल के हितों को प्राथमिकता दी गई तो कोई समझौता नहीं होगा।

उधर, क्षेत्रीय स्थिति भी बेहद संवेदनशील बनी हुई है। लेबनान में हिजबुल्ला और इजराइल के बीच तनाव बढ़ रहा है, जिसने इस युद्धविराम को खतरे में डाल दिया है। इजराइल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह हिजबुल्ला के साथ किसी भी युद्धविराम पर चर्चा नहीं करेगा।

हम आपको यह भी बता दें कि इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे शहर को एक विशेष सुरक्षा क्षेत्र में बदल दिया गया है। देखा जाये तो इस्लामाबाद वार्ता न केवल अमेरिका और ईरान के बीच संबंधों का भविष्य तय करेगी, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक शांति पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा।

Continue reading on the app

Oppo F33 Series: IP69K रेटिंग और 7000mAh बैटरी के साथ 15 अप्रैल को आएंगे 2 धांसू फोन, जानें खासियत

Oppo भारतीय बाजार में अपनी नई F33 सीरीज़ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस लाइनअप में Oppo F33 और Oppo F33 Pro मॉडल शामिल होंगे, जिन्हें 15 अप्रैल को पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि कंपनी इस बार ड्यूरेबिलिटी और बैटरी पर खास फोकस कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo F33 सीरीज में IP69K रेटिंग के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन में बेहतर कैमरा और नए डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बना सकते हैं। 

IP69K रेटिंग के साथ आएगी F33 सीरीज़
Oppo F33 सीरीज में IP69K सर्टिफिकेशन दिया जाएगा, जो कंज्यूमर स्मार्टफोन्स में मिलने वाली सबसे हाई लेवल प्रोटेक्शन रेटिंग्स में से एक है। यह रेटिंग हाई प्रेशर वॉटर जेट्स और धूल से सुरक्षा का संकेत देती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन हार्श एनवायरनमेंट, अचानक पानी गिरने या आउटडोर कंडीशन्स में भी सुरक्षित रहेगा।

इसके अलावा Oppo का कहना है कि इस सीरीज़ को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट से भी गुज़ारा गया है, जिसमें डिवाइस की ड्रॉप, वाइब्रेशन और एक्सट्रीम टेम्परेचर टेस्टिंग की गई है, हालांकि इन टेस्ट्स के सटीक स्टैंडर्ड्स की जानकारी नहीं दी गई है।

बैटरी पर भी खास फोकस
यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए इस सीरीज में 7000mAh बैटरी दी जाएगी, जिसे लगभग 5 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लंबे समय तक बैटरी डिग्रेडेशन और बार-बार चार्जिंग की समस्या को कम करने में मदद करेगी।

IP69K का मतलब क्या है?
अधिकतर मिड-रेंज स्मार्टफोन IP67 या IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जो धूल और पानी में कुछ समय तक डूबने से सुरक्षा देते हैं। लेकिन IP69K रेटिंग इससे आगे जाकर हाई प्रेशर और हाई टेम्परेचर वॉटर जेट्स से भी सुरक्षा देती है। इसी के जरिए Oppo इस सीरीज को ड्यूरेबिलिटी के मामले में अलग पहचान देना चाहता है।

अन्य लीक डिटेल्स
Oppo F33 सीरीज़ भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगी। यह सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में कैमरा और डिजाइन अपग्रेड के साथ आएगी। F33 Pro में 50MP अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा (100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) दिया जाएगा, जो ग्रुप सेल्फी के लिए ऑटो स्विच फीचर के साथ काम करेगा। इसमें AI Groupfie Expert और Portrait Glow जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे।

रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल होंगे। यह फोन तीन कलर ऑप्शन्स और नए डिजाइन के साथ आएगा। 

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, सनथ जयसूर्या की बराबरी पर पहुंचे

आईपीएल 2026 में शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मैच में अभिषेक ने 8 छक्के और पांच चौके की मदद से 28 गेंदों में 74 रन की पारी खेली। 

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस दौरान सिर्फ 18 गेंदों पर फिफ्टी जमा दी। पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में अभिषेक ने 50 प्लस स्कोर बनाया है। अभिषेक को पार्टटाइम स्पिनर शशांक सिंह ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। पावरप्ले में अभिषेक ने तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट और विजयकुमार वैशाक की जमकर खबर ली। 

पारी के पांचवें ओवर में तो अभिषेक शर्मा ने विजय कुमार को चार छक्के लगाए। अभिषेक ने अपनी इनिंग्स के दौरान 8 में से सात छक्के पावरप्ले में जड़े। अभिषेक किसी आईपीएल मैच के दौरान पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रुप से पहले नंबर पर आ चुके हैं। अभिषेक ने सनथ जयसूर्या, जोट बटलर और जॉनी बेयरस्टो की बराबरी की है। 
Sat, 11 Apr 2026 18:19:16 +0530

  Videos
See all

Viral Bike Accident: नगर निगम की गलती, लोगों की जान पर भारी! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T13:04:31+00:00

Viral Video: ‘zombie drug’ निकला झूठ, आरोपी गिरफ्तार | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T13:10:25+00:00

Bhaiyaji Kahin : Alipurduar में जनता क्या है मूड? | Bengal Elections | PM Modi | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T13:06:31+00:00

Car Accident Viral : तेज कार ने रौंदा, घसीटता चला गया शख्स | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T13:08:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers