Kidney Stone Diet: किडनी स्टोन में इन चीजों को खाने से करें परहेज, वरना बढ़ सकती है समस्या
Kidney Stone Diet: किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी एक आम लेकिन दर्दनाक समस्या है. यह तब बनती है जब शरीर में कुछ खनिज और नमक जमा होकर खतरनाक रूप ले लेते हैं. अगर समय रहते खानपान पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है. इसलिए सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी है. चलिए जानते हैं किडनी में स्टोन होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
किडनी स्टोन में क्या न खाएं? (What not to eat in kidney stone)
ज्यादा नमक वाली चीजों से करें परहेज
अगर आप किडनी स्टोन से परेशान हैं, तो ज्यादा नमक खाना आपकी हालत को बिगाड़ सकता है. नमक शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाता है, जिससे स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है. पैकेज्ड फूड, चिप्स, नमकीन और फास्ट फूड से दूरी बनाएं. खाने में नमक कम रखें और प्राकृतिक स्वाद को अपनाने की कोशिश करें.
ऑक्सालेट से भरपूर फूड्स कम करें
कुछ खाद्य पदार्थों में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है. यह कैल्शियम के साथ मिलकर स्टोन बना सकता है. पालक, चुकंदर, चॉकलेट, नट्स और चाय जैसे फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में करें. पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं, लेकिन संतुलन बहुत जरूरी है.
ज्यादा प्रोटीन भी बन सकता है कारण
अधिक मात्रा में नॉनवेज और प्रोटीन लेना भी किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है. खासकर रेड मीट, अंडे और सीफूड का ज्यादा सेवन यूरिक एसिड बढ़ाता है. इससे स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए प्रोटीन लें, लेकिन सीमित मात्रा में.
मीठी चीजों से दूरी रखें
ज्यादा मीठा खाना या शुगर वाले ड्रिंक्स पीना भी किडनी के लिए ठीक नहीं है. सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैक्ड जूस में मौजूद फ्रक्टोज स्टोन बनने का खतरा बढ़ाता है. इनकी जगह आप नारियल पानी, नींबू पानी या सादा पानी पी सकते हैं.
विटामिन C का अधिक सेवन न करें
विटामिन C शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा भी नुकसान पहुंचा सकती है. अधिक विटामिन C शरीर में ऑक्सालेट में बदल जाता है, जिससे स्टोन बन सकता है. इसलिए सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
पानी कम पीना सबसे बड़ी गलती
किडनी स्टोन के मरीजों के लिए पानी सबसे जरूरी चीज है. कम पानी पीने से शरीर में खनिज जमा होने लगते हैं. दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं. इससे स्टोन बनने का खतरा कम होता है और छोटे स्टोन बाहर निकलने में मदद मिलती है.
क्या खाएं ताकि राहत मिले? (What to eat in kidney stone)
जहां कुछ चीजों से परहेज जरूरी है, वहीं कुछ चीजें फायदेमंद भी होती हैं.
- नींबू पानी
- नारियल पानी
- ताजे फल और सब्जियां
- फाइबर युक्त आहार
- ये सभी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: Dragon Fruits Side Effects: पॉपुलर ड्रैगन फ्रूट के 7 साइड इफेक्ट, जानिए किसे खाने से बचना चाहिए?
Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
PhysicsWallah के शेयर में 37% तक उछाल का दम! एलारा सिक्योरिटीज ने शुरू किया कवरेज, क्या दी है रेटिंग
PhysicsWallah Share Price: एलारा सिक्योरिटीज का मानना है कि फिजिक्सवाला की ताकत उसका ओम्नीचैनल मॉडल है, जहां वह पहले मुफ्त कंटेंट और इंगेजमेंट के जरिए एक बड़ा यूजर बेस बनाती है और फिर उन्हें पेड यूजर्स में बदल देती है। प्लेटफॉर्म पर लाखों यूजर हैं और पेड एनरोलमेंट लगातार बढ़ रहे हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol


















