Responsive Scrollable Menu

अयोध्या रामलला की आरती में शामिल होना हुआ आसान, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने शुरू की तत्काल पास सुविधा, जानें डिटेल्स

अयोध्या में भगवान रामलला की आरती में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आरती दर्शन के लिए तत्काल पास व्यवस्था शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को अब पहले की तुलना में अधिक आसानी से आरती का पास मिल सकेगा।

ट्रस्ट ने बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित यात्री सुविधा केंद्र में आरती दर्शन के लिए अलग काउंटर स्थापित किया है। यहां सुबह 9 बजे से पास जारी किए जाने शुरू होते हैं और उपलब्धता के आधार पर जारी रहते हैं। फिलहाल पासों की संख्या सीमित रखी गई है, लेकिन आवश्यकता के अनुसार आगे इसे बढ़ाने की तैयारी है।

रामलला दर्शन के लिए तत्काल पास की सुविधा शुरु

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में आरती दर्शन को श्रद्धालुओं के लिए और सुगम बनाने के मकसद से एक महत्वपूर्ण व्यवस्था शुरू कर दी है। अब रामलला और राम परिवार की आरती में शामिल होने के लिए तत्काल पास बनवाना पहले से कहीं आसान हो गया है। मंदिर के मुख्य द्वार के पास बने काउंटर से सीधे पास लिया जा सकता है।

इस तरह ले सकते हैं पास

पास जारी करने का काउंटर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से खुलता है और उपलब्धता रहने तक पास दिए जाते हैं। फिलहाल प्रतिदिन रामलला आरती के लिए 45 तथा राम परिवार आरती के लिए 15 पास निर्धारित किए गए हैं। ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं की मांग बढ़ने पर भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। आरती के प्रकार के अनुसार पास जारी करने का समय भी अलग रखा गया है। सुबह 4 बजे और 6 बजे होने वाली आरती के लिए पास एक दिन पहले जारी किए जाएंगे, जबकि सुबह 9 बजे होने वाली आरती का पास उसी दिन उपलब्ध कराया जाएगा।

ट्रस्ट पहले से ही आरती दर्शन के लिए 100 ऑनलाइन पास उपलब्ध करा रहा है। इसके अतिरिक्त 75 रेफरल पास भी जारी किए जाते हैं। हाल के महीनों में ट्रस्ट ने दर्शन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने के लिए सुगम दर्शन और जनरल दर्शन जैसी नई श्रेणियां भी शुरू की हैं, ताकि बढ़ती भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

तत्काल आरती पास बनवाने के लिए श्रद्धालुओं को सुबह 9 बजे के बाद तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के काउंटर पर आवेदन करना होगा। पहचान के लिए आधार कार्ड अनिवार्य रहेगा। यदि कोई माता-पिता छोटे बच्चे के साथ आरती में शामिल होना चाहते हैं तो बच्चे के साथ उनका फोटो भी देना होगा। वहीं, सुगम दर्शन का ऑफलाइन पास सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों और दूधमुंहे बच्चे के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए उपलब्ध रहेगा। एडवांस सुगम दर्शन की सुविधा सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही जारी रहेगी।

Continue reading on the app

IAS Transfer: नौकरशाही में बदलाव, इन 5 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी

नागालैंड की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 5 आईएएस समेत कई प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। स्कूल शिक्षा और SCERT, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समेत कई विभागों में नए सचिव और आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। तबादले और नियुक्ति संबंधित आदेश मंगलवार को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी किया है।

आईएएस अधिकारी अभिजीत सिन्हा को पी एंड एआर डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और गृह आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव पद की जिम्मेदारी विनीत कुमार को सौंपी गई है, जो वर्तमान में अतिरिक्त सचिव, वित्त विभाग और IDAN पद पर कार्यरत हैं।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला 

असंगला इम्ती, आयुक्त एवं सचिव, जल संसाधन विभाग को स्थानांतरित करके आयुक्त एवं सचिव, स्कूल शिक्षा और एससीआईएससीईटी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। अकुनु एस मयासे, आयुक्त एवं सचिव, अर्थव्यवस्था एवं सांख्यिकी विभाग और संसदीय कार्य विभाग (डेजिग्रेटेड) से संसदीय कार्य विभाग का प्रभार वापस लिया गया है। उन्हें जल संसाधन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुको मेरो, सचिव गृह विभाग को संसदीय कार्य विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कई NCS और NSS अधिकारियों को भी मिला नया पदभार

एनसीएस अधिकारी सेलेमला एस संगतम को एसडीओसी (सी), मेडजीफेमा पद पर भेजा गया है। एनएसएस अधिकारी लिमानुंगसुंग, उप सचिव श्रम और रोजगार कौशल और उद्यमिता को स्थानांतरित करके उपसचिव, पीएचईडी पद पर नियुक्त किया गया है। एनसीएस अधिकारी सैमुअल थ्युग को स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जनजातीय मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव पद पर एनएसएस अधिकारी वेचोवो टेट्सियो को नियुक्त किया गया है। एनसीएस अधिकारी रेनाबोमो ओद्यूओ को DUDA का निदेशक बनाया गया है।

आईएएस तबादला सूची यहाँ देखें

Continue reading on the app

  Sports

T20I के सबसे बदनाम बल्लेबाज, लिस्ट में ऐसा भारतीय कप्तान, जिसने एक-दो नहीं ठोके पांच शतक

captains with the most ducks in t20i: भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिता चुके रोहित शर्मा के नाम इस फॉर्मेट में 5 शतक दर्ज हैं. हालांकि, आपको यह जानकर हैरान हो सकती है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान वह 6 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. इससे उनका नाम टॉप-5 की इस लिस्ट में शामिल है. Tue, 11 Aug 2026 05:00:04 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 10 AUGUST 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मेष राशि । ARIES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:30:35+00:00

ग्राहकों के लिए UPI Transactions पर अतिरिक्त शुल्क के सवाल पर FM Sitharaman का सीधा जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:32:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers