Responsive Scrollable Menu

मिथुन राशिफल 9 अगस्त: सावन में बन रहा 'सुकर्म योग', अचानक संकट से बचने के लिए करें ये अचूक उपाय

ज्योतिषाचार्य ने कहा कि स्वास्थ्य सुधार के लिए नहाते समय पानी में चुटकी भर हल्दी डालें. अगर पूरे दिन का उपवास संभव न हो तो सिर्फ रात का खाना छोड़ देने से भी रक्तचाप की समस्या से बचाव होगा तथा शत्रु भाव और बुद्धि की जड़ता दूर होगी.इसके अलावा जीवों को बचाएं और उनसे प्रेम करें. खुद से भी प्रेम और अच्छा व्यवहार रखे.

Continue reading on the app

Sawan 2026 Recipe: सावन में मीठा खाने का है मन? घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू का हलवा

Sawan 2026 Recipe: सावन शुरू होते ही घरों में व्रत के लिए तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनने लगते हैं। अगर इस बार मीठे में कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो आलू का हलवा जरूर ट्राई करें। कम सामग्री में तैयार होने वाली यह आसान रेसिपी स्वाद के साथ त्योहार की खुशियां भी बढ़ा देती है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है।

आलू का हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • 4–5 उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
  • 3–4 बड़े चम्मच देसी घी
  • ½ कप चीनी (स्वादानुसार)
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 8–10 काजू (कटे हुए)
  • 8–10 बादाम (कटे हुए)
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 8–10 पिस्ता (कटे हुए, वैकल्पिक)
  • ¼ कप दूध (वैकल्पिक)
  • 2–3 बड़े चम्मच मावा/खोया (वैकल्पिक, स्वाद बढ़ाने के लिए)
आलू का हलवा बनाने के लिए सामग्री

आलू का हलवा बनाने की विधि

स्टेप 1: आलू तैयार करें
सबसे पहले आलू को अच्छी तरह उबाल लें। ठंडा होने पर छिलका उतारें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें, ताकि कोई बड़े टुकड़े न रहें।

स्टेप 2: घी में आलू भूनें

आलू का हलवा बनाने की विधि

एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें। इसमें मैश किए हुए आलू डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 3: चीनी और इलायची मिलाएं
अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर चाहें, तो इस समय थोड़ा दूध या मावा भी मिला सकते हैं।

स्टेप 4: हलवा पकाएं
मिश्रण को लगातार चलाते हुए कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि हलवा अच्छी तरह तैयार हो जाए और कड़ाही में चिपके नहीं।

स्टेप 5: ड्राई फ्रूट्स डालकर परोसें

ड्राई फ्रूट्स डालकर परोसें

अंत में कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता मिलाएं। ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं और गर्मागर्म सर्व करें।

हलवा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • धीमी या मध्यम आंच पर पकाएं, इससे आलू अच्छी तरह भुनेंगे और हलवे का स्वाद बेहतर आएगा।
  • चीनी स्वाद के अनुसार डालें और हलवे को लगातार चलाते रहें, ताकि वह कड़ाही में चिपके नहीं।
  • अगर व्रत के लिए बना रहे हैं, तो अपने घर में मानी जाने वाली व्रत की सामग्री का इस्तेमाल करें।

अगर सावन में घर पर कोई आसान और स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो आलू का हलवा जरूर ट्राई करें। कम समय और कम सामग्री में बनने वाली यह रेसिपी पूजा, भोग या परिवार के साथ मीठा खाने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सावन में दिनभर रहना है एनर्जेटिक? डाइट में शामिल करें ये शाकाहारी फूड्स

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: सिर्फ नाम नहीं, काम में भी रॉकेट… ट्रेंट को रोकना हुआ मुश्किल, लगातार जीत लिए इतने मैच

इंग्लैंड की लीग में ट्रेंट रॉकेट्स का जलवा जारी है और इस टीम को रोक पाना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. अपने सातवें मैच में ट्रेंट ने 60 गेंदों में 102 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. Sun, 09 Aug 2026 01:20:10 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: चुनाव 'बदलने' वाले PK..क्या अब बिहार बदल पाएंगे ? | Prashant Kishor #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T19:33:52+00:00

Crime Story | करोड़पति' का मर्डर..तख्त के नीचे लाश! | Millionaire Murder Mystery | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T20:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers