Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में 50 हजार की इनामी महिला ड्रग तस्कर अरेस्ट:पुलिस ने 200 CCTV और 100 मोबाइल खंगाले; 11 केस दर्ज; अपराध में बेटियां भी शामिल

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा से ‘ड्रग्स क्वीन’ के नाम से मशहूर कुसुम को अरेस्ट किया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। शाहदरा पुलिस के मुताबिक, वह दो महीने से कुसुम की तलाश कर रही थी और गुरुवार को जब वह शाहदरा आई, तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मीडिया को जानकारी शनिवार को दी। इसे अरेस्ट करने के लिए पुलिस ने 200 से अधिक CCTV और 100 से ज्यादा मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड तलाशे। कुसुम पर 2003 से 2024 के बीच NDPS एक्ट (ड्रग्स से जुड़े मामलों) के तहत 11 केस दर्ज हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि कुसुम लगातार ठिकाने बदलती रहती थी। कई बार पुलिस के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही वह फरार हो जाती थी। वह स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करती थी और बार-बार सिम कार्ड बदलती रहती थी। बेटियां भी ड्रग्स व्यापार में शामिल ड्रग्स के व्यापार में कुसुम के साथ उसकी बेटियां भी शामिल थीं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी बेटियां दीपा और चीकू को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा उसका भाई हरिओम और सहयोगी रवि भी उसके साथ पकड़े गए। कुसुम ने दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से छोटे स्तर पर ड्रग्स बेचने का काम शुरू किया था। रोहिणी कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। कुसुम दिल्ली से कई राज्यों में ड्रग्स का नेटवर्क चला रही थी। गिरफ्तारी के बाद भी उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। NDPS एक्ट के तहत 20 साल तक की सजा NDPS एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985) के जरिए नशीली दवाओं और ड्रग्स के सेवन, उत्पादन, बिक्री और तस्करी पर कार्रवाई की जाती है। ये कानून गांजा, अफीम,चरस और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों पर पूरी तरह पाबंदी लगाता है। इस कानून तहत दोषी साबित होने तक निर्दोष मानने के बजाय, यह मान लिया जाता है कि आरोपी को नशीले पदार्थ की जानकारी थी, और खुद को बेगुनाह साबित करने की जिम्मेदारी आरोपी की होती है। NDPS एक्ट के तहत 1 साल से 20 साल की जेल, जुर्माना और फांसी की सजा हो सकती है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में CCTV, लाइव फीड पाकिस्तान में दिख रही:दिल्ली पुलिस ने 11 आरोपी पकड़े, ISI एजेंटों ने सैन्य ठिकानों के पास लगवाए थे कैमरे पंजाब में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) के इशारे पर सेना और बीएसएफ के संवेदनशील ठिकानों की जानकारी इस्लामाबाद भेजने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंटों ने पंजाब के सैन्य और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगा रखे थे। इसका लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजा जा रहा था। पूरी खबर पढे़ं…

Continue reading on the app

ईरान-अमेरिका वार्ता से पहले शहबाज शरीफ ने की जेडी वेंस से मुलाकात, दोनों के बीच क्या हुई बात?

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ऑफिस से बयान भी जारी हुआ है। इस बयान में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष खत्म करने के लिए बातचीत की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर का वो मास्टर स्ट्रोक जिसने पलट दी बाजी, पंजाब की जीत के बाद 'सरपंच साहब' ने बताया

Shreyas Iyer on giving over to shashank singh: बीच के ओवरों में पंजाब किंग्स की लय थोड़ी बिगड़ गई थी, लेकिन अय्यर ने नेहल वढेरा के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की, और फिर शशांक सिंह के साथ मिलकर टीम ने सात गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया. अभिषेक और हेड का विकेट लेने वाले शशांक की शानदार गेंदबाजी की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, "हम सब एक साथ आए और शशांक मेरे पास आए. मुझे ऐसे किसी गेंदबाज की जरूरत थी जो 120 की गति से गेंदबाजी करे. उन्होंने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन किया. शशांक और उनकी सोच को सलाम." Sat, 11 Apr 2026 23:30:02 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है! | Islamabad | Ceasefire | Hormuz |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T22:30:21+00:00

Budaun News: भीड़ के बीच ट्रैक्टरों की खतरनाक भिड़ंत, बाल-बाल बचे लोग! Viral Video | Trending Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T21:30:16+00:00

Iran America Ceasfire News: सवा लाख का 1 अंडा, 8 लाख का 1 लीटर दूध, ईरान का बुरा हाल! | Israel | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T23:00:53+00:00

US and Iran hold peace talks in highest level meeting since 1979 Islamic revolution | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T22:23:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers