जान हथेली पर रख अक्षय कुमार को देखने के लिए पांचवीं मंजिल के एस्कलेटर पर चढ़े फैंस, यूजर्स बोले-इतना पागलपल क्यों?
Akshay Kumar Visit Gaur City Mall: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं. यहां पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसे देखकर झटका लग जाता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर लोग अपनी जान की परवाह किए बिना ऐसी हरकत कैसे कर सकते हैं. जिस वीडियो की हम यहां बात कर रहे हैं वो नोएडा के गौर सिटी मॉल का है. यहां पर अक्षय कुमार को देखने के लिए कई लोग मॉल की पांचवी मंजिल के एस्केलेटर पर चढ़ गए. इस वीडियो को देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना खतरनाक हो सकता है. इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
जान हथेली पर रख चढ़े एस्केलेटर पर फैंस
दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला; (Bhoot Bangla) के लिए जगह-जगह जाकर प्रमोशन कर रहे हैं. इसी कड़ी में अक्षय नोएडा के गौर सिटी मॉल में आए हुए थे. यहां पर लोगों की भीड़ इतनी थी, जिसकी कोई हद नहीं. हर कोई अक्षय कुमार को देखने के लिए उतालवा नजर आया. एक्टर के चारों और फैंस की भारी भीड़ लग गई. इतना ही नहीं मॉल की हर मंजिल की रेलिंग पर भी लोग उन्हें झांक-झांक देखने के लिए बेताब दिखे. लेकिन. हद तो तब हो गई. जब कई लोग मॉल की पांचवीं मंजिल के एस्केलेटर पर चढ़ गए. इस वीडियो में देखा जा सकता है ये लोग बिल्कुल किनारे पर खड़े हुए. अगर जरा सा भी बैलेंस बिगड़ जाए तो जान को खतरा हो सकता है.
एस्केलेटर से वीडियो बनाते नजर आए फैंस
अक्षय कुमार को देखने के लिए फैंस के बीच होड़ सी मच गई. इतना ही नहीं कई फैंस अपनी जान की परवाह किए बगैर एक्टर की वीडियो बनाने में लग गए. इसी वीडियो देखा जा सकता है कि एस्केलेटर पर चढ़कर फैंस वीडियो बना रहे हैं और वहां पर किसी तरह की कोई सपोर्ट भी नहीं है. उन लोगों को अपनी जान को लेकर जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा अगर थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ा तो सीधा जमीन पर आ गिरेंगे. इसके अलावा उनके आगे पीछे भी फैंस अक्षय कुमार के लिए हूटिंग और उनका नाम पुकारते हुए सुने जा सकते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अपनी चिंता जाहिर की है. जिसमें कई लोगों ने पूछा कि इतना पागलपल क्यों, लोगों को अपनी जान की भी परवाह नहीं है क्या.
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए है. एक शख्स ने लिखा कि बेरोजगारी पीक पर है. वहीं, दूसरे ने लिखा, 'कोई इनता बेवकूफ कैसे हो सकता है.' वहीं एक और अन्य ने लिखा, 'अगर दुर्भाग्य से एस्केलेटर चल जाता है, तो वो सीधे नीचे आ गिरेंगे.' आपको बता दें कि इस्टाग्राम पर इस वीडियो को लेकर नेटिजन्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं.
कब रिलीज होगी भूत बंगला
आपको बता दें कि अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' फिल्म इसी महीने की 17 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी डेट को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि इसे कब रिलीज किया जाए क्योंकि एक तरफ रणवीर सिंह की धुरंधर 2 सिनेमाघरों में लगी हुई जिससे मेकर्स ने कई बार इसकी रिलीज में बदलाव किया था. हालांकि इस डेट अब फाइनल कर दी है. इसके पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल को दिखाए जाएंगे. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: रजनीकांत से कमल हासन तक, Thalapathy Vijay की 'जन नायगन' के लीक होने पर फूटा साउथ स्टार्स का गुस्सा
'IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है...' पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग
IPL vs PSL : इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना अक्सर की जाती है. दुनिया भर के तमाम क्रिकेटर अक्सर इसके बारे में अपने विचार साझा करते रहते हैं. आईपीएल अच्छा है या फिर पीएसएल अच्छा है, इस पर अक्सर डिबेट होती रहती है. अब इस विषय पर एक बार फिर से एक स्टार क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज राइली रूसो हैं.
साउथ अफ्रीका के इस क्रिकेटर ने अब आईपीएल और पीएसल की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग का समर्थन किया है, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाफ जहर उगला है. पीएसएल को अच्छा बताने के बाद उन्होंने आईपीएल को सिर्फ एक मूवी की तरह बताया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
आईपीएल और पीएसएल पर क्या बोले रूसो
राइली रूसो ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'आईपीएल एक बहुत लंबा टूर्नामेंट है और पाकिस्तान सुपर लीग ज्यादा कॉम्पैक्ट है, जहां कॉम्पिटिशन बहुत ज्यादा कड़ा होता है. जाहिर है कि, आईपीएल के पीछे पूरा बॉलीवुड है, इसलिए यह असली क्रिकेट से कहीं ज्यादा एक फिल्म जैसा है'.
????BIG STATEMENT BY RILEE ROSSOUW ON IPL VS PSL????
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) April 11, 2026
"IPL is a very long tournament & PSL is a much more compact, where the competition is a lot more fierce. IPL obviously has the whole Bollywood behind it, so it's a lot more of a movie than actual cricket". pic.twitter.com/5ttSrIcHbL
पीएसएल में दो टीमों के लिए खेले राइली रूसो
राइली रूसो पाकिस्तान सुपर लीग में इस समय क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम के साथ जुड़े हुए हैं. इससे पहले वो कई सीजन मुल्तान सुलान के लिए भी खेल चुके हैं. उन्होंने पीएसएल के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी भी लगाई थी. उन्होंने 41 गेंद में शतक जड़ा था.
पीएसएल में राइली रूसो का प्रदर्शन
उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में 99 मैचों की 93 पारियों में 3 शतक और 11 अर्धशतकों के साथ 2366 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 31.45 का रहा है, जबकि उनकी स्ट्राइक रेट 144.70 रही है. उनके बल्ले से टूर्नामेंट में 238 चौके और 93 छक्के रहे हैं. उनका उच्तम स्कोर 121 रहा है. वो पीएसएल के अलावा दुनिया भर के तमाम क्रिकेट लीग में खेलते हैं.
How well did this man play what a player and more importantly great man ????????????kushi you a legend ???? pic.twitter.com/C4X78SODBX
— Rilee Rossouw (@Rileerr) July 23, 2024
राइली रूसो ने आईपीएल में दिखाया दम
राइली रूसो इसके साथ ही आईपीएल में भी खेल चुके हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग खेला है. वो 2014 से लेकर 2024 तक आईपीएल खेले चुके हैं.
????????????????????????????????' ???????????? ????????????! ????????#RoarSaamMore #BetwaySA20 pic.twitter.com/2xxgR2dzEM
— Pretoria Capitals (@PretoriaCapsSA) January 8, 2025
इस दौरान उनके बल्ले से 22 मैचों की 22 पारियों में 2 अर्धशतक के साथ कुल 473 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 45 चौके और 25 छक्के निकले हैं. उनका टूर्नामेंट में औसत 23.65 और स्ट्राइर रेट 153.57 का रहा है.
ये भी पढ़ें : 'वो बल्लेबाजी की परिभाषा बदल रहे हैं...', वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए शशि थरूर, तारीफ में कहीं बड़ी-बड़ी बातें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















