Responsive Scrollable Menu

बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग का न्यू टीजर जारी,VIDEO:कंट्रोवर्सी के बाद किए बदलाव, सिंगर ने लिखा- टटीरी फिर से; रिलीज डेट भी बताई

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह का टटीरी सॉन्ग कंट्रोवर्सी के बाद नए बदलाव के साथ एक बार फिर रिलीज के लिए तैयार है। सिंगर की टीम ने नए कलेवर के साथ इसका टीजर जारी किया, जिसके पिक्चराइजेशन में कई बदलाव दिखाई दे रहे है। टीजर के अंत में इसकी रिलीज डेट को रिविल किया है। लिखा- टटीरी फिर से, 14.04.2026। इसके साथ ही सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी 2 पोस्ट भी शेयर की है। इसमें लिखा- इस नए वर्जन में उन सभी हिस्सों को हटाया गया है, जिन्हें आपत्तिजनक माना गया था। साथ ही अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके साथ, उनकी आवाज और विश्वास ने ही इस गाने को जिंदा रखा है। बता दें कि 1 मार्च को रिलीज हुए टटीरी सॉन्ग के कई दृश्यों और बोल को लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई थी। सिंगर बादशाह के खिलाफ तीन एफआईआर तक दर्ज कराई गई थी। हरियाणा महिला आयोग ने तो पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी तक के आदेश जारी कर दिए थे। करीब एक सप्ताह पूर्व ही सिंगर ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगी थी। महिला आयोग के सामने पेश होकर मांगी माफी कुछ दिन पहले “टटीरी” गाने को लेकर विवाद बढ़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ माना था। इस मामले में बादशाह के साथ निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह और निर्माता हितेन भी आयोग के सामने पेश हुए।आयोग ने गाने के बोल और प्रस्तुति पर सख्त नाराजगी जताई थी। इसके बाद बादशाह और उनकी टीम ने बिना शर्त माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया था।साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने, 4 महीनों के भीतर एक पॉजीटिव सॉन्ग बनाने और आर्थिक रूप से कमजोर 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का भी वादा किया था। यहां जानिए सिंगर बादशाह ने सोशल मीडिया पर क्या कहा… यहां जानिए कब रिलीज हुआ सॉन्ग और क्यों था विवाद… एक मार्च को रिलीज हुआ, 3 एफआईआर दर्ज हुई : बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। सॉन्ग के रिलीज होने के साथ ही इसमें बादशाह के लिरिक्स और लड़कियों के सीन को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। पानीपत स्थित नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष सविता आर्या ने बादशाह के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर जींद और पंचकूला में बादशाह के खिलाफ 3 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने सॉन्ग को यूट्यूब से हटवा दिया। आयोग के सामने पेश न होने पर गिरफ्तारी के आदेश : इसके बाद हरियाणा महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया था। 13 मार्च हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने सिंगर को पानीपत में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। बादशाह की जगह पेश हुए उनके वकीलों ने दलील दी थी कि बादशाह सिक्योरिटी रीजन और प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से पेश नहीं हो सके। इसके बाद चेयरपर्सन ने पंचकूला और पानीपत SP को बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए थे। सिंगर ने पंचकूला थाने में पेश होकर रखा था अपना पक्ष : इसके बाद सिंगर बादशाह 19 दिन पहले हरियाणा की पंचकूला पुलिस की जांच में शामिल होकर अपना पक्ष रखा था। पूछताछ के बाद सिंगर को बेल पर छोड़ दिया गया था। पंचकूला साइबर थाना SHO युद्धवीर ने बताया था कि सभी धाराएं जमानती हैं। उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई थी। बादशाह ने वीडियो शेयर कर मांगी थी माफी जब गाने को लेकर विवाद हुआ था तो बादशाह ने वीडियो बनाकर माफी मांगी थी। उन्होंने वीडियो में कहा था- 'मेरा टरीरी गाना जब से रिलीज हुआ है तब से इसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स को और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसज गया, उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरी पहचान हरियाणा से है। मेरा इरादा नहीं था कि मैं किसी बच्चे या महिला के बारे में बेहुदी बात करूं। वो शब्द कभी भी किसी महिला या बच्चे के लिए नहीं थे। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ करेंगे।' ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… टटीरी सॉन्ग पर रैपर बादशाह ने माफी मांगी:NCW से बोले सिंगर- अब ऐसी गलती नहीं करेंगे; 50 बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे बॉलीवुड सिंगर-रैपर बदशाह ने टटीरी सांन्ग पर चल रही कंट्रोवर्सी में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होकर माफी मांग ली है। मंगलवार को दिल्ली में आयोग के सामने सिंगर के अलावा निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह के साथ-साथ निर्माता हितेन भी पेश हुए। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

धर्म की दीवार लांघ की थी शादी, 12 साल बाद तलाक से टूट गई थी एक्ट्रेस, बताया एलिमनी में क्यों नहीं लिया 1 रुपया

एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी फिल्मों और टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम हैं. एक्ट्रेस ने शाहरुख खान, सैफ अली खान समेत सितारों के साथ फिल्मों में काम किया था. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल हो ना हो’ में डेलनाज ईरानी के रोल स्वीटू को दर्शक आजतक नहीं भूले हैं. फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा था, लेकिन बेहद यादगार था.

Continue reading on the app

  Sports

RR vs SRH Live, IPL 2026: हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

rr vs srh live score: आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना विजयरथ पर सवार राजस्थान रॉयल्स से है. हैदराबाद की टीम अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं, राजस्थान की नजरें जीत का पंजा खोलने पर होंगी. राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर मेजबानों को बल्लेबाजी का न्योता दिया है. Mon, 13 Apr 2026 19:15:41 +0530

  Videos
See all

Asha Bhosle Last Rites | ओम शांति आशा ताई… बहुत याद आएंगी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:40:52+00:00

"हम चाहते है की जंग ना हो..शांति बनी रहे.." | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:38:32+00:00

Asha Bhosle के अंतिम दर्शन में पहुंचीं मेयर ऋतु तावड़े #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:39:53+00:00

Bhaiyaji Kahin : Uttar Dinajpur में से पूरे बंगाल का मूड समझें! | West Bengal Polls | SIR | Prateek #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:40:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers