Responsive Scrollable Menu

अनिल कपूर का शो '24' हॉटस्टार पर लौटेगा:एक्टर ने प्लेटफॉर्म को दी 24 घंटे की चेतावनी; 24 अप्रैल से स्ट्रीम होंगे दोनों सीजन

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर का पॉपुलर एक्शन थ्रिलर शो '24' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाला है। इस बार यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो की वापसी की खबर के बीच अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म को एक अनोखी चेतावनी दी है, जिसने फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। शो के दोनों सीजन 24 अप्रैल से स्ट्रीम किए जाएंगे। अनिल कपूर की 'चेतावनी' से बढ़ा सस्पेंस अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने जियो हॉटस्टार को टैग करते हुए लिखा- "जियो हॉटस्टार, तुम्हारे पास 24 घंटे हैं।" इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने जोड़ा- "वरना मैं मामला अपने हाथ में ले लूंगा।" हालांकि अनिल ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन माना जा रहा है कि यह शो के प्रमोशन का हिस्सा है। इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या शो का तीसरा सीजन भी आने वाला है। 24 अप्रैल से शुरू होगी स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर यह हाई-ऑक्टेन थ्रिलर सीरीज 24 अप्रैल से उपलब्ध होगी। प्लेटफॉर्म ने फैसला किया है कि दर्शकों के लिए हर शुक्रवार को शो के 8 एपिसोड ड्रॉप किए जाएंगे। इस शो को भारत में लॉन्ग-फॉर्मेट स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव माना जाता है। एक्टर बोले- मेरे दिल के बहुत करीब है यह प्रोजेक्ट शो की वापसी पर अपनी बात रखते हुए अनिल कपूर ने कहा, मैंने सालों में कई इंटेंस और एक्शन रोल किए हैं, लेकिन '24' मेरे लिए कभी सिर्फ एक शो नहीं था। यह एक अलग ही एड्रेनालिन रश था। इसके रियल-टाइम फॉर्मेट ने मुझे एक एक्टर के तौर पर काफी चैलेंज किया। मैं एक्साइटेड हूं कि अब जियो हॉटस्टार के जरिए दर्शक इस रोमांच को एक बार फिर से महसूस कर पाएंगे। अमेरिकी सीरीज का ऑफिशियल रीमेक है '24' बता दें कि यह शो इसी नाम की मशहूर अमेरिकी सीरीज का इंडियन अडैप्टेशन है। इसमें अनिल कपूर ने एंटी-टेररिस्ट यूनिट (ATU) के एजेंट जय सिंह राठौड़ का मुख्य किरदार निभाया है। शो की सबसे बड़ी खासियत इसका 'रियल-टाइम' फॉर्मेट है, जिसमें 24 एपिसोड के जरिए 24 घंटों की कहानी दिखाई जाती है। भारत में इसके अब तक दो सीजन आ चुके हैं।

Continue reading on the app

'फ्लॉप' के टैग ने छीन ली थी सुपरस्टार बनने की उम्मीद! तब हाथ लगी 1 ऐसी फिल्म, रातोंरात बदली थी अजय देवगन की तकदीर

अजय देवगन का बॉलीवुड में डेब्यू 'फूल और कांटे' से हुआ था. अपनी पहली फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, एक ऐसा दौर आया जब अजय की फिल्में लगातार फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुईं. कहा जाता है कि उन दिनों लोगों ने मान लिया था कि इंटेंस लुक्स वाले इस एक्टर का करियर उतनी ही तेजी से खत्म हो जाएगा जितनी तेजी से शुरू हुआ था, लेकिन 1994 में रिलीज हुई 'दिलवाले' ने अजय देवगन का पासा पलट दिया. इसकी सिल्वर जुबली सफलता ने न सिर्फ उनके करियर को फिर से जिंदा कर दिया, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री में एक लंबी दूरी के रनर के तौर पर भी स्थापित कर दिया, एक ऐसा आदमी जिसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव-जुरेल के सामने पस्त हुई आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया विजयी चौका


रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स का विजयी अभियान जारी है। टीम ने आईपीएल के 16वें मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से रौंध दिया। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एकतरफा अंदाज में ये मुकाबला अपनी टीम को जिताया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 201 रन का अच्छा खासा टोटल स्कोर बोर्ड लपर लगाया लेकिन वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की आतिशी पारी ने लक्ष्य को छोटा और आसान कर दिया। इस जीत के साथ ही रॉयल्स के 8 अंक हो गए हैं वहीं, आरसीबी की सीजन में पहली हार है। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद 15 वर्षीय वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ गर्दा मचा दिया। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए महज 37 गेंदों में 108 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। जहां वैभव ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए।

हालांकि, उनके आउट होने के बाद रॉयल्स की पारी जरूर लड़खड़ाई और एक के बाद दो-तीन विकेट गिरे। लेकिन जुरेल ने एक छोर से संभालते हुए टीम की नैया पार लगाई। शिमरोन हिटमायर फ्लॉप रहे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान रियान पराग भी महज 3 रन बना पाए। जुरेल एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में जुरेल ने 8 चौके और 3 छक्के भी जड़े। जबकि रवींद्र जडेजा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाई और 24 गेंदों में नाबाद पारी खेली। जुरेल और जडेजा के बीच 50 गेंदों में 68 रन की साझेदारी हुई। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और क्रुणाल पंड्या ने दो-दो विकेट लिए। 

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल साल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। क्रुणाल पंड्या सिर्फ एक रन ही बना सके तो जितेश शर्मा को 5 रनों के स्कोर पर बृजेश शर्मा ने अपना शिकार बनाया। टिम डेविड भी फ्लॉप रहे और वह 9 गेंदों में 13 रन ही बना पाए। 

हालांकि, एक छोर से कप्तान रजत पाटीदार ने पारी को संभाला और 40 गेंदों में 63 रनों के अहम और दमदार पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए जबकि भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, रवि विश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जबकि संदीप शर्मा और जडेजा को 1-1 विकेट की सफलता मिली
Sat, 11 Apr 2026 07:04:00 +0530

  Videos
See all

Snake Viral Video: सांप को गले में पहनकर घूमता रहा शख्स | UP News | Rescue | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T02:46:15+00:00

Mathura Boat Accident Update: मथुरा हादसे के बाद मौके पर कैसा हाल? | Yamuna | Vrindavan | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T02:45:00+00:00

Artemis | Splashdown: क्या चांद के दीदार का सफर पूरा? #shorts #ytshorts #artemis #splashdown #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T02:43:37+00:00

News Ki Pathshala|Sushant Sinha:अमेरिका-ईरान में वार्ता से पहले Pakistan की क्यों हुई बेइज्जती? TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T02:45:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers