Responsive Scrollable Menu

CSK को मिल गई राहत: ट्रेनिंग पर लौटे एमएस धोनी, पंजाब किंग्स मैच के खिलाफ उतरेंगे?

चेन्नई. महेंद्र सिंह धोनी के ट्रेनिंग पर लौटने से चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी राहत की उम्मीद जगी है, लेकिन उनके खेलने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ। आईपीएल 2026 में अपने पहले मैच में हार के बाद टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत है, ऐसे में धोनी की वापसी अहम मानी जा रही।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में सीएसके को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में धोनी पिंडली (काफ) की चोट के कारण नहीं खेले थे। शुरुआत में माना जा रहा था कि यह चोट उन्हें करीब दो हफ्ते तक मैदान से दूर रखेगी, लेकिन अब वह उम्मीद से पहले ही ट्रेनिंग कैंप में नजर आए हैं।

धोनी ने अभ्यास शुरू किया
चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले हुए प्रैक्टिस सेशन में धोनी ने नेट्स पर बल्लेबाजी की और हल्की फिटनेस एक्सरसाइज भी की। हालांकि, उन्होंने टीम के साथ पूरी तरह से ट्रेनिंग नहीं की। खास बात यह रही कि उन्होंने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस से दूरी बनाए रखी, जिससे उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ।

धोनी के विकेटकीपिंग करने को लेकर संशय
प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने रेंज-हिटिंग पर ज्यादा ध्यान दिया और धीरे-धीरे मैच फिटनेस हासिल करने की कोशिश की। लेकिन विकेटकीपिंग ड्रिल्स से दूर रहना यह संकेत देता है कि टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। फिलहाल अभ्यास के दौरान विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालते नजर आए।

सीएसके को पहले मैच में मिली थी हार
सीएसके के लिए यह मैच काफी अहम है, क्योंकि टीम को सीजन की पहली जीत की तलाश है। ऐसे में धोनी की मौजूदगी टीम के मनोबल को बढ़ा सकती है, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर टीम सतर्क नजर आ रही है। फ्रेंचाइजी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती, ताकि आगे के मैचों में धोनी पूरी तरह फिट रह सकें।

इस बीच, टीम के एक और खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट के बाद ट्रेनिंग में दिखे। हालांकि, वह भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और सिर्फ हल्की दौड़ और फिजियो के साथ काम करते नजर आए।

कुल मिलाकर, धोनी की ट्रेनिंग में वापसी से सीएसके को जरूर राहत मिली है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके खेलने का फैसला आखिरी वक्त तक टल सकता है। टीम मैनेजमेंट का फोकस साफ है कि खिलाड़ियों की फिटनेस से समझौता किए बिना लंबी रेस की तैयारी करना।

Continue reading on the app

प्रतियोगी परीक्षाओं में फरमान हसन खान का नाम चमका, प्रदेश भर में चर्चा तेज

Farmaan Hasan Khan: उत्तर प्रदेश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं UPSSSC और UPPCS के हालिया प्रश्नपत्रों में फरमान हसन खान उर्फ फरमान मियां का नाम आने से प्रदेशभर में चर्चा तेज है. जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा कार्यों के लिए चर्चित हैं तथा कई सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं.

The post प्रतियोगी परीक्षाओं में फरमान हसन खान का नाम चमका, प्रदेश भर में चर्चा तेज appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जहां देखो वहां वैभव, हर मामले में नंबर-1 बने 15 साल के सूर्यवंशी

IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 2 अर्धशतक लगाए हैं और ये दोनों ही IPL 2026 में सबसे तेज हैं. सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भी वैभव ने बाकी बल्लेबाजों पर बढ़त हासिल कर ली है. Sat, 11 Apr 2026 10:38:44 +0530

  Videos
See all

Mahatma Jyotiba Phule को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे PM Modi, हुई Rahul Gandhi से मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T05:34:13+00:00

Middle East Conflict: हिजबुल्लाह का खात्मा, इजरायल का मकसद | Hezbollah | World War 3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T05:42:19+00:00

Atraulia Seat को लेकर Om Prakash Rajbhar Sanjay Nishad में खींचतान, क्या बोले सपा MLA Sangram Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T05:37:37+00:00

Viral Video: दिनदहाड़े वकील को गोली मारकर फरार #shorts #viral #mirzapur #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T05:37:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers