US Iran Tension: अमेरिका-ईरान के शांति वार्ता पर मंडराया खतरा, क्या समझौते से पहले ही टूट जाएगी बातचीत?
US Iran Tension: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और हिंसा को रोकने के लिए पाकिस्तान में एक बड़ा शांति मंच तैयार किया गया है. इस मंच पर अमेरिका और ईरान जैसे लंबे समय से एक-दूसरे के विरोधी देश आमने-सामने बैठने वाले हैं. अमेरिका और ईरान की ओर से बातचीत के लिए प्रतिनिधि तैयार हैं. लेकिन ईरान की कुछ सख्त शर्तें हैं, जो इजराइल और लेबनान से जुड़ी हुई हैं.
Pakistan's army chief Gen. Asim Munir and Foreign Minister Ishaq Dar received a high-level Iranian delegation in Islamabad led by parliament speaker Bagher Ghalibaf and Foreign Minister Abbas Araghchi. pic.twitter.com/qH2oSBT1jt
— Open Source Intel (@Osint613) April 10, 2026
पाकिस्तान की विवादित बयानबाजी
इस पूरी स्थिति को और जटिल बना दिया है पाकिस्तान के रुख ने. एक तरफ वह इस वार्ता का मेजबान है, जहां उसे तटस्थ रहना चाहिए, लेकिन दूसरी ओर उसके रक्षा मंत्री के एक विवादित बयान ने माहौल को बिगाड़ दिया. इस बयान में इजराइल को लेकर कड़ी आलोचना की गई, जिससे इजराइल नाराज हो गया. हालांकि बाद में यह पोस्ट हटा दी गई, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था. अब सवाल यह उठता है कि क्या इजराइल ऐसे देश की मध्यस्थता स्वीकार करेगा, जिसने उसके खिलाफ खुलकर बयान दिया है? यही कारण है कि इस बयान को पाकिस्तान का ‘सेल्फ-गोल’ माना जा रहा है. इससे न सिर्फ इजराइल, बल्कि अमेरिका भी नाराज नजर आ रहा है.
युद्ध और भड़कने के संकेत
इधर इजराइल ने ईरान के खिलाफ संभावित हमले की तैयारी तेज कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके फाइटर जेट्स तैयार स्थिति में हैं. दूसरी तरफ ईरान ने भी साफ कर दिया है कि वह अपनी शर्तों से पीछे नहीं हटेगा. ईरान का कहना है कि जब तक लेबनान पर इजराइल के हमले नहीं रुकते, तब तक कोई समझौता नहीं होगा. साथ ही, वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखना चाहता है.
Iran-US talks loom with uncertainty after Tehran sets Lebanon ceasefire, asset release as preconditions
— ANI Digital (@ani_digital) April 10, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/Okja0S6MFg #IranUSTalks #Tehran #Lebanon #Ceasefire pic.twitter.com/8kmgrp3ZXa
अमेरिका की शर्तें
अमेरिका ने भी अपने प्रस्ताव में कई कड़ी शर्तें रखी हैं, जैसे ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल सिस्टम को खत्म करना होगा. इन शर्तों को मानना ईरान के लिए आसान नहीं है. इन सब परिस्थितियों को देखते हुए यह साफ है कि शांति वार्ता आसान नहीं होगी. अगर दोनों पक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े रहे, तो समझौते की संभावना कम हो जाएगी. ऐसे में डर यही है कि यह संघर्ष खत्म होने के बजाय और बढ़ सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- US Iran Peace Talk: शांति वार्ता से पहले ईरान ने जारी किया भावुक Video, दिखाई हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरें
चेन्नई सुपर किंग्स या दिल्ली कैपिटल्स कौन जीतेगा आज का मैच? CSK vs DC के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर डालिए नजर
CSK vs DC: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल (शनिवार) को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 से होगी वहीं, टॉस 7:00 बजे होगा. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोलना चाहेंगे. तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल एक बार फिर जीत की लय पकड़ना चाहेंगे. जो गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम बॉल पर मिली 1 रन की हार से टूट गई थी.
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का खिताब 5 बार जीता है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक भी बार आईपीएल की ट्रॉफी नहीं उठा पाई है. आईपीएल 2026 की बात करें तो दिल्ली को 3 मैचों में 2 में जीत और 1 में हार मिली है. वहीं सीएसके को अपने तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में से किसका पलड़ा भारी है. आइए आज इस बारे में जानते हैं.
Get ready for Phase 2 - Limited tickets ????️
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 10, 2026
Book your tickets today, only on the District App!#WhistlePodu #CSKvDC pic.twitter.com/9j3iBUCaJV
चेन्नई और दिल्ली के हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सीएसके को कुल 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि 12 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके के सामने 31 में से 12 मैचों की सिर्फ जीत दर्ज की है, जबकि 19 मुकाबलों में उसे हार मिली है.
चेन्नई सुपर किंग्स का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर 223 रन है, जबकि सबसे कम स्कोर उसका दिल्ली के खिलाफ 110 रन है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो वो 198 रन है. वहीं उनका लोएस्ट स्कोर 83 रन है.
Last time at Chepauk, it ended in ????❤️ pic.twitter.com/GAsJCkCh8k
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 10, 2026
दोनों का आखिरी पांच मैचों में रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों की बात करें तो यहां भी चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है. सीएसके ने दिल्ली के खिलाफ 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि दिल्ली पिछले पांच में से सिर्फ 2 मैच जीत पाए हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
CSK - रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, स्पेन्सर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड हुए) अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स.
4️⃣ in a row of 6️⃣s ????#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/utwrh4Lfey
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 9, 2026
DC - केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: बीच टूर्नामेंट में हुई खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, जानें कौन सी टीम में किस प्लेयर को किया रिप्लेस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















