Responsive Scrollable Menu

बिहार में कानून-व्यवस्था को धार देने की तैयारी, 32 IPS अधिकारियों को सौंपी गई जिलों की कमान

बिहार में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. राज्य के 32 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को जिला पुलिस प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस कदम का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, जांच प्रक्रिया में तेजी और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाना है.

क्या होंगी नई जिम्मेदारियां?

इन अधिकारियों को जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ थानों का नियमित निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा और गंभीर अपराधों में स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करने का दायित्व दिया गया है. इससे न केवल पुलिसिंग में सुधार होगा, बल्कि आम जनता का भरोसा भी बढ़ेगा.

प्रमुख जिलों में नियुक्तियां

इस नई व्यवस्था के तहत कई बड़े जिलों में अनुभवी अधिकारियों को तैनात किया गया है.

- एडीजी एनएच खान को पटना
- आईजी मनोज कुमार को वैशाली
- एडीजी अमित कुमार जैन को सारण व बक्सर
- आईजी संजय कुमार को मुजफ्फरपुर
- एडीजी रविन्द्रण शंकरन को गया
- एडीजी आर मलार विजी को नालंदा

पूरी सूची: किस जिले की जिम्मेदारी किसे?

राज्यभर में अधिकारियों की तैनाती इस प्रकार की गई है:

- पटना – एडीजी एनएच खान
- वैशाली – आईजी मनोज कुमार
- सारण/बक्सर – एडीजी अमित कुमार जैन
- मुजफ्फरपुर – आईजी संजय कुमार
- गया – एडीजी रविन्द्रण शंकरन
- नालंदा – एडीजी आर मलार विजी
- भोजपुर – एडीजी पंकज कुमार दराद
- दरभंगा – एडीजी सुधांशु कुमार
- जहानाबाद/अरवल – एडीजी सुनील कुमार
- समस्तीपुर – एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह
- मुंगेर – एडीजी पारसनाथ
- मोतिहारी – डीआईजी आनंद कुमार
- गोपालगंज/खगड़िया – एडीजी अजिताभ कुमार
- सिवान/पूर्णिया – एडीजी संजय सिंह
- बेतिया/बगहा – एडीजी अमित राज
- लखीसराय/शेखपुरा – एडीजी अमित लोढ़ा
- औरंगाबाद – आईजी अनसूइया रणसिंह साहु
- नवादा – डीआईजी राजीव रंजन
- जमुई/अररिया – आईजी पी कन्नन
- भागलपुर/नवगछिया – आईजी एस प्रेमलता
- मधुबनी – आईजी रंजीत कुमार मिश्रा
- बांका – डीआईजी राजीव रंजन
- रोहतास – डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो
- भभुआ – डीआईजी हरप्रीत कौर
- बेगूसराय – डीआईजी मीनू कुमारी
- किशनगंज – डीआईजी तौहीद परवेज
- शिवहर – डीआईजी सुशील कुमार
- सीतामढ़ी – डीआईजी राशिद जमां
- सहरसा/सुपौल – डीआईजी अनिल कुमार
- कटिहार – डीआईजी जयकांत
- मधेपुरा – डीआईजी राजेंद्र कुमार भील

इस फैसले से प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ेगी और जिलों में अपराध नियंत्रण के लिए स्पष्ट नेतृत्व मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पुलिस तंत्र अधिक सक्रिय और जिम्मेदार बनेगा. बिहार पुलिस का यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.

य़ह भी पढ़ें -  बहुत गलत हुआ...ये निर्णय ठीक नहीं है...नीतीश कुमार के शपथ लेते ही किसने कही ये बात

Continue reading on the app

चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह जॉर्ज लिंडे को लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया टीम में शामिल, पहली बार खेलेंगे IPL

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा के चोटिल होने के बाद फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है। हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके कारण वह पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।

दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। यह चोट उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लगी थी और अब तक वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से उन्हें आईपीएल 2026 से बाहर होना पड़ा है। हसरंगा का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम में तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी ऑलराउंडर हैं जॉर्ज लिंडे

वहीं हसरंगा की जगह टीम में शामिल किए गए जॉर्ज लिंडे दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी ऑलराउंडर हैं। वह मुख्य रूप से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, लेकिन बल्लेबाजी में भी टीम के लिए अहम योगदान देने की क्षमता रखते हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में लिंडे ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 37 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 35 विकेट हासिल किए हैं। गेंदबाजी के अलावा जॉर्ज लिंडे एक भरोसेमंद बल्लेबाज भी हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में उन्होंने 403 रन बनाए हैं। निचले मध्यक्रम में आकर तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। टी20 फॉर्मेट में ऐसे ऑलराउंडर की मौजूदगी टीम के संतुलन को मजबूत बनाती है।

पहली बार IPL खेलेंगे

आईपीएल में यह जॉर्ज लिंडे का पहला मौका होगा। आईपीएल 2026 की नीलामी में उन्होंने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा था, लेकिन उस समय कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने के लिए आगे नहीं आई थी और वह अनसोल्ड रह गए थे। अब हसरंगा के बाहर होने के बाद उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला है।

हालांकि लिंडे को फ्रेंचाइजी क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। वह एसए20 और मेजर लीग क्रिकेट जैसी प्रमुख टी20 लीग में खेल चुके हैं। इन लीगों में उन्होंने मुंबई इंडियंस से जुड़ी फ्रेंचाइजी के लिए भी खेला है, जिससे उन्हें बड़े टूर्नामेंटों के दबाव में खेलने का अनुभव मिला है।

सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स मैनेजमेंट ने हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर कई खिलाड़ियों के नाम पर विचार किया था। अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान और इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम डॉसन भी टीम की चर्चा में थे। हालांकि अंत में टीम मैनेजमेंट ने जॉर्ज लिंडे की ऑलराउंड क्षमताओं और उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया।

अगर जॉर्ज लिंडे के टी20 करियर पर नजर डालें तो उनके आंकड़े काफी प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने अब तक 250 से ज्यादा टी20 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 218 विकेट हासिल किए हैं, जबकि बल्लेबाजी में 2,746 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 136 से ज्यादा रहा है और उनके नाम टी20 क्रिकेट में चार अर्धशतक भी दर्ज हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अनुष्का शर्मा के फोन में विराट कोहली का नंबर किस नाम से है सेव? पति परमेश्वर...ओजी... सुनिए जी, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपना जवाब दिखा रहे आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी के बीच गजब की कमेंस्ट्री है. इस पावर कपल को देख फैंस की दिल गदगद हो जाता है. क्या आपको पता है अनुष्का के फोन में पति विराट का नंबर किस नाम से सेव किया है. Sat, 11 Apr 2026 05:34:34 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 11 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T00:30:48+00:00

शांतिवार्ता के लिए Islamabad पहुंचा Iran का डेलीगेशन, जनरल Asim Munir ने एयरपोर्ट पर किया रिसीव #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T00:31:46+00:00

AAJTAK 2 । 11 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T00:30:56+00:00

NKP | Sushant Sinha : इजराइल ने लेबनान पर हमला करके क्या सीजफायर तोड़ दिया? | Hindi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T00:30:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers