नासिक में कॉर्पोरेट जिहाद: भेष बदल पहुँची महिला पुलिसकर्मियों ने किया रैकेट का खुलासा, 9 FIR की डिटेल्स से जानें कैसे जिहादी करते थे हिंदू महिलाओं का उत्पीड़न
महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े यौन उत्पीड़न और हिंदू कर्मियों के धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
Jana Nayagan Leaked: रिलीज से पहले Online लीक हुई विजय की आखिरी फिल्म, रजनीकांत से कमल हासन तक साउथ स्टार्स में गुस्सा
Jana Nayagan Leaked: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ पहले से ही अपनी रिलीज को लेकर विवादों में थी, लेकिन इसको लेकर अब मेकर्स को एक और गरहा सदमा लगा है। फिल्म थिएटर में रिलीज होने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई जिससे मेकर्स को भारी नुकसान पहुंचा है। ये थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। फिल्म ऑनलाइन लीक होने से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। इस घटना पर कई दिग्गज सितारों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे सिनेमा के लिए गंभीर खतरा बताया है।
रजनीकांत बोले- ‘शॉक और पेन’ देने वाली घटना
सुपरस्टार रजनीकांत ने इस लीक पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- "जन नायकान' फिल्म को किसी ने इंटरनेट पर लीक कर दिया है, जिससे लोगों में गहरा सदमा और पीड़ा फैली है। फिल्म संगठनों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जाना चाहिए।"
ஜனநாயகன் திரைப்படம் இணையத்தில் யாராலோ வெளியிடப்பட்டிருப்பது அதிர்ச்சியையும்,வேதனையையும் அளிக்கிறது.
— Rajinikanth (@rajinikanth) April 10, 2026
திரை அமைப்புகள் இதற்கு எதிராகக் குரல் எழுப்பி, அரசு இதைச் செய்தவர்களைக் கண்டுபிடித்து கடுமையான தண்டனை அளிக்க வேண்டும்.
இது போன்ற குற்றம் இனியும் தொடரக்கூடாது.
सूर्या बोले- ‘दिल तोड़ने वाला और अन्यायपूर्ण’
एक्टर सूर्या ने लीक को “हार्टब्रेकिंग और अनफेयर” करार दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे फिल्म को न देखें, न शेयर करें और न ही इस पर चर्चा करें। उन्होंने इसे पूरी टीम की मेहनत के साथ अन्याय बताया।
चिरंजीवी और शिवकार्तिकेयन ने की सख्त कार्रवाई की मांग
मेगास्टार चिरंजीवी और अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। चिरंजीवी ने कहा कि सिनेमा भरोसे, मेहनत और सपनों का परिणाम होता है और ऐसी घटनाएं पूरे उद्योग को प्रभावित करती हैं।
कमल हासन ने बताया ‘सिस्टम फेल्योर’
अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सिस्टम की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म के सर्टिफिकेशन में हो रही देरी और कानूनी समस्याएं ऐसी घटनाओं को जन्म देती हैं।
मेकर्स ने दी कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
फिल्म के निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इस लीक में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल दोनों तरह की कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि फिल्म के कई हिस्से अवैध रूप से कॉपी और शेयर किए जा रहे हैं, जो गंभीर डिजिटल पायरेसी का मामला है।
‘जना नायकन’ को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है और इसमें पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल और प्रियामणि जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। हालांकि, फिल्म अभी तक CBFC सर्टिफिकेट का इंतजार कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OpIndia
Haribhoomi


















