Realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को देगा दस्तक: 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और गेमिंग फीचर्स से होगा लैस
Realme ने अपने नए Realme 16x 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी का यह नया 5G स्मार्टफोन 12 अगस्त दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले Realme और Flipkart ने इसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन के डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स की पुष्टि की गई है। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और गेमिंग फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री करेगा।
दो कलर ऑप्शन में आएगा Realme 16x 5G
कंपनी के टीजर के मुताबिक Realme 16x 5G को Endurance Brown और Glory White कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन के पीछे वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। Realme 16x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी। कंपनी के अनुसार यह बैटरी एक बार चार्ज होने पर 156.2 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 9 घंटे तक गेमिंग का बैकअप देने में सक्षम होगी। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging और Reverse Charging जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जिससे चार्जिंग का अनुभव और बेहतर होगा।
ये भी पढ़े-ः WhatsApp New Update: व्हाट्सऐप ने बदला Group Chat का अनुभव, नए अपडेट में मिलेंगे 3 दमदार फीचर्स
स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ 14GB तक RAM (डायनामिक RAM सहित) और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोन में Realme का Flux Engine भी शामिल होगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस देने में मदद करेगा।
144Hz डिस्प्ले और दमदार गेमिंग फीचर्स
Realme 16x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी Peak Brightness 1200 निट्स तक होगी। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5300mm² AirFlow Vapour Chamber Cooling System दिया जाएगा। गेमिंग के शौकीनों के लिए कंपनी ने इसमें अपना GT Boost Gaming Optimization Engine भी शामिल किया है, जो गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा।
50MP AI कैमरा और कई स्मार्ट AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल AI रियर कैमरा मिलेगा। इसके साथ AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे AI फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिससे फोटो और वीडियो का अनुभव बेहतर होगा। Realme 16x 5G को IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलेगी। इसके अलावा, फोन MIL-STD-810 Military-Grade Shock Resistance के साथ आएगा, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में अधिक टिकाऊ बनाएगा।
Realme 15x का होगा सक्सेसर
Realme 16x 5G को पिछले साल लॉन्च हुए Realme 15x के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा। Realme 15x की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए मॉडल की कीमत भी इसी रेंज के आसपास रखी जा सकती है, हालांकि आधिकारिक कीमत लॉन्च के दिन सामने आएगी।
WhatsApp New Update: व्हाट्सऐप ने बदला Group Chat का अनुभव, नए अपडेट में मिलेंगे 3 दमदार फीचर्स
अगर आप WhatsApp पर फैमिली, ऑफिस, स्कूल या किसी बड़े ग्रुप का हिस्सा हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने ग्रुप चैट को पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं।
नए अपडेट के बाद यूजर्स अब Poll की Deadline सेट कर सकेंगे, Anonymous Voting का इस्तेमाल कर पाएंगे, @all Mention के जरिए एक साथ सभी सदस्यों को नोटिफाई कर सकेंगे और मौजूदा ग्रुप से ही नया ग्रुप भी आसानी से बना सकेंगे। कंपनी का कहना है कि ये फीचर्स बड़े ग्रुप्स में बेहतर कोऑर्डिनेशन और तेज कम्युनिकेशन को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
अब Polls में सेट कर सकेंगे Deadline
WhatsApp ने अपने Poll फीचर को और बेहतर बना दिया है। अब ग्रुप में Poll बनाते समय यूजर्स उसकी Deadline भी तय कर सकेंगे। तय समय पूरा होने के बाद Poll अपने आप बंद हो जाएगा और कोई नया वोट नहीं डाला जा सकेगा। यह फीचर उन ग्रुप्स के लिए खास तौर पर उपयोगी होगा, जहां किसी निर्णय के लिए तय समय के भीतर सभी की राय लेना जरूरी होता है।
ये भी पढ़े-ः CMF Clip Pro लॉन्च: 10.8mm ड्राइवर, 10 घंटे की बैटरी और LDAC सपोर्ट के साथ आए नए Open-Ear Earbuds
Anonymous Polls का भी मिलेगा विकल्प
नए अपडेट के साथ WhatsApp ने Polls में Anonymous Voting का विकल्प भी जोड़ा है। इस फीचर की मदद से Poll में वोट डालने वाले यूजर्स के नाम छिपे रहेंगे। इससे लोग बिना किसी दबाव के अपनी राय साझा कर सकेंगे।
15 मिनट तक Poll को कर सकेंगे Edit
अब Poll बनाने के बाद उसमें गलती होने पर उसे डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp यूजर्स को Poll पोस्ट करने के 15 मिनट के भीतर सवाल या विकल्पों को एडिट करने की सुविधा देगा। इससे टाइपिंग मिस्टेक सुधारना या विकल्पों को स्पष्ट करना आसान हो जाएगा।
@all Mention से एक साथ मिलेगा सभी को नोटिफिकेशन
WhatsApp ने नया @all Mention फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से यूजर केवल एक बार @all टैग करके ग्रुप के सभी सदस्यों को एक साथ नोटिफाई कर सकेगा। अब हर सदस्य को अलग-अलग टैग करने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर ऑफिस, स्कूल, इवेंट रिमाइंडर, मीटिंग अपडेट या किसी जरूरी सूचना को तुरंत सभी तक पहुंचाने में काफी उपयोगी साबित होगा।
बड़े ग्रुप्स में केवल एडमिन ही कर सकेंगे @all का इस्तेमाल
WhatsApp के अनुसार, जिन ग्रुप्स में 32 से ज्यादा सदस्य होंगे, वहां केवल Group Admin ही @all Mention का इस्तेमाल कर पाएंगे। खास बात यह है कि अगर किसी यूजर ने ग्रुप को म्यूट भी किया हुआ है, तब भी @all Mention की सूचना उसे मिल सकती है। हालांकि यूजर्स चाहें तो ऐप की Notification Settings में जाकर @all नोटिफिकेशन को भी बंद कर सकते हैं।
Existing Group से सीधे बना सकेंगे नया Group
WhatsApp ने एक और नया फीचर जोड़ा है, जिसके तहत अब किसी मौजूदा ग्रुप के सदस्यों को दोबारा जोड़ने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स Existing Group से सीधे नया Group Chat बना सकेंगे। यह फीचर अलग-अलग विषयों पर चर्चा करने, किसी इवेंट की प्लानिंग, सरप्राइज पार्टी आयोजित करने या किसी खास टॉपिक पर अलग बातचीत शुरू करने के लिए काफी उपयोगी रहेगा।
धीरे-धीरे सभी यूजर्स को मिलेगा अपडेट
WhatsApp ने बताया है कि ये सभी नए फीचर्स फिलहाल चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किए जा रहे हैं। आने वाले कुछ हफ्तों में दुनिया भर के सभी यूजर्स को यह अपडेट मिल जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










