2027 वनडे वर्ल्डकप क्वालिफायर 21 फरवरी से 23 मार्च तक:विजेता को मेन ड्रॉ में सीधी एंट्री; वेस्टइंडीज पर क्वालिफायर खेलने का खतरा
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर की डेट तय कर दी हैं। 10 टीमों वाला यह टूर्नामेंट अगले साल 21 फरवरी से 23 मार्च तक खेला जाएगा। हालांकि, इसकी मेजबानी किस देश में होगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी बदला गया है। नई व्यवस्था में विजेता को सीधी एंट्री मिलेगी ICC ने जुलाई में 2027 वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट जारी किया था। इसके तहत क्वालिफायर जीतने वाली टीम 14 टीमों वाले वर्ल्ड कप के मेन ग्रुप में सीधे पहुंचेगी। वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप के पहले राउंड 'सुपर सीरीज' में खेलेंगी। यहां शीर्ष पर रहने वाली एक टीम मेन स्टेज की 12 टीमों में जगह बनाएगी। वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक खेला जाएगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। टूर्नामेंट के मुकाबले 12 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे। क्वालिफायर में 10 टीमें खेलेंगी क्वालिफायर में कुल 10 टीमें उतरेंगी। इनमें वनडे रैंकिंग में 30 सितंबर 2026 की कट-ऑफ डेट तक मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर सबसे नीचे रहने वाले 2 फुल मेंबर देश शामिल होंगे। इनके अलावा CWC लीग-2 की टॉप-4 टीमें और वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ से आने वाली 4 टीमें भी खेलेंगी। वेस्टइंडीज पर फिर क्वालिफायर खेलने का खतरा फिलहाल वेस्टइंडीज वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। टीम को 30 सितंबर की कट-ऑफ डेट से पहले भारत के खिलाफ सिर्फ दो वनडे खेलने हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के नतीजे भी रैंकिंग पर असर डालेंगे। अगर आयरलैंड 4-1 या 5-0 से सीरीज जीतता है और वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ दोनों मैच जीत लेता है, तो उसके टॉप-8 में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी। लेकिन अगर अफगानिस्तान सीरीज जीतता है, तो वेस्टइंडीज के लिए क्वालिफायर खेलना लगभग तय माना जा रहा है। 2023 में भी क्वालिफायर से बाहर हुआ था वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी जगह नहीं बना सका था। हरारे में खेले गए क्वालिफायर में उसे नीदरलैंड्स ने सुपर ओवर में हराया था। इसके बाद पहली बार वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।
हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज टीम के नेट बॉलर:श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट की तैयारी, 15 अगस्त से सीरीज
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारियों को मजबूत करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के कैंप में चार नेट बॉलर्स को शामिल किया है। बोर्ड ने बुधवार को बताया कि हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियान और विपराज निगम अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेंगे, ताकि उन्हें मैच जैसी परिस्थितियों में तैयारी का मौका मिल सके। BCCI ने आधिकारिक जानकारी दी BCCI ने अपने बयान में कहा, ‘हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियान और विपराज निगम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले तैयारियों में मदद के लिए नेट बॉलर्स के रूप में टीम के साथ जुड़े हैं।’ घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन का मिला इनाम इन चारों खिलाड़ियों ने हाल के घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। तनुष कोटियान और हर्ष दुबे स्पिन गेंदबाज हैं। माना जा रहा है कि श्रीलंका की स्पिन चुनौती को देखते हुए उन्हें नेट्स में शामिल किया गया है। वहीं शिवांग कुमार और विपराज निगम भी अलग-अलग तरह की गेंदबाजी से बल्लेबाजों को अभ्यास कराएंगे। श्रीलंका सीरीज की तैयारी पर फोकस भारतीय टीम मैनेजमेंट पहले टेस्ट से पहले तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। नेट सेशन में ये चारों गेंदबाज बल्लेबाजों को मैच जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कराएंगे, ताकि टीम पहले टेस्ट के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सके। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस रैपिड में टॉप पर:18 में से 12 पॉइंट्स जुटाए; अब 18 ब्लिट्ज मैचों में होगा खिताब का फैसला भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने अमेरिका में खेले जा रहे सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट के रैपिड सेक्शन में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 18 संभावित पॉइंट्स में से 12 पॉइंट्स जुटाकर 1 पॉइंट की बढ़त बनाई। अब खिताब का फैसला 18 ब्लिट्ज मैचों से होगा। इस प्रदर्शन से साल के अंत में होने वाले ग्रैंड चेस टूर फाइनल में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








.jpg)
