Responsive Scrollable Menu

आर प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर:18 में से 12 पॉइंट्स जुटाए; अब 18 ब्लिट्ज मैचों से खिताब का फैसला

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने अमेरिका में खेले जा रहे सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट के रैपिड में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 18 संभावित पॉइंट्स में से 12 पॉइंट्स जुटाकर 1 पॉइंट की बढ़त बनाई। अब खिताब का फैसला 18 ब्लिट्ज मैचों से होगा। इस प्रदर्शन से साल के अंत में होने वाले ग्रैंड चेस टूर फाइनल में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं। आखिरी राउंड में हार, फिर भी बढ़त बरकरार रैपिड सेक्शन के नौवें और अंतिम राउंड में प्रज्ञानानंदा को नीदरलैंड्स के जोर्डन वान फोरीस्ट से हार मिली। इसके बावजूद वह 12 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने रहे। रैपिड सेक्शन में उन्होंने 4 मैच जीते, 4 ड्रॉ खेले और सिर्फ एक मुकाबला गंवाया। सिंजारोव और वेस्ली सो संयुक्त दूसरे स्थान पर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंजारोव और अमेरिका के वेस्ली सो 11-11 पॉइंट्स के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। सिंजारोव इसी साल होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश को चुनौती देंगे। अब 18 ब्लिट्ज मैचों में होगा फैसला टूर्नामेंट का रैपिड सेक्शन खत्म हो चुका है। अब सभी खिलाड़ियों को 18 ब्लिट्ज मुकाबले खेलने हैं, जिनके बाद चैंपियन का फैसला होगा। 2 लाख डॉलर (करीब ₹1.67 करोड़) की कुल इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के विजेता को 50 हजार डॉलर (करीब ₹42 लाख) मिलेंगे। ब्लिट्ज में हर जीत पर 1 पॉइंट मिलेगा, इसलिए प्रज्ञानानंदा के लिए अपनी बढ़त बनाए रखना आसान नहीं होगा। कीमर और सिंजारोव से मिलेगी कड़ी चुनौती 9-9 पॉइंट्स के साथ अमेरिका के लेवोन अरोनियन, लेनियर डोमिंग्वेज, नीदरलैंड्स के अनीश गिरी और जर्मनी के विंसेंट कीमर संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। ब्लिट्ज फॉर्मेट में कीमर और सिंजारोव को प्रज्ञानानंदा के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इस टूर्नामेंट के बाद क्लासिकल फॉर्मेट का प्रतिष्ठित सिंक्वेफील्ड कप खेला जाएगा। ग्रैंड चेस टूर का अहम टूर्नामेंट सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा है, जिसमें दुनिया के कई शीर्ष ग्रैंडमास्टर हिस्सा लेते हैं। इस खिताब के साथ प्रज्ञानानंदा ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट में एक और बड़ी सफलता अपने नाम की। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान जीत के करीब:वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 6 विकेट गिरे, बढ़त सिर्फ 60 रन; सभी विकेट साजिद-उस्मान के नाम त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 344 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रन की बढ़त हासिल की। पूरी खबर

Continue reading on the app

अल्काराज कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से बाहर:अप्रैल से कोई मैच नहीं खेला, US ओपन पर भी संशय

दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज कलाई की पुरानी चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सस्पेंस बढ़ गया है। अल्काराज अप्रैल के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। वे सिनसिनाटी ओपन में अपने खिताब का बचाव करने वाले थे, जिसे US ओपन की सबसे अहम तैयारी माना जाता है। टूर्नामेंट डायरेक्टर बोले- जल्द कोर्ट पर लौटें, यही उम्मीद सिनसिनाटी ओपन के टूर्नामेंट डायरेक्टर बॉब मोरान ने आधिकारिक बयान जारी कर अल्काराज के हटने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि कार्लोस जल्द से जल्द कोर्ट पर लौटने और फिर से मुकाबले खेलने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और भविष्य में सिनसिनाटी में उनका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।’ फ्रेंच ओपन और विंबलडन भी नहीं खेल सके 21 साल के स्पेनिश स्टार अल्काराज ने 14 अप्रैल को बार्सिलोना ओपन में अपना आखिरी मुकाबला खेला था। उसी मैच के बाद कलाई की चोट उभरने पर उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। इसके बाद वह फ्रेंच ओपन और पूरा ग्रास-कोर्ट सीजन, जिसमें विंबलडन भी शामिल है, नहीं खेल सके। प्रैक्टिस से उम्मीद जगी, लेकिन फिटनेस नहीं मिली हाल ही में सोशल मीडिया पर अल्काराज की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वह 11 अगस्त से शुरू होने वाले सिनसिनाटी ओपन तक फिट हो जाएंगे। हालांकि, कलाई पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण मेडिकल टीम ने उन्हें कोई जोखिम नहीं लेने की सलाह दी। US ओपन में खेलने पर भी सवाल अल्काराज का अगला लक्ष्य 30 अगस्त से शुरू होने वाला साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम US ओपन है, जहां वह डिफेंडिंग चैंपियन हैं। हालांकि, बिना किसी वार्म-अप मैच के सीधे ग्रैंड स्लैम में उतरना आसान नहीं होगा। अगर वह समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाए, तो यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सस्पेंस बना रहेगा। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस रैपिड में टॉप पर:18 में से 12 पॉइंट्स जुटाए; अब 18 ब्लिट्ज मैचों में होगा खिताब का फैसला भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीत लिया। अमेरिका में खेले गए ग्रैंड चेस टूर के इस टूर्नामेंट में उन्होंने रैपिड मुकाबलों में बनाई बढ़त को ब्लिट्ज राउंड में भी बरकरार रखा और ट्रॉफी अपने नाम की। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

बस बहुत हुआ!… टीम इंडिया की बिगड़ती फिटनेस से परेशान, एक्शन लेने CoE पहुंच रहे BCCI के बॉस

श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम से जसप्रीत बुमराह और सुदर्शन बाहर हो गए. उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर हर्षित राणा और सुंदर चोटिल हो गए थे. ये चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट चिंता का सबब है. Sun, 09 Aug 2026 02:21:02 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | 13 अगस्त तक संसद में महा-संग्राम! Modi Govt का क्या है प्लान? Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T00:04:21+00:00

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे का BJP-RSS पर बड़ा हमला #mallikarjunkharge #bjp #rss #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T00:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers