बिना मांगे मिल रहा है लोन? एक्सपर्ट्स से जानिए प्री-अप्रूव्ड लोन के फायदे और नुकसान
Pre-approved loan: प्री-अप्रूव्ड लोन बिना किसी कागजी कार्रवाई के तुरंत फंड देने का वादा करते हैं, लेकिन इनमें ब्याज दरें अक्सर बाजार की अन्य दरों से अधिक हो सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि आसान उपलब्धता के कारण लोग अपनी क्षमता से अधिक कर्ज ले लेते हैं, जिससे भविष्य में ईएमआई (EMI) का बोझ बढ़ जाता है.
The post बिना मांगे मिल रहा है लोन? एक्सपर्ट्स से जानिए प्री-अप्रूव्ड लोन के फायदे और नुकसान appeared first on Prabhat Khabar.
Varuthini Ekadashi 2026 Daan: वरुथिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन वस्तुओं का दान, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति!
Varuthini Ekadashi 2026 Daan: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत पवित्र माना जाता है. वरुथिनी एकादशी विशेष रूप से पुण्य देने वाली मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और दान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है. यह दिन श्री हरि भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन श्रद्धा से पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इस दिन दान करने का विशेष फल मिलता है. ऐसा कहा जाता है कि जरूरतमंद को दान देने से कई गुना पुण्य मिलता है. अगर राशि अनुसार दान किया जाए तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है. इससे ग्रह दोष भी शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
वरुथिनी एकादशी पर राशि अनुसार क्या करें दान? (Varuthini Ekadashi 2026 Daan)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को वरुथिनी एकादशी पर गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए. इससे जीवन में ऊर्जा और सफलता बढ़ती है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग सफेद वस्त्र, चावल और दूध का दान करें. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए हरे कपड़े, मूंग दाल और हरी सब्जियों का दान शुभ माना जाता है. इससे बुद्धि और निर्णय क्षमता बेहतर होती है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को चावल, चीनी और सफेद मिठाई का दान करना चाहिए. इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग गेहूं, गुड़ और तांबे की वस्तु का दान करें. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और मान-सम्मान मिलता है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए हरी दाल, हरे कपड़े और फल का दान लाभकारी होता है. इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सफेद वस्त्र, इत्र और मिठाई का दान करना चाहिए. इससे जीवन में संतुलन और शांति आती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को लाल वस्त्र, मसूर दाल और गुड़ का दान करना चाहिए. इससे नकारात्मकता दूर होती है.
धनु राशि
धनु राशि वाले लोग पीले वस्त्र, चना दाल और हल्दी का दान करें. इससे भाग्य मजबूत होता है.
मकर राशि
मकर राशि के लिए काले तिल, कंबल और लोहे की वस्तु का दान शुभ माना जाता है. इससे बाधाएं दूर होती हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को नीले कपड़े, कंबल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए. इससे शनि दोष कम होता है.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को पीले वस्त्र, केसर और मिठाई का दान करना चाहिए. इससे मानसिक शांति और सुख मिलता है.
व्रत और पूजा का सही तरीका
वरुथिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान विष्णु की पूजा करें. व्रत रखें और दिनभर सात्विक भोजन ही करें. शाम के समय दीपक जलाएं और विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें. जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता अनुसार दान दें.
किन बातों का रखें ध्यान
इस दिन झूठ बोलने से बचें
किसी का अपमान न करें
तामसिक भोजन न करें
गरीब और जरूरतमंद की मदद जरूर करें.
यह भी पढ़ें: Parshuram Jayanti 2026: 19 या 20 अप्रैल कब है परशुराम जयंती? नोट कर लें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















