Responsive Scrollable Menu

मॉरीशस में जयशंकर की नेपाल-भूटान विदेश मंत्रियों से मुलाकात, साझेदारी को लेकर जताया भरोसा

पोर्ट लुइस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को मॉरीशस में 9वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस के दौरान नेपाल और भूटान के अपने समकक्षों से मुलाकात की।

भूटान के विदेश मंत्री डी एन धुंग्येल से मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है और मजबूत हो रही है।

एस. जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, “आज पोर्ट लुइस में भूटान के विदेश मंत्री डी एन धुंग्येल के साथ गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। हमारी खास और भरोसेमंद साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है और फल-फूल रही है।”

जयशंकर ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से भी मुलाकात की और अलग-अलग क्षेत्रों में गहरे सहयोग के जरिए द्विपक्षीय संबंधों की पूरी क्षमता को हासिल करने पर चर्चा की। खनाल के मार्च में पद संभालने के बाद दोनों मंत्रियों की यह पहली मुलाकात थी।

उन्होंने कहा, “शुक्रवार दोपहर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मिलकर खुशी हुई। उन्हें उनके नए पद के लिए बधाई दी। हमने भारत-नेपाल साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में गहरा सहयोग बढ़ाने पर बात की।”

नेपाल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की और रिश्तों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, “विदेश मंत्री शिशिर खनाल, जो 10-12 अप्रैल 2026 तक मॉरीशस में 9वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए हैं, उन्होंने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से द्विपक्षीय बैठक की। डॉ. जयशंकर ने उन्हें पद संभालने पर बधाई दी।”

उन्होंने आगे कहा, “दोनों नेताओं ने लंबे समय से चले आ रहे नेपाल-भारत संबंधों की समीक्षा की। दोनों पक्षों के बीच आपसी हितों पर सकारात्मक और आगे की सोच के साथ बातचीत हुई और सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी।”

जयशंकर इस समय मॉरीशस के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां वे 9वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे हैं और दूसरे देशों के नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे से भी मुलाकात की और कहा कि भारत, मौजूदा आर्थिक चुनौतियों से निपटने में सेशेल्स की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल से भी मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से शुभकामनाएं दीं।

जयशंकर ने कहा कि यह बातचीत दोनों देशों की दोस्ती की गर्मजोशी और रिश्तों को आगे बढ़ाने की मजबूत इच्छा को दिखाती है।

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, “मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल से मिलकर सम्मानित महसूस किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। हमारी बातचीत ने हमारी दोस्ती की गर्मजोशी और साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाया।”

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

यूपी में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिना ब्याज 5 लाख तक का लोन देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक बड़ी राहत भरी योजना शुरू की है. “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” के तहत अब युवा अपना खुद का उद्योग या सेवा आधारित व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं. इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी खोजने के बजाय रोजगार देने वाला बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें.

बिना ब्याज 5 लाख तक का ऋण

इस योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह राशि छोटे उद्योग, दुकान, स्टार्टअप या सेवा आधारित व्यवसाय शुरू करने में मददगार होगी. खास बात यह है कि इस ऋण पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा, जिससे युवाओं पर आर्थिक दबाव कम रहेगा.

10 फीसदी अनुदान का अतिरिक्त लाभ

सरकार केवल ऋण ही नहीं दे रही, बल्कि परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अनुदान भी प्रदान करेगी. इसका मतलब यह है कि व्यवसाय शुरू करने की कुल लागत का एक हिस्सा सरकार खुद वहन करेगी. यह सुविधा खासकर उन युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद है, जो सीमित संसाधनों के कारण अपना काम शुरू नहीं कर पाते.

1800 युवाओं को मिलेगा रोजगार

इस बार जिले में 1800 युवाओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है. जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इससे बड़ी संख्या में युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना होगा. आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रखी गई है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें.

 पात्रता की जरूरी शर्तें

- आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए
- आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास (इंटरमीडिएट को प्राथमिकता)
- किसी मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण या कौशल विकास योजना का प्रमाण पत्र होना जरूरी

आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम

उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया के अनुसार, यह योजना युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के लिए शुरू की गई है. इससे न केवल बेरोजगारी कम होगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.

कुल मिलाकर, यह योजना उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं. सही योजना और सरकारी सहयोग के साथ अब अपने सपनों को साकार करना पहले से कहीं आसान हो गया है.

यह भी पढ़ें - यूपी : ‘सीएम युवा’ पहल से आत्मनिर्भर बन रहे युवा, 10 हजार से अधिक इनोवेटिव उद्यम हुए स्थापित

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के आगे RCB ने टेके घुटने, राजस्थान ने लगाया जीत का चौका

IPL 2026, RCB vs RR: आईपीएल 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने एक आसान जीत हासिल की और जीत का चौका लगा दिया. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा. Sat, 11 Apr 2026 00:02:55 +0530

  Videos
See all

ELLI AVRRAM की सादगी ने जीता दिल! #entertainment #bollywood #shorts #ytshorts #trending #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:00:13+00:00

SHUBHANGI Birthday: 'अंगूरी भाभी' ने पैपराजी के सामने मनाया जन्मदिन! #shorts #entertainment #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:15:00+00:00

Ghosi MP Rajiv Rai seeks AIIMS in Mau: मऊ में एम्स खुलवाने के लिए सपा सांसद का प्रण? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:00:42+00:00

पुलिस ही बन गई लोगों का निशाना #LandDispute #PoliceTeam #AttackOnPolice #Clash #Violence #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers