Vivah Muhurat 2026: कब समाप्त हो रहा है खरमास? शुरु होंगे शुभ काम,. जानें अप्रैल से जुलाई तक के विवाह मुहूर्त
Vivah Muhurat 2026: 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे. इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा. साल में दो बार खरमास लगता है. सूर्य जब देवगुरू बृहस्पति की राशि धनु या मीन में गोचर करते हैं तब खरमास होता है. खरमास में कोई भी शुभ या मांगलिक काम नहीं किया जाता है. खरमास में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ काम नहीं किए जाते हैं. मान्यता है कि खरमास में शुभ काम करने से कामों में सफलता नहीं मिलती साथ ही जीवन में परेशानियां आती हैं. धन हानि होती है. 14 अप्रैल को सूर्य के मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करते ही खरमास खत्म हो जाता है. इसके साथ ही सभी शुभ और मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं. आइए जानते हैं अप्रैल से लेकर जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे. साथ ही जानेंगे चातुर्मास कब से शुरु होगा.
कब खत्म होगा खरमास?
पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल को सूर्य सुबह 09 बजकर 09 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मेष राशि सूर्यदेव की उच्च राशि कही जाती है. मेष राशि मंगलदेव की राशि है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल और सूर्य को मित्र बताया गया है. मेष राशि में जाते ही सूर्य देव की ऊर्जा कई गुना बड़ जाती है. मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएगा. सभी विवाह आदि शुभ काम शुरु हो जाएंगे.
अप्रैल 2026 में विवाह मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, अप्रैल में विवाह के कुल आठ शुभ मुहूर्त रहेंगे. अपने कुल आचार्य से वर-बधू की कुंडली मिलान कराकर विवाह का मुहू्र्त निकलवा कर विवाह करें. अप्रैल माह में 15 अप्रैल, बुधवार, 19 अप्रैल, रविवार ( अक्षय तृतीया ), 20 अप्रैल, सोमवार, 21 अप्रैल, मंगलवार, 26 अप्रैल, रविवार, 27 अप्रैल, सोमवार, 28 अप्रैल, मंगलवार और 29 अप्रैल, बुधवार को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं.
मई 2026 के विवाह मुहूर्त
मई महीने में 15 मई तक विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे. 17 मई से पुरुषोत्तम मास शुरु होगा. इसका समापन 15 जून को होगा. इस महीने में विवाह आदि शुभ काम नहीं किए जाते हैं. मई के महीने में विवाह के आठ मुहूर्त रहेंगे. मई माह में 01 मई, शुक्रवार, 03 मई रविवार, 05 मई मंगलवार, 06 मई बुधवार, 07 मई गुरुवार, 08 मई शुक्रवार, 13 मई बुधवार और 14 मई गुरुवार को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं.
जून 2026 में विवाह मुहूर्त
15 जून को पुरुषोत्तम मास समाप्त होगा. 15 जून से शुभ और मांगलिक काम शुरु होंगे. जून के महीने में विवाह के कुल आठ मुहू्र्त रहेंगे. मई माह में 21 जून रविवार, 22 जून सोमवार, 23 जून मंगलवार, 24 जून बुधवार, 25 जून गुरुवार, 26 जून शुक्रवार, 27 जून शनिवार और 29 जून सोमवार को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं.
जुलाई 2026 में विवाह के मुहूर्त
जुलाई के महीने में विवाह के कुल चार मुहूर्त हैं. जुलाई महीने में 1 जुलाई बुधवार, 06 जुलाई सोमवार, 07 जुलाई मंगलवार और 11 जुलाई को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे. खरमास के बाद अप्रैल से लेकर जुलाई तक के ये विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. इन मुहूर्त में अपने कुल आचार्य से वर-वधु की कुंडली मिलवा कर विवाह के मुहूर्त निकालकर विवाह करें.
पुरुषोत्तम मास में क्यों नहीं होते शुभ काम
साल 2026 में पुरुषोत्तम मास होगा. इसे अधिकमास और मलमास भी कहा जाता है. इस महीने में सूर्य की संक्रांति नहीं होती है. किसी भी शुभ काम की सफलता और शुभता के लिए सूर्य का शुभ होना बेहद जरुरी होता है. अधिकमास में सूर्य संक्रांति न होने की वजह से एक महीने तक कोई भी शुभ और मांगलिक काम नहीं किया जाता है. विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार, मुंडन संस्कार, नया व्यापार शुरु करना आदि शुभ कामों को वर्जित माना जाता है. इस साल ज्येष्ठ मास दो होंगे. ज्येष्ठ मास में पुरुषोत्तम मास होगा. पुरुषोत्तम मास 17 मई से शुरु होगा और 15 जून को समाप्त होगा. मलमास के समाप्त होने पर ही 15 जून सोमवार से शुभ काम शुरु होंगे.
चातुर्मास के चार महीने नहीं होंगे शुभ काम
धर्म शास्त्रों के अनुसार, देवशयनी एकादशी से लेकर देव उठनी एकादशी तक चातुर्मास के चार महीने होते हैं. इन चार महीनों में भगवान विष्णु पाताललोक में जाकर शयन करते हैं. यही वजह है इन चार महीनों में कोई भी शुभ या मांगलिक काम नहीं किया जाता है. इस साल 25 जुलाई से 21 नवंबर तक चातुर्मास रहेगा. इन चार महीनों में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ काम बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2026: बुध का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के अलावा पसंद है एक खास चीज, रियान पराग ने मैच के बाद किया खुलासा
Riyan Parag On Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और बैक टू बैक चार मुकाबले जीत चुकी है. शुक्रवार को गुवाहाटी में आरसीबी के साथ खेले गए मैच को भी राजस्थान ने एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से जीत लिया और अंक तालिका में अपनी बादशाहत को और मजबूत कर लिया. तो आइए जानते हैं कि RR की इस जीत के बाद कैप्टन रियान पराग ने क्या-क्या कहा...
Vaibhav Sooryavanshi को लेकर क्या बोले रियान पराग?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की है और वह अपने प्रदर्शन से सभी का दिल रहे हैं. RCB के खिलाफ खेले गए मैच में वैभव ने 26 गेंदों पर 300 की स्ट्राइक से 78 रन बनाए. इस मैच जिताऊ पारी के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए रियान पराग ने कहा, "मुझे लगता है कि हर कोई उसे पसंद करता है. हर कोई उसे अपने आसपास पाकर खुश होता है. उसे खाना पसंद है. उसे बाहर जाना और इस तरह की चीजें पसंद हैं. इसलिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम उसके लिए ये सब उपलब्ध कराएं. और वह 16 साल का बच्चा है. पंद्रह साल का है, चाहे जो भी हो. हां, बचकानी हरकतें करता है और वह इससे खुश है. उसे बल्लेबाजी बहुत पसंद है. इसलिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उसे बल्लेबाजी का मौका मिले और अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करता रहा, तो मुझे लगता है कि वह जो चाहेगा, वो कर लेगा."
????????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
Say hello to the new Orange Cap holder, Vaibhav Sooryavanshi ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvRCB | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cnf50xW0HJ
जीत के बाद क्यों नाखुश हैं कैप्टन रियान पराग?
राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया और एक शानदार जीत दर्ज की. मगर, मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कैप्टन रियान पराग ने निराशाज जाहिर की और उनका कहना है कि उनकी टीम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी.
रियान ने आगे कहा, "हमेशा बेहतर होने की बात होती है. मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने गेंदबाजी की, जिस तरह से हमने शुरुआत की, मैं 200 रन से खुश होता. लेकिन मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में जिस तरह से हमने वापसी की, उसके बावजूद मुझे लगता है कि हम 20 ओवर कम ही बना पाए. हमें थोड़ी बेहतर गेंदबाजी करनी चाहिए थी, थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था. शायद मैंने कुछ गलत फैसले लिए और उन्हें लगभग 170 रन पर रोक दिया. लेकिन हां, हर मैच से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है."
???????????????????????????????? & ???????????????????????????????????????????? ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
A sensational win for #RR to sign off from Guwahati in style ????
Scorecard ▶️ https://t.co/X76bJjmq1j#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvRCB | @rajasthanroyals pic.twitter.com/eNq8gglcrL
आगे की स्ट्रैटजी के बारे में क्या बोले रियान पराग?
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है और लगातार 4 मैच जीत चुकी है. अब उनका अगला मैच 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद को खेला जाएगा, जिसके लिए सभी काफी उत्साहित हैं.
आगे की स्ट्रैटजी के बारे में बात करते हुए रियान पराग ने कहा, "मुझे लगता है कि ये बहुत ज्यादा रन बनाने वाले मैदान हैं. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, सीजन शुरू होने से पहले, टीम से मेरी यही बात थी कि हम एक ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो परिस्थितियों का अच्छी तरह से आकलन करे और उनके अनुसार ढल जाए और मुझे लगता है कि अब जब हमने चिपचिपी विकेट पर खेला है और इतना अच्छा प्रदर्शन किया है, तो एक बार जब हमें कोई अच्छी गेंद मिल जाएगी, तो मुझे लगता है कि हम और भी बेहतर करेंगे."
ये भी पढ़ें: 'मुझे थोड़ा दुख होता है...', तूफानी पारी खेलने के बाद भी खुश नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी, जानिए क्यों दिया ऐसा बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















