Responsive Scrollable Menu

Google Pixel 10 Vs Galaxy A: कैमरा क्वालिटी और परफॉर्मेंस की रेस में कौन किससे आगे?

Google Pixel 10 Vs Galaxy A: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में गूगल पिक्सल 10 और सैमसंग गैलेक्सी A56/A57 5G के बीच कड़ी टक्कर है. दोनों में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स, शानदार क्वालिटी, लॉन्ग सॉफ्टवेयर सपोर्ट और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी मिलती है. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दोनों की यूएसपी काफी अलग है. गूगल पिक्सल में जहां AI-पावर्ड फोटोग्राफी और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस मिलता है. वहीं, सैमसंग का ए सीरीज लार्ज वाइब्रेंट डिस्प्ले, दमदार बैटरी लाइफ और एडवांस फीचर के साथ आता है. आपको भी इन दोनों मोबाइल फोन में से किसी एक को चुनना हो, तो उनके फीचर्स को एकबार जरूर देखें. फिर प्राथमिकता के आधार पर फोन लें. 

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी में कौन है बेहतर?

पिक्सल 10 फ्रॉस्ट में 6.3 इंच का कॉम्पैक्ट डिजाइन है, जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास और IP68 की रेटिंग मिलती है. ये फोन प्रीमियम क्वालिटी और मिनिमल एस्थेटिक लुक में आते हैं. पिक्सल 10a Fog भी इसी साइज का होता है, लेकिन प्लास्टिक मटेरियल से बने होने की वजह से वजन में हल्का होता है. सैमसंग गैलेक्सी A56/A57 में बड़ी 6.7 इंच की बॉडी होती है. इसकी खास बात यह है कि इस मॉडल के फोन में आपको ऑलिव, ग्रेफाइट और आईस ब्लू जैसे स्टाइलिश कलर्स मिलते हैं. यूजर्स इन्हें फ्लैट साइड्स और मॉडर्न लुक की वजह से पसंद करते हैं. प्रीमियम कॉम्पैक्ट फील चाहिए, तो पिक्स्ल 10 फोन लें. जबकि अल्ट्रा स्लिम डिजाइन और वाइब्रेंट कलर चाहिए, तो सैमसंग A57 को चुनें.

ये भी पढ़ें- OnePlus Nord 6 Vs OnePlus Nord 5 कौन-सा फोन आपके लिए बढ़िया? जाने यहां

बड़ी स्क्रीन या ब्राइट स्क्रीन में किसे चुनें?

पिक्सल 10 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले होती है, जो 3000 निट्स की पिक ब्राइटनेस देती है. डायरेक्ट सनलाइट वाली परिस्थिति में यह बेहद काम आता है. इसकी रिफ्रेश रेट 60-120 हर्ट्ज तक की होती है. स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए आप गूगल पिक्सल का फोन ले सकते हैं. सैमसंग गैलेक्सी A56/A57 में 6.7 इंच की बड़ी सुपर एमोलेड डिस्प्ले होती है, जो 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. इसमें आपको रिच कलर और डीप ब्लैक के ऑप्शन मिलते हैं. मीडिया कंजप्शन और मल्टीटास्किंग आपकी प्राथमिकता है, तो सैमसंग गैलेक्सी को चुनें और आउटडोर विजिबिलिटी चाहिए, तो गूगल पिक्सल का चुनाव करें. 

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर में कौन है आगे?

पिक्सल 10 में गूगल टेंसर G5 चिप और 12GB रैम होते हैं जो ऑन-डिवाइस AI के लिए ऑप्टिमाइज्ड हैं. इसमें एंड्रॉयड 16 के साथ 7 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलता है. पिक्सल 10a की बात करें, तो इसमें टेंसर G4 और 8जीबी रैम है. डेली यूज के लिए यह फोन अच्छा होता है, लेकिन आप इस पर हैवी AI टास्क नहीं कर सकते. सैमसंग गैलेक्सी A56/A57 में Exynos 1580/1680 और 12जीबी रैम का ऑप्शन मिलता है. वन UI में सर्कल टू सर्च और इंटेलीजेंट एडिटिंग जैसे प्रैक्टिकल AI फीचर्स इसे यूजर्स का फेवरेट ऑप्शन बनाते हैं. साथ ही, इस फोन मॉडल में 6 साल के OS अपग्रेड भी है. AI परफॉर्मेंस और क्लीन सॉफ्टवेयर के लिए आप पिक्सल 10 को पिक कर सकते हैं. शानदार फीचर्स चाहिए, तो सैमसंग गैलेक्सी का चुनाव करें. 

कैमरा क्वालिटी का बादशाह कौन है?

असल में इन दोनों की टक्कर कैमरा क्वालिटी को लेकर ही है. पिक्स्ल 10 में जहां ट्रिपल रियर कैमरा, 48 मेगा पिक्सल का मेन कैमरा, 13 मेगा पिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और नया 10.8 मेगा पिक्सल का 5x टेलीफोटो लेंस मिलता है. वहीं, सैमसंग गैलेक्सी A56/A57 50 मेगा पिक्सल के मेन कैमरा, 12 मेगा पिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगा पिक्सल का मैक्रो कैमरा के साथ आते हैं. नेचुरल कलर्स, बेस्ट-इन-क्लास पोर्ट्रेट्स और लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए गूगल पिक्सल बेस्ट ऑप्शन है. जबकि सैमसंग गैलेक्सी को नाइटोग्राफी और वाइब्रेंट पंची कलर्स के लिए पसंद किया जाता है. हालांकि अगर इन दोनों में से किसी एक को चुनना पड़े, तो फोटोग्राफी जूम के लिए गूगल पिक्सल 10 को चुनें. 

बैटरी कैपेसिटी किसकी अच्छी है?

पिक्सल10 में करीब 4970 mAh की बैटरी मिलती है जो 30 घंटे से ज्यादा का बैटरी बैकअप देती है. हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड 30 वॉट तक की ही होती है. सैमसंग गैलेक्सी A56/A57 में 5000 mAh की बैटरी मिलती है, जो 2 दिन तक चलने का दावा करती है और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ जल्दी भी चार्ज हो जाती है. इस लिहाज से बैटरी कैपेसिटी और क्विक चार्जिंग दोनों के मामले में सैमसंग गैलेक्सी ही आगे है. 

ये भी पढ़ें- Realme 16 5G: रियलमी ने फेंका ऐसा पासा, यूजर्स को सेल्फी मिरर पसंद आ गया तो वनप्लस-वीवो को देगा टक्कर

Continue reading on the app

ट्रंप की धमकी : ईरान सहयोग करे या न करे, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि शनिवार को पाकिस्तान में ईरान के साथ होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अहम वैश्विक तेल मार्ग बहुत जल्द और अपने आप खुल जाएगा, चाहे ईरान सहयोग करे या नहीं।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “यह अपने आप खुल जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह रास्ता “जल्द ही” खुल जाएगा।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है यह काम तेजी से होगा। और अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम इसे किसी न किसी तरीके से पूरा कर लेंगे।” खबरों के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा चले युद्ध के दौरान ईरान ने इस जलमार्ग को बंद कर दिया था।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ किसी भी समझौते में उनका सबसे बड़ा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि तेहरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके। उन्होंने कहा, “परमाणु हथियार नहीं होंगे। बस यही 99 प्रतिशत मुद्दा है।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के पास फिलहाल कोई मजबूत विकल्प नहीं है और वह सिर्फ होरमुज़ स्ट्रेट का इस्तेमाल कर दुनिया पर थोड़े समय के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

उधर, ईरान ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सेना पूरी तरह सतर्क और तैयार है। ईरान का कहना है कि अमेरिका और इजरायल बार-बार अपने वादे तोड़ते रहे हैं, इसलिए वह सतर्क है।

ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरानियों को शायद यह एहसास नहीं है कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल करके दुनिया से थोड़े समय के लिए ज़बरदस्ती वसूली करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। उन्होंने आगे लिखा, आज वे सिर्फ इसलिए ज़िंदा हैं ताकि बातचीत कर सकें!

इससे पहले शुक्रवार को, ट्रंप ने द न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक फ़ोन इंटरव्यू में बताया कि ईरान के साथ बातचीत के नतीजे लगभग 24 घंटों में साफ हो जाएंगे। उन्होंने धमकी दी कि अगर पाकिस्तान में शांति वार्ता विफल हो जाती है, तो ईरान पर फिर से हमले शुरू करने के लिए अमेरिकी युद्धपोतों को फिर से हथियारों से लैस किया जा रहा है।

इस युद्ध में अमेरिका, ईरान और इजरायल तीनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल जो युद्धविराम हुआ है, वह बहुत कमजोर है और दोनों पक्षों के बीच पुराने मतभेदों के कारण स्थायी शांति समझौता करना आसान नहीं होगा।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs GT: घर में फिसड्डी, बाहर शेर... क्या गुजरात के खिलाफ अपने किले को बचा पाएगी लखनऊ?

LSG vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. हालांकि, इस मैदान पर लखनऊ की टीम का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. ऐसे में देखना ये होगा कि गुजरात के खिलाफ वह क्या रणनीति अपनाती है. Sat, 11 Apr 2026 14:54:09 +0530

  Videos
See all

Dog Attack Viral Video: सूरत में डर का माहौल! आवारा कुत्ते का खौफनाक VIDEO | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T10:41:47+00:00

Viral Video: 'zombie drug' का झूठ! वायरल वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार | #viralvideo #viralnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T10:43:27+00:00

Islamabad:जेडी वेंस और शहबाज शरीफ के बीच बातचीत शुरू #iranusceasefire #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T10:44:33+00:00

Prayagraj में नशा तस्करी गैंग का भंडाफोड़...1.41 करोड़ की स्मैक बरामद | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T10:46:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers