Responsive Scrollable Menu

ट्रम्प बोले- ईरान ने कहा आइए बात करते हैं:अगले 48 घंटे में स्थिति साफ हो जाएगी, ईरान बोला- अमेरिका से कोई बातचीत नहीं हो रही

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने खुद अमेरिका से बातचीत की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, ईरान ने फोन कर मुझसे कहा कि आइए बात करते हैं। अगर ईरान समझौता करता है तो यह उसके लिए बेहतर होगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान के साथ बातचीत में काफी प्रगति हुई है और अगले 48 घंटे में स्थिति साफ हो जाएगी। दूसरी ओर, CNN के मुताबिक ईरान ने कहा है कि अमेरिका से कोई बातचीत नहीं चल रही है। होर्मुज स्ट्रेट में नए रास्ते पर समझौते की बातचीत भी सिर्फ ओमान से हो रही है। इसमें अमेरिका या किसी तीसरे पक्ष को दखल नहीं देना चाहिए। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. यमन में भारतीय जहाज पर हमला- यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कारोबारी जहाज पर हमला हुआ है। जहाज ‘एमएसवी फैजे नूर-ए-औलिया’ हमले में डूब गया। सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया। 2. ईरान में विदेश मंत्री अब्बास अराघची को हटाने की तैयारी- ईरान के कुछ सांसद विदेश मंत्री अब्बास अराघची के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि अमेरिका से बातचीत और संभावित समझौते ने देश के हितों को नुकसान पहुंचाया है। 3. राष्ट्रपति पजशकियान की ताकत घटी- इजराइली चैनल 14 की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा, विदेश नीति और परमाणु कार्यक्रम जैसे अहम मामलों में अब राष्ट्रपति की भूमिका सीमित कर दी गई है। इन फैसलों में IRGC कमांडर अहमद वाहिदी की राय अंतिम मानी जाएगी। 4. अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल के दाम गिरे- होर्मुज स्ट्रेट पर समझौते की उम्मीद के बाद अमेरिकी WTI क्रूड करीब 5% गिरकर 76.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड भी 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी:2 साल बाद वर्चुअल भाषण दिया, कैमरा ऑफ था; बांग्लादेश सरकार बोली- दिल्ली में बैठकर जहर उगला

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दो साल बाद बुधवार को लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। जब हसीना बोल रही थीं, उस दौरान उनका कैमरा बंद था। 25 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा- मुझे पता है कि वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मार भी सकते हैं, फिर भी मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाउंगी। लोगों का समर्थन मेरे लिए बहुत जरूरी है। मौत की सजा, झूठे मुकदमे और दिखावटी सुनवाई मुझे डरा नहीं सकती। मेरे खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई गैरकानूनी, असंवैधानिक और राजनीतिक मकसद से प्रेरित है। हसीना ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से बांग्लादेश नहीं छोड़ा था। प्रदर्शनकारियों के प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ने पर उनके पास वहां से निकलने के लिए सिर्फ 30 से 40 मिनट का समय था। तब उन्हें नहीं पता था कि वे देश छोड़कर जा रही हैं। वह अपने पैतृक गांव तुंगीपाड़ा जाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन हालात ऐसे बने कि देश छोड़ना पड़ा। हसीना के भाषण के बाद बांग्लादेश सरकार ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश इस बात से आहत है कि नरसंहार की दोषी शेख हसीना को दिल्ली में मीडिया से संवाद करने दिया गया। जहां उन्होंने बांग्लादेश और उसके लोगों के खिलाफ जहरीले बयान दिए। इससे पहले हसीना की मीटिंग में शामिल पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के घर पर कुछ लोगों ने आग लगाने की कोशिश की। दावा किया जा रहा है कि हमलावरों ने पेट्रोल बम और ईंट-पत्थर फेंके। 2 साल पहले भारत आई थीं शेख हसीना शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। छात्र आंदोलन के बाद उनकी सरकार गिर गई थी और उन्हें ढाका छोड़ना पड़ा था। पिछले साल नवंबर में ढाका के एक विशेष ट्रिब्यूनल ने 2024 के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में उन्हें गैरहाजिरी में मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद से बांग्लादेश सरकार लगातार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। शेख हसीना के भाषण से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

नशे ने ली भारत के कबड्डी खिलाड़ी की जान, गुरजीत सिंह के साथ क्या हुआ?

इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह का निधन हो गया है, वो कभी बेस्ट रेडर के नाम से जाने जाते थे. Wed, 12 Aug 2026 17:54:38 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat | Garjana: Rahul Gandhi पर पूछा सवाल डिबेट में Tehseen Poonawalla का चेहरा उतरा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T13:11:31+00:00

सीएम के सामने फूट फूट कर रोई खिलाड़ी #shorts #cmdhami #uttarakhand #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T13:12:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers