Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: हरियाणा में आज किसान अपनी मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन, हाईवे जाम होने की आशंका

Breaking News Today Live Updates: आज 11 अप्रैल 2026 और दिन शनिवार है. उत्तर भारत में पिछले दिनों आंधी-बारिश की गतिविधियों ने तापमान को एकदम ठंडा कर दिया, जिस वजह से लोगों को काफी राहत मिली. हालांकि, अब लोगों की वह राहत खत्म होने वाली है क्योंकि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से कमजोर हो गया है, जिस वजह से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में मौसम साफ रहेगा. उधर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक-दूसरे के जानी दुश्मन अमेरिका और ईरान, आमने-सामने बैठने वाले हैं. दोनों के बीच शांति वार्ता होगी. वहीं हरियाणा और पंजाब में गेहूं खरीद की नई नीतियों, कर्ज माफी और 2021 के किसान आंदोलन से संबंधित मुकदमों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रसार में जुटी हुई है. ऐसे में आज बंगाल में पीएम मोदी-अमित शाह की चुनावी रैलियां हैं. आर्टेमिस II का चालक दल आज सैन डिएगो के तट पर उतरेगा. इसके अलावा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को भारत लाया जा रहा है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

सोहराब के किरदार पर रणवीर बोले- उसे बस अटेंशन चाहिए:रजत कपूर की फिल्म में असल जिंदगी से जुड़े किरदार, विनय पाठक बोले- बदलाव जरूरी

फिल्म ‘एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा’ पर रजत कपूर, विनय पाठक और रणवीर शौरी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। रजत कपूर ने फिल्म में अभिनय के साथ इसे लिखा, डायरेक्ट किया और अपलॉज एंटरटेनमेंट के साथ प्रोड्यूस किया है। उन्होंने बताया कि सोहराब हांडा ऐसा किरदार है जो हर किसी का ध्यान खींचता है। रणवीर शौरी और विनय पाठक ने कहानी और किरदारों की गहराई पर बात की। यह मर्डर मिस्ट्री फिल्म 10 अप्रैल को ZEE5 पर स्ट्रीम हो चुकी है। सवाल: फिल्म का टाइटल ‘एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा’ दिलचस्प है। सोहराब में ऐसा क्या है कि हर किरदार उससे जुड़ जाता है? जवाब / रजत कपूर: सोहराब हांडा एक खास इंसान है। कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल अपने कब्जे में ले लेते हैं। सोहराब भी वैसा ही है। उसे हर किसी का ध्यान चाहिए और वह ऐसा करने का तरीका ढूंढ लेता है। उसकी पर्सनैलिटी मैग्नेटिक है। सवाल: रणवीर, आप सोहराब हांडा के बारे में क्या कहना चाहेंगे? जवाब / रणवीर शौरी: जैसा रजत सर ने कहा, वह हमेशा ध्यान चाहता है। इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं जिन्हें ज्यादा भाव चाहिए होता है। वह अलग-अलग लोगों से अलग तरीके से जुड़ता है, लेकिन एक बात कॉमन है- उसे अटेंशन चाहिए। सवाल: विनय जी, आप सोहराब हांडा का किरदार निभा रहे हैं। इसके लिए आपको क्या करना पड़ा? जवाब / विनय पाठक: मेरे लिए यह आसान था, क्योंकि स्क्रिप्ट अच्छी तरह लिखी गई थी। रजत बहुत रिसर्च करके लिखते हैं। हर किरदार असल जिंदगी से जुड़ा लगता है। इसलिए निभाना आसान हुआ। सभी किरदारों में गहराई और रोचकता है। सवाल: रजत जी, फिल्म के किरदार असल जिंदगी से प्रभावित हैं। क्या किसी खास व्यक्ति से प्रेरित होकर आपने कहानी लिखी? जवाब / रजत कपूर: किसी एक व्यक्ति को देखकर किरदार नहीं लिखा जाता। हम अनुभवों, दोस्तों और आसपास के लोगों से छोटी-छोटी बातें लेकर किरदार बनाते हैं। फिल्म में सभी किरदार खास हैं, ताकि रिश्ते अच्छे से दिखाए जा सकें। सवाल: क्या लिखते वक्त सारे किरदार आपके दिमाग में साफ होते हैं? जवाब / रजत कपूर: हां, एक आइडिया होता है कि कहानी किस दिशा में जाएगी। बाद में एक्टर्स किरदार को और निखार देते हैं। सवाल: रणवीर, जब आपने कहानी सुनी तो आपका पहला रिएक्शन क्या था? जवाब / रणवीर शौरी: रजत कुछ नया लिखते हैं तो उसे पढ़ने का उत्साह रहता है। उनके साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा है। फिल्म ऊपर से साधारण लग सकती है, लेकिन अंदर से अलग और खास है। रजत कपूर:: फिल्म में बेहतरीन कलाकार हैं- हर एक शानदार है। इतने अच्छे एक्टर्स का साथ काम करना खास अनुभव है। सवाल: विनय जी, फिल्म में जिस तरह से पिता-पुत्र का रिश्ता दिखाया गया है। इससे आप कितना जुड़ाव महसूस करते हैं? जवाब / विनय पाठक: किरदार भले काल्पनिक हो, लेकिन उसमें सच्चाई है। कई बार लगेगा कि ये हमारे आसपास के लोग हैं। यही अच्छे किरदार की पहचान है कि वह असली लगे। रजत कपूर: अगर दर्शकों को लगे कि वे इन किरदारों को जानते हैं, तो वही फिल्म की असली सफलता है। सवाल: शूटिंग के दौरान कोई भावनात्मक या मुश्किल पल आया? जवाब / रणवीर शौरी: कई सीन में 15 किरदार एक साथ थे। ऐसे सीन करना मुश्किल और रोमांचक था। रजत कपूर: इतने किरदारों को एक फ्रेम में सही तरीके से दिखाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन यही मजा था। शुरुआत में सब अराजक लगता था, फिर धीरे-धीरे सेट हो जाता था। सवाल: अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब / रजत कपूर: बहुत अच्छा। उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़कर तुरंत हां कहा और पूरे समय सपोर्टिव रहे। उन्होंने काम में दखल नहीं दिया, जिससे काम आसान हो गया। सवाल: इस फिल्म को किस जॉनर में रखेंगे? जवाब / रजत कपूर: यह मर्डर मिस्ट्री है, लेकिन सिर्फ “किसने किया” नहीं, बल्कि “क्यों किया” पर ज्यादा फोकस है। सवाल: विनय जी, कंटेंट और दर्शकों की पसंद में आए बदलाव को कैसे देखते हैं? जवाब / विनय पाठक: यह बदलाव अच्छा है। अब कहानी आधारित फिल्में बन रही हैं। ओटीटी के आने से प्लेटफॉर्म बढ़े हैं, जिससे हर तरह की कहानियों को मौका मिल रहा है। सवाल: आज के कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा में इस फिल्म को कहां रखते हैं? जवाब / रजत कपूर: मुझे नहीं लगता कि पूरी तरह कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा चल रहा है। हमने एक फिल्म बनानी चाही और बना दी। आगे क्या होगा, यह समय बताएगा। रणवीर शौरी: ऐसी फिल्मों की एक खास ऑडियंस होती है। वह बड़ी नहीं होती, लेकिन मौजूद जरूर है। विनय पाठक: हम उम्मीद करते हैं कि ऐसी फिल्मों की ऑडियंस धीरे-धीरे बढ़े।

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली ने पकड़ा कैच तो क्यों झल्लाए वैभव सूर्यवंशी? गुस्से की वजह का मैच के बाद खुद किया खुलासा

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 बॉल पर 78 रन बनाकर आउट हुए. उनके पास टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने का मौका था. आउट होने के बाद निराश नजर आए इस युवा ने मैच के बाद कहा, अगर मैं कुछ देर और खेलता तो टीम के लिए 10, 20 रन जोड़ सकता था. Sat, 11 Apr 2026 08:56:43 +0530

  Videos
See all

Pakistan में 12 साल की क्रिश्चियन बिटिया का निकाह के लिए अपहरण | #christian #muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T04:17:02+00:00

Hormuz से गुजरने की एंट्री नहीं मिलेगी! | #iranusceasefire #shorts #viralvideo #viralnews #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T04:06:02+00:00

Iran-US Peace Meeting in Pakistan:Ceasfire के बीच शांति वार्ता के लिए ईरान-America से कौन-कौन मौजूद? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T04:05:00+00:00

Iran US Peace Meeting In PAK | आज इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता #shorts #iran #us #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T04:03:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers