Responsive Scrollable Menu

वैभव-जुरेल के सामने पस्त हुई आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया विजयी चौका


रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स का विजयी अभियान जारी है। टीम ने आईपीएल के 16वें मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से रौंध दिया। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एकतरफा अंदाज में ये मुकाबला अपनी टीम को जिताया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 201 रन का अच्छा खासा टोटल स्कोर बोर्ड लपर लगाया लेकिन वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की आतिशी पारी ने लक्ष्य को छोटा और आसान कर दिया। इस जीत के साथ ही रॉयल्स के 8 अंक हो गए हैं वहीं, आरसीबी की सीजन में पहली हार है। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद 15 वर्षीय वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ गर्दा मचा दिया। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए महज 37 गेंदों में 108 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। जहां वैभव ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए।

हालांकि, उनके आउट होने के बाद रॉयल्स की पारी जरूर लड़खड़ाई और एक के बाद दो-तीन विकेट गिरे। लेकिन जुरेल ने एक छोर से संभालते हुए टीम की नैया पार लगाई। शिमरोन हिटमायर फ्लॉप रहे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान रियान पराग भी महज 3 रन बना पाए। जुरेल एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में जुरेल ने 8 चौके और 3 छक्के भी जड़े। जबकि रवींद्र जडेजा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाई और 24 गेंदों में नाबाद पारी खेली। जुरेल और जडेजा के बीच 50 गेंदों में 68 रन की साझेदारी हुई। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और क्रुणाल पंड्या ने दो-दो विकेट लिए। 

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल साल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। क्रुणाल पंड्या सिर्फ एक रन ही बना सके तो जितेश शर्मा को 5 रनों के स्कोर पर बृजेश शर्मा ने अपना शिकार बनाया। टिम डेविड भी फ्लॉप रहे और वह 9 गेंदों में 13 रन ही बना पाए। 

हालांकि, एक छोर से कप्तान रजत पाटीदार ने पारी को संभाला और 40 गेंदों में 63 रनों के अहम और दमदार पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए जबकि भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, रवि विश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जबकि संदीप शर्मा और जडेजा को 1-1 विकेट की सफलता मिली

Continue reading on the app

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर कार खरीदने की है तैयारी, तो अपनी राशि अनुसार चुनें गाड़ी का रंग और चमकाएं किस्मत

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहुत से लोग अपने लिए नई कार खरीदते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, राशि के अनुसार कार का रंग चुनने का बहुत फायदा होता है। आइए जानें किस राशि के लिए कौन सा रंग अच्छा है

Continue reading on the app

  Sports

लगातार तीन हार के बाद मुंबई की टीम प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी, बाकी बचे कितने मुकाबले, चाहिए कितनी जीत

IPL Playoffs scenario : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को जीतने की दावेदार मानी जा रही मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद अब टीम के प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है. ऐसे में अगले दौर में पहुंचने के समीकरण भी सामने आ रहे हैं. चलिए डालते हैं इस पर नजर Mon, 13 Apr 2026 13:49:05 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran War News: Hezbollah के ठिकानों पर इजरायल ने किया हमला | Top News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:44:06+00:00

Asha Bhosle Last Rites: तिरंगे में लपेटकर दी गई सलामी #viralvideo #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:45:01+00:00

Middle East Crisis: होर्मुज में 'डबल नाकाबंदी'! ट्रंप ने रोके ईरानी जहाज! | Strait Of Hormuz | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:43:57+00:00

Iran पर फिर हमला कर सकते हैं Trump ? #aajtak #shorts #viral #iranwar #iranvsusa #iranamericawar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers