Aaj Ka Panchang 11th April 2026: जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें पंचांग
Aaj Ka Panchang 11th April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं 11 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 11 अप्रैल 2026
वार- शनिवार
तिथि- वैशाख कृष्ण नवमी तिथि रात 12 बजकर 27 मिनट तक उसके बाद दशमी तिथि होगी.
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक उसके बाद श्रवण होगा.
योग- सिद्धि योग और साध्य योग
करण- तैतिल, गर और वणिज करण
दिशा शूल- पूर्व दिशा
दिशा शूल उपाय- तिल या चना खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 03 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 37 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 11 अप्रैल सुबह 01:58 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 11 अप्रैल को दोपहर 12:56 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:36 मिनट से 05:24 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 06:38 मिनट से सुबह 08:32 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:02 मिनट से दोपहर 12:52 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
- राहुकाल सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.
- यम गण्डक दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 03:35 बजे तक रहेगा.
- गुलिक काल सुबह 06:13 बजे से सुबह 07:47 बजे तक रहेगा.
- आज का दुर्मुहूर्त सुबह 07:53 मिनट से सुबह 08:43 मिनट तक.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें-Dhanvantari Ji Ki Aarti Lyrics: गंभीर बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए घर में रोज करें धन्वंतरि जी की आरती
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Aaj Ka Rashifal: आज के दिन अपने खर्चो पर दें ज्यादा ध्यान, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज आपको अपने फाइनेंस पर खास ध्यान देना होगा। अपनी योजनाओं को व्यावहारिक बनाएं और खर्च पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बचें और बेवजह खर्च न करें। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol




















