'वो बल्लेबाजी की परिभाषा बदल रहे हैं...', वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए शशि थरूर, तारीफ में कहीं बड़ी-बड़ी बातें
Shashi Tharoor Praise Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियन लीग 2026 में 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा रखा है. पहली ही गेंद पर बाउंड्री से शुरुआत करने वाले वैभव ने आरसीबी के साथ खेले गए मुकाबले में 78 रनों की धाकड़ पारी खेली, जिसके बाद से हर तरफ उनके नाम की चर्चा हो रही है और जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच शशि थरूर ने भी वैभव की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में क्या-क्या लिखा...
Vaibhav Sooryavanshi ने खेली 78 रनों की पारी
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहले तो 15 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. फिर उन्होंने महज 26 गेंदों पर 78 रन ठोक दिए. अपनी पारी में वैभव ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. वैभव ने अपनी पारी में 42 रन छक्कों से और 32 रन चौकों से बनाए, यानि कुल 78 रन की पारी में 74 रन तो बाउंड्री से ही बना लिए.
First ball vs Jasprit Bumrah - 6️⃣
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
First ball vs Trent Boult - 6️⃣
First ball vs Bhuvneshwar Kumar - 4️⃣
First ball vs Josh Hazlewood - 4️⃣
That's Vaibhav Sooryavanshi for you ????#TATAIPL | #KhelBindaas | @rajasthanroyals pic.twitter.com/wYzmQnua4k
वैभव सूर्यवंशी की शशि थरूर
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ आरसीबी के खिलाफ ही नहीं बल्कि इस सीजन हर मैच में ऐसा ही रवैया अपनाया है और सामने गेंदबाज कोई भी हो, उसकी पहली गेंद को बाउंड्री पार ही भेजा है. सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से कांग्रेस सांसद शशि थरूर काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने एक खास पोस्ट भी शेयर किया है.
Ah! @Vaibhavsooryava is just out, caught by @imVkohli. May as well start doing other things now, like tweeting!
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 10, 2026
It is truly a marvel to witness the meteoric rise of young Sooryavanshi. Watching this 15-year-old phenom at the crease is a masterclass in the evolution of the game.… pic.twitter.com/P486I1Qsrq
शशि थरूर लिखते हैं, 'युवा सूर्यवंशी की तेजी से बढ़ती प्रतिभा को देखना सच में अद्भुत है. इस 15 वर्षीय प्रतिभावान खिलाड़ी को खेलते देखना क्रिकेट के विकास का एक शानदार उदाहरण है. उनके बल्ले की गति, अद्भुत टाइमिंग और जबरदस्त ताकत का मेल वाकई सांस रोक देने वाला है. वह सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रहे,बल्कि नई पीढ़ी के लिए बल्लेबाजी की परिभाषा बदल रहे हैं. जब वह स्ट्राइक लेते होते हैं, दुनिया जैसे रुक सी जाती है. हर गेंद देखने का मन करता है. हम एक दुर्लभ और पीढ़ीगत प्रतिभा को अपनी आंखों के सामने उभरते देख रहे हैं.'
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बना लिए हैं 200 रन
Never satisfied. Never settling for less ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
???? THE VAIBHAV SOORYAVANSHI MINDSET ✨#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvRCB | @rajasthanroyals pic.twitter.com/rdwKH9eReH
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 78 रनों की पारी खेली और ऑरेन्ज कैप की रेस में यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया.
वैभव ने इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 50 के औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. वैभव इस सीजन 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर सजी हुई है. इतना ही नहीं वैभव इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी से छीनी ऑरेन्ज कैप, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 की लिस्ट में सबकी उम्र 25 से कम
ईरान की शर्तों और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सीजफायर पर अनिश्चितता, वार्ता के नतीजे पर टिकी वैश्विक नजरें
वॉशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में युद्धविराम को लेकर अहम बातचीत करने की तैयारी में हैं। दोनों पक्षों के बीच गहरे अविश्वास, परस्पर विरोधी मांगों और संघर्ष से बाहर निकलने के बढ़ते दबाव के बीच यह वार्ता होने जा रही है।
द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच “युद्ध से निकलने का रास्ता खोजने की जरूरत” के अलावा ज्यादा कुछ कॉमन नहीं लगता। बातचीत से पहले, दोनों देशों ने एक-दूसरे पर गलत नीयत से काम करने का आरोप लगाया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सार्वजनिक प्रस्ताव को धोखा करार दिया और कहा कि तेहरान होर्मुज स्ट्रेट से शिप ट्रांजिट पर रोक लगाकर बेईमानी कर रहा है।
इस बीच ईरान ने पक्की शर्तें रखी हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट और द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ईरान संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने कहा कि बातचीत शुरू होने से पहले प्रतिबंधित और ब्लॉक किए गए एसेट्स को रिलीज करने जैसे मुद्दों को सुलझाना होगा।
अमेरिकी डेलिगेशन को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस लीड कर रहे हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने मीडिया से कहा, मुझे लगता है कि यह सकारात्मक होगा। अगर ईरान अच्छी नीयत से बातचीत करता है तो हम निश्चित रूप से खुले हाथ बढ़ाने को तैयार हैं।
पाकिस्तान ने खुद को एक अहम मध्यस्थ के तौर पर पेश किया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बातचीत को करो या मरो वाला पल बताया।
यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब बड़े पैमाने पर इलाके के हालात अस्थिर बने हुए हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट और द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, वैसे तो तकनीकी सीजफायर लागू है, लेकिन लेबनान में इजरायली ऑपरेशन जारी है, इससे डिप्लोमैटिक कोशिशें मुश्किल हो रही हैं।
द वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, एक बड़ी रुकावट होर्मुज स्ट्रेट है, जो एक जरूरी ग्लोबल एनर्जी रूट है। ईरान ने ऐसे कंट्रोल लगाए हैं जिनके तहत टैंकरों को परमिशन लेनी होगी और टोल वसूलना शुरू कर दिया है। इस कदम को अमेरिकी अधिकारियों ने गैर-कानूनी करार कर स्वीकार करने से मना कर दिया।
होर्मुज संकट का असर वैश्विक बाजार पर देखने को मिला है। इसकी वजह से तेल की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से फिर से खोलना चाहता है, जबकि ईरान इस समुद्री मार्ग पर अपना दबदबा बनाए रखने पर तुला हुआ है।
बातचीत की स्थिति अभी भी बहुत अलग है। द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ईरान ने यूरेनियम संवर्धन रोकने और अपने मिसाइल प्रोग्राम पर रोक लगाने की अमेरिका की मांगों को खारिज कर दिया है। वहीं अमेरिका ने संकेत दिया है कि बैन में राहत डील के बाद ही मिलेगी।
यह अभी साफ नहीं है कि बातचीत डायरेक्ट होगी या मध्यस्थता होगी। द वॉशिंगटन पोस्ट ने बताया, दोनों पक्ष अलग-अलग बैठ सकते हैं। वेंस के ऊपर इस वक्त एक बड़ी जिम्मेदारी है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट किया कि ट्रंप ने उन्हें बातचीत को लीड करने के लिए भेजा है। ऐसे में इस बातचीत का नतीजा उपराष्ट्रपति की राजनीतिक समझ से काफी हद तक जुड़ा हुआ है।
पाकिस्तान की भूमिका को लेकर द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट किया कि पाक ने शुरुआती सीजफायर में मदद की और अंदरूनी आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद वॉशिंगटन और तेहरान दोनों के साथ संबंधों का फायदा उठा रहा है।
मौजूदा लड़ाई इस साल की शुरुआत में बढ़ गई, जिससे दुनियाभर में एनर्जी सप्लाई को खतरा पैदा हो गया। इस हफ्ते कुछ समय के लिए सीजफायर हुआ, लेकिन यह कितना चलेगा, यह पक्का नहीं है क्योंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे के इरादे को परख रहे हैं।
--आईएएनएस
केके/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















