ऊपर से नमक डालकर क्यों नहीं खाना चाहिए खाना? डॉक्टर ने बताया यह आदत चुपके से कर रही है ये काम
Khane Mein Upar Se Namak Dalna: कई बार खाने में ऊपर से नमक डालना पड़ता है. यह स्वाद तो बढ़ा देता है, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है.
The post ऊपर से नमक डालकर क्यों नहीं खाना चाहिए खाना? डॉक्टर ने बताया यह आदत चुपके से कर रही है ये काम appeared first on News24 Hindi.
DU Admission 2026: डीयू में एडमिशन के लिए इस तारीख से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन, जानिए CUET से जुड़ा पूरा प्लान
DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में एडमिशन लेने का सपना हर साल लाखों छात्रों का होता है. इस साल के लिए भी तेयारी शुरू हो चुकी है. इस बार भी दाखिला CUET के जरिए ही होगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद की जारी है. इसलिए छात्रों को अभी से पूरी जानकारी रखना जरूरी है. चलिए जानते हैं कब से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन.
कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन? (DU Admission 2026 Registration Date)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, DU Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन मई या जून 2026 से शुरू हो सकता है. हालांकि, अंतिम तारीख और आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी. छात्रों को सलाह है कि वे समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर नजर रखें. देरी करने से परेशानी हो सकती है.
CUET के जरिए मिलेगा एडमिशन
अब दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला CUET (Common University Entrance Test) के आधार पर होता है. इसका मतलब है 12वीं के नंबर सीधे एडमिशन में नहीं जुड़ते बल्कि CUET स्कोर सबसे ज्यादा जरूरी होता है. मेरिट लिस्ट CUET के अंकों के आधार पर बनती है. इसलिए परीक्षा की तैयारी बहुत जरूरी है.
एडमिशन प्रक्रिया कैसे होगी?
DU में एडमिशन की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होती है. सबसे पहले CUET UG परीक्षा के लिए आवेदन करें और परीक्षा दें. फिर CUET के बाद DU की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. आप अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुन सकते हैं. इसके बाद CUET स्कोर के आधार पर सीट अलॉटमेंट होगा. सीट मिलने के बाद दस्तावेज जमा करने होंगे. अंत में फीस जमा करके आप अपना एडमिशन कन्फर्म कर सकते हैं.
कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- CUET स्कोर कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए.
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
- CUET की तैयारी समय पर शुरू करें
- सिलेबस को अच्छे से समझें
- मॉक टेस्ट जरूर दें
- रजिस्ट्रेशन डेट मिस न करें
- सही कोर्स का चयन सोच-समझकर करें
छोटी-छोटी गलतियां आपके एडमिशन को प्रभावित कर सकती हैं.
इस बार क्या हो सकता है नया?
हर साल DU एडमिशन प्रक्रिया में कुछ बदलाव होते हैं. 2026 में भी कुछ नए अपडेट देखने को मिल सकते हैं जैसे- सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में सुधार, नए कोर्स जोड़ने की संभावना, पोर्टल को और आसान बनाना. हालांकि, इसकी पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद ही होगी.
यह भी पढ़ें: DU Admission 2026: DU में शुरू हुई एडमिशन की तैयारी, मई के अंत में भरे जाएंगे फॉर्म, जानें पूरा प्रोसेस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation

















