Responsive Scrollable Menu

Vivo को लगा बड़ा झटका, देसी कंपनी ने सस्ती कीमत में लॉन्च किया AI+ Nova Flip 5G फोन, जानिए फीचर्स

AI+ Nova Flip 5G लॉन्च हो गया है। यह किसी भारतीय कंपनी का पहला फ्लिप स्मार्टफोन है। इसके साथ ही यह AI+ कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी है। बड़ी बात यह भी है कि कंपनी ने फोन में अच्छे फीचर्स के साथ कीमत भी कम रखी है।

Continue reading on the app

सुसु-पॉटी के बाद क्या बच्चे का पेट हो जाता है खाली? बच्चों की डॉक्टर ने बताई असलियत

बच्चे के रोते ही घर के सभी लोग मां के पास आकर दूध पिलाने की नसियत देना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या वाकई हर बार बच्चे का रोना भूख से जुड़ा होता है?आइए डॉक्टर से जानते हैं सुसु-पॉटी के बाद क्या बच्चे का पेट खालीहो जाता है

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs DC: लगातार 3 मैच हार चुकी चेन्नई का दिल्ली से मुकाबला, क्या धोनी के बिना मिलेगी पहली जीत?

CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरुआत बेहद खराब रही और अब टीम को वापसी के लिए अपने ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा करना होगा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। दोनों की शुरुआती साझेदारियां 14 (12), 14 (12) और 9 (5) रन की रही हैं, जिसने टीम की पूरी बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ा दिया।

टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता यही है कि अगर ओपनिंग जोड़ी नहीं चलती, तो मिडिल ऑर्डर भी लड़खड़ा जाता। अगर सैमसन और गायकवाड़ फॉर्म में लौटते हैं, तो शिवम दुबे को स्पिन के खिलाफ खेलने का बेहतर मौका मिलेगा और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी भी खुलकर खेल पाएंगे। साथ ही, निचले क्रम के युवा खिलाड़ियों पर दबाव भी कम होगा।

चेन्नई की लगातार तीन मैच हारी
चेन्नई सुपर किंग्स को अब हर मैच में जीत की जरूरत है क्योंकि टीम ने अपने लिए गलती की गुंजाइश लगभग खत्म कर दी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स भी अपने पिछले मैच के फैसलों को लेकर सवालों में है। डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में स्ट्राइक अपने पास रखी, लेकिन टीम मैच हार गई। यह फैसला चर्चा में रहा क्योंकि उस समय कुलदीप यादव नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे।

ब्रेविस की वापसी हो सकती
सीएसके के लिए अच्छी खबर यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस जल्द वापसी कर सकते। हालांकि, एमएस धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें और समय लगेगा। अगर ब्रेविस खेलते हैं तो किसी एक युवा खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता। दिल्ली कैपिटल्स में नीतीश राणा का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है, ऐसे में उनकी जगह आशुतोष शर्मा को मौका मिल सकता है।

सरफराज खान चेन्नई के लिए पॉजिटिव
सीएसके के लिए सरफराज खान अब तक सबसे सकारात्मक खिलाड़ी रहे। उन्होंने 3 पारियों में 99 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा है। वह मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश कर रहे।

अक्षर और कुलदीप दिल्ली के लिए अहम
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी अहम होगी। दोनों बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते। हालांकि कुलदीप का सीएसके के खिलाफ रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा। केएल राहुल भी सीएसके के खिलाफ शानदार फॉर्म में रहे। उनका औसत 45 और स्ट्राइक रेट 143 है। हाल ही में उन्होंने 52 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली थी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ।

पिच और मौसम का क्या हाल रहेगा?
चेन्नई की पिच इस बार ज्यादा रन बनाने के लिए आसान नहीं दिख रही है, खासकर पहली पारी में बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। वहीं गर्मी भी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि रात में भी तापमान काफी ज्यादा रहेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला रीसेट का मौका। अगर सैमसन और गायकवाड़ चल गए, तो टीम पटरी पर लौट सकती। वहीं DC भी अपनी गलतियों से सीखकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

चेन्नई सुपर किंग्स (संभावित-12): 1 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 2 रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 3 आयुष म्हात्रे, 4 शिवम दुबे, 5 डेवाल्ड ब्रेविस, 6 सरफराज खान, 7 कार्तिक शर्मा/प्रशांत वीर, 8 जेमी ओवरटन, 9 मैट हेनरी, 10 नूर अहमद, 11 अंशुल कंबोज, 12 खलील अहमद

दिल्ली कैपिटल्स (संभावित-12): 1 पथुम निसांका, 2 केएल राहुल (विकेट कीपर), 3 नीतीश राणा/आशुतोष शर्मा, 4 समीर रिजवी, 5 डेविड मिलर, 6 अक्षर पटेल, 7 ट्रिस्टन स्टब्स, 8 विप्रज निगम, 9 कुलदीप यादव, 10 लुंगी एनगिडी, 11 टी नटराजन, 12 मुकेश कुमार

Sat, 11 Apr 2026 10:54:47 +0530

  Videos
See all

US-Iran Meeting On Ceasefire: Hezbollah को ईरान से बड़ा दुश्मन क्यों मानता है Israel? #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:02:43+00:00

गूगल सर्च अब भरोसे लायक नहीं रह गया है? [How AI search is changing what we find online] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:00:21+00:00

US-Iran Peace Talks News: ईरान-US शांति वार्ता को लेकर बड़ी खबर | Iran-US Ceasefire | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T05:56:46+00:00

Shimla Ram Mandir Nikah Controversy: हिंदू संघर्ष समिति ने राम मंदिर परिसर में निकाह का किया विरोध #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:03:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers