Responsive Scrollable Menu

₹6,499 में धाकड़ फोन लाया देसी ब्रांड Lava: 5000mah बैटरी, 13MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Lava ने अपनी Bold सीरीज का विस्तार करते हुए एक नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च किया है। Lava Bold N2 सीरीज का हिस्सा है, जिसमें Lava Bold N2 और Lava Bold N2 Pro मॉडल पहले से शामिल है।  इस ने हैंडसेट में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है। पावर के लिए 5000mah बैटरी लगी है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। खास बात है कि इसकी कीमत कंपनी ने 7 हजार रुपए से भी कम रखी है, जिससे यह स्मार्टफोन मार्केट में एक नया किफायती और मजबूत ऑप्शन साबित होगा। आइए अब इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारें में जानें। 

Lava Bold N2 Lite के फीचर्स 
नए Lava Bold N2 Lite फोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन 1.6GHz ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर और IMG8322 GPU से लैस है। इसमें 3GB RAM है, जिसे 3GB वर्चुअल RAM तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज 64GB है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह डिवाइस Android 15 Go Edition पर चलता है और ड्यूल सिम (nano + nano + microSD) सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP रियर कैमरा (LED फ्लैश के साथ) और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
अन्य फीचर्स में 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और बॉटम स्पीकर शामिल हैं।फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 4.2, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। डिवाइस का साइज 164.96 × 76.1 × 8.8 mm है और इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कीमत और उपलब्धता
यह फोन Nilgiri Blue और Kolar Gold रंगों में उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹7,399 (4GB + 64GB) रखी गई है।  लेकिन कंपनी लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन पर ₹400 का कूपन डिस्काउंट और दो यूनिट खरीदने पर ₹500 अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹6,499 हो जाती है। यह फोन 10 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Continue reading on the app

जयपुर के दो छात्रों ने डिफेंस परिवारों के लिए एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

जयपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। सैन्य परिवारों के कल्याण को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए जयपुर के 12वीं कक्षा के दो छात्रों ने एक एआई आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इस मौके पर राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।

कनिष्क रुंगटा और कृषा रुंगटा द्वारा विकसित यह प्लेटफॉर्म पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों, विधवाओं और आश्रितों को सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं के इनपुट के आधार पर उन्हें संबंधित योजनाओं और आवेदन लिंक तक सरल तरीके से पहुंचाता है।

लॉन्च के कुछ ही समय में इस प्लेटफॉर्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और 2,000 से अधिक परिवार इसका लाभ उठा चुके हैं।

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म एक वास्तविक जरूरत को पूरा करता है और जनसेवा में तकनीक के प्रभावी उपयोग को दर्शाता है। उन्होंने ‘वीर सहारा’ नामक इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को सैन्य कल्याण व्यवस्था के लिए एक नवाचारी और व्यावहारिक समाधान बताया, जिसका व्यापक सामाजिक प्रभाव भी हो सकता है।

उन्होंने कहा, “यह युवा छात्रों की सराहनीय पहल है, जिन्होंने संवेदनशीलता और उद्देश्य के साथ तकनीक का उपयोग किया है। ‘वीर सहारा’ उपयोग में आसान है और समय की जरूरत को पूरा करता है। इससे रक्षा परिवारों को योजनाओं और लाभों तक सम्मान और पारदर्शिता के साथ पहुंचने में मदद मिलेगी।”

मंत्री ने सुझाव दिया कि इस मॉडल को शासन के अन्य क्षेत्रों में भी अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में भी इसी तरह का प्लेटफॉर्म विकसित किया जा सकता है, जिससे नागरिकों, उद्यमियों और व्यवसायों को सरकारी योजनाओं और नीतियों तक आसानी से पहुंच मिल सके।

कनिष्क रुंगटा ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म का विचार उन कठिनाइयों से प्रेरित है, जिनका सामना लाभार्थियों को जटिल प्रक्रियाओं के कारण करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “वीर सहारा हमारा प्रयास है कि कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच को सरल और समझने योग्य बनाया जाए।”

वहीं कृषा रुंगटा ने कहा, “यह प्लेटफॉर्म सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए सम्मानजनक और सुलभ व्यवस्था बनाने का प्रयास है, जिन्होंने देश के लिए बहुत कुछ दिया है।”

‘वीर सहारा’ प्लेटफॉर्म का उद्देश्य जटिलता कम करना, जागरूकता बढ़ाना और बिचौलियों पर निर्भरता घटाकर रक्षा परिवारों के लिए योजनाओं तक पहुंच को आसान बनाना है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हेजलवुड, हेनरी, बुमराह, बोल्ट… वैभव सूर्यवंशी ने सबका किया एक जैसा हाल, क्रिकेट जगत हैरान

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी तूफानी रही है. वह 4 मैचों में 200 रन ठोक चुके हैं. इन रनों की खास बात ये है कि उन्होंने स्टार गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है. Sat, 11 Apr 2026 00:46:44 +0530

  Videos
See all

Delhi News: दिल्ली से पंजाब तक दबिश...शिकंजे में आरोपी | Pakistan | SPY Network | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T23:57:09+00:00

NKP | War रुकवाने चला PAK तेल के लिए तरसता रह गया..उधर ईरान ने कैसे भर-भर के तेल भारत को भेजा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T23:59:46+00:00

Maithili Thakur On Women Rzeservation Bill | महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर ने कह दी बड़ी बात! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T00:07:27+00:00

Maithili Thakur ने Former Bihar CM Nitish Kumar पर क्या कहा ? #biharpolitics #biharnews #viralshort #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T00:06:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers