Responsive Scrollable Menu

गुस्सा या प्यार?: ये क्या... आरसीबी की हार से हिले रजत पाटीदार, वैभव सूर्यवंशी की गर्दन ही पकड़ ली

RR vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा। महज 15 साल की उम्र में यह युवा बल्लेबाज हर मैच के साथ खुद को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा साबित कर रहा। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में वैभव ने ऐसी तूफानी पारी खेली, जो सालों तक याद रखी जाएगी। 

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 18 ओवर में हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। सूर्यवंशी की पारी इतनी खास रही कि दर्शक ही नहीं, विपक्षी खिलाड़ी भी उनके मुरीद हो गए।

मैच के बाद एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला, जब आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मजाकिया अंदाज में सूर्यवंशी को गले से पकड़ लिया। यह उस शानदार पारी की तारीफ का ही एक तरीका था, जिसने आरसीबी की जीत का सिलसिला तोड़ दिया।

हालांकि, इतनी बेहतरीन पारी के बावजूद सूर्यवंशी खुद से पूरी तरह खुश नहीं दिखे। वह विराट कोहली के हाथों कैच आउट होने के बाद नाराज नजर आए। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'अगर मैं और देर तक क्रीज पर रहता तो टीम के लिए 10-20 रन और जोड़ सकता था। कभी-कभी एक खराब शॉट टीम को नुकसान पहुंचा देता है, इसी वजह से मुझे थोड़ा अफसोस होता है।'

वैभव इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वह 4 मैचों में 200 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उनका औसत 50 और स्ट्राइक रेट 266.67 का है। इसके अलावा वह इस सीजन में सबसे ज्यादा 18 छक्के भी लगा चुके हैं। अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा, जहां सभी की नजरें एक बार फिर इस युवा बल्लेबाज पर टिकी होंगी।

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs GT: घर में फिसड्डी, बाहर शेर... क्या गुजरात के खिलाफ अपने किले को बचा पाएगी लखनऊ?

LSG vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. हालांकि, इस मैदान पर लखनऊ की टीम का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. ऐसे में देखना ये होगा कि गुजरात के खिलाफ वह क्या रणनीति अपनाती है. Sat, 11 Apr 2026 14:54:09 +0530

  Videos
See all

UP: मजार के बहाने हड़पी गई सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर | #bijnor #landjihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T09:39:00+00:00

Delhi: संसद परिषद में राहुल गांधी और PM मोदी और राहुल गांधी का आमना-सामना #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T09:41:01+00:00

Iran-US Ceasefire Talks In Pakistan Islamabad Live: शांति या तबाही? | Donald Trump |Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T09:38:52+00:00

US Iran Peace Talks: बातचीत फेल तो पाकिस्तान का हो जाएगा खेल! Islamabad Meeting | Iran US Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T09:35:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers