Responsive Scrollable Menu

CSI NIC 2026: डॉ. शरत चंद्रा की कहानी, कैसे बदली यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था और इलाज की तस्वीर

NIC-2026 सम्मेलन में डॉ. शरत चंद्रा ने 2005 की एक घटना साझा कर बताया कि कैसे पहले समय पर इलाज नहीं मिल पाता था। अब ‘हृदय सेतु’ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से यूपी में दिल के मरीजों को तुरंत उपचार मिल रहा है।

Continue reading on the app

Iran-America सीजफायर की उम्मीद से बाजार में बहार, Sensex 77,500 के पार, Nifty का नया Record

10 अप्रैल, 2026 को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स, सकारात्मक वैश्विक संकेतों और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम करने के प्रयासों को लेकर बनी उम्मीदों के बीच बढ़त के साथ बंद हुए। BSE सेंसेक्स 918.60 अंकों की बढ़त के साथ 77,550.25 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 275.50 अंकों की बढ़त के साथ 24,050.60 पर स्थिर हुआ। सेक्टोरल आधार पर, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, पावर, FMCG, PSU बैंक, मेटल और प्राइवेट बैंक सेक्टरों में 1-2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि AI को लेकर नए सिरे से उभरे डर के चलते IT इंडेक्स में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, आयशर मोटर्स, ICICI बैंक, बजाज ऑटो और श्रीराम फाइनेंस शामिल थे। वहीं, गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में कोल इंडिया, सन फार्मा, इंफोसिस, TCS और टेक महिंद्रा शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: Trump 2.0 की बुसान फ्रीज पॉलिसी, जो बनाएगी मेक अमेरिका 'चाइना-फ्रेंडली' अगेन

ईरान-अमेरिका सीज़फ़ायर की उम्मीदों पर सबकी नज़र
ग्लोबल इक्विटी मार्केट में ज़बरदस्त तेज़ी का घरेलू इक्विटी बेंचमार्क पर भी पॉज़िटिव असर पड़ा। बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी शेयरों में आई ज़बरदस्त तेज़ी ने पूरे ट्रेडिंग सेशन के दौरान बाज़ार में जोश बनाए रखा। हालाँकि, सावधानी बरतना अभी भी सबसे ज़रूरी बात रहेगी, लेकिन सबकी नज़रें ईरान-अमेरिका के बीच सीज़फ़ायर की उम्मीदों और वीकेंड पर होने वाली मीटिंग के नतीजों पर टिकी हैं। इक्विरस वेल्थ के एमडी और बिज़नेस हेड अंकुर पुंज ने कहा, 'जैसे-जैसे अर्निंग्स सीज़न में तेज़ी आ रही है, निवेशकों का ध्यान उन शेयरों पर रहेगा जिन पर पश्चिम-एशियाई संघर्ष के चलते तेल की कीमतों में आए उछाल का सबसे कम असर पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Dollar के मुकाबले Rupee में 10 पैसे की तेजी, शुरुआती कारोबार में दिखा शानदार उछाल

रुपया 17 पैसे गिरा

इस बीच, भारतीय रुपया आज अपनी शुरुआती मज़बूती को बरकरार नहीं रख पाया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 92.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ। पूरे दिन फ़ॉरेक्स मार्केट में काफ़ी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे निवेशकों में सावधानी और बढ़ गई। फ़ॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, इस उतार-चढ़ाव की एक बड़ी वजह रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का वह निर्देश था जिसमें बैंकों से अपनी ओवरनाइट पोज़िशन्स को 100 मिलियन डॉलर तक सीमित रखने को कहा गया था। इन निर्देशों की डेडलाइन शुक्रवार को खत्म हो गई, जिससे बाज़ार में उतार-चढ़ाव और बढ़ गया। गुरुवार को सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20 प्रतिशत गिरकर 76,631.65 पर बंद हुआ। निफ्टी 222.25 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 23,775.10 पर बंद हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव-जुरेल के सामने पस्त हुई आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया विजयी चौका


रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स का विजयी अभियान जारी है। टीम ने आईपीएल के 16वें मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से रौंध दिया। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एकतरफा अंदाज में ये मुकाबला अपनी टीम को जिताया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 201 रन का अच्छा खासा टोटल स्कोर बोर्ड लपर लगाया लेकिन वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की आतिशी पारी ने लक्ष्य को छोटा और आसान कर दिया। इस जीत के साथ ही रॉयल्स के 8 अंक हो गए हैं वहीं, आरसीबी की सीजन में पहली हार है। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद 15 वर्षीय वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ गर्दा मचा दिया। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए महज 37 गेंदों में 108 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। जहां वैभव ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए।

हालांकि, उनके आउट होने के बाद रॉयल्स की पारी जरूर लड़खड़ाई और एक के बाद दो-तीन विकेट गिरे। लेकिन जुरेल ने एक छोर से संभालते हुए टीम की नैया पार लगाई। शिमरोन हिटमायर फ्लॉप रहे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान रियान पराग भी महज 3 रन बना पाए। जुरेल एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में जुरेल ने 8 चौके और 3 छक्के भी जड़े। जबकि रवींद्र जडेजा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाई और 24 गेंदों में नाबाद पारी खेली। जुरेल और जडेजा के बीच 50 गेंदों में 68 रन की साझेदारी हुई। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और क्रुणाल पंड्या ने दो-दो विकेट लिए। 

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल साल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। क्रुणाल पंड्या सिर्फ एक रन ही बना सके तो जितेश शर्मा को 5 रनों के स्कोर पर बृजेश शर्मा ने अपना शिकार बनाया। टिम डेविड भी फ्लॉप रहे और वह 9 गेंदों में 13 रन ही बना पाए। 

हालांकि, एक छोर से कप्तान रजत पाटीदार ने पारी को संभाला और 40 गेंदों में 63 रनों के अहम और दमदार पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए जबकि भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, रवि विश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जबकि संदीप शर्मा और जडेजा को 1-1 विकेट की सफलता मिली
Sat, 11 Apr 2026 07:04:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala|Sushant Sinha:अमेरिका-ईरान में वार्ता से पहले Pakistan की क्यों हुई बेइज्जती? TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T02:45:42+00:00

Artemis | Splashdown: क्या चांद के दीदार का सफर पूरा? #shorts #ytshorts #artemis #splashdown #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T02:43:37+00:00

Snake Viral Video: सांप को गले में पहनकर घूमता रहा शख्स | UP News | Rescue | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T02:46:15+00:00

Nitish Kumar Oath Ceremony: मैंने पहले ही कहा था Nitish Kumar सीएम पद पर नहीं रहेंगे: Tejashwi Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T02:44:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers