Responsive Scrollable Menu

TGT भर्ती परीक्षा में 33 सवाल गलत:सचिव, परीक्षा नियंत्रक को अदालत में पेश होने के आदेश, कोर्ट ने कहा- परीक्षा प्रक्रिया बताए आयोग

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परीक्षा में बड़ी संख्या में गलत प्रश्न पाए जाने पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि आयोग यह बताए कि प्रश्नपत्र कैसे तैयार किया जाता है और परीक्षा कराने की पूरी प्रक्रिया क्या है। पेपर का एक चौथाई हिस्सा गलत टीजीटी इंग्लिश के पेपर में कुल 125 प्रश्नों में से 33 प्रश्न गलत पाए गए हैं। शुरुआत में 29 प्रश्न सिलेबस से बाहर बताए गए थे। वहीं, कुछ उम्मीदवारों ने 4 और प्रश्नों पर ऑब्जेक्शन दर्ज किए थे। कोर्ट के निर्देश पर एक्सपर्ट्स ने इसकी जांच की, जिसमें वे 4 प्रश्न भी गलत पाए गए। इस तरह कुल 33 प्रश्न गलत निकले, जो पूरे पेपर का लगभग एक चौथाई हिस्सा हैं। आयोग ने अदालत को बताया कि गलत प्रश्नों के मार्क्स बाकी सही प्रश्नों में बांट दिए गए हैं और नई संशोधित चयन लिस्ट जारी की गई है। कोर्ट ने बताई परीक्षा प्रक्रिया की जांच की जरूरत हाईकोर्ट ने इस व्यवस्था पर असंतोष जताया। कोर्ट ने कहा कि जब 25% से अधिक प्रश्न गलत हैं तो केवल मार्क्स बांटना इसका समाधान नहीं माना जा सकता। अदालत ने प्रश्नपत्र तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जांच की जरूरत बताई है। ----------------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें IBPS क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती निकली:किसी भी स्‍ट्रीम के ग्रेजुएट्स करें अप्‍लाई, 10-11 अक्‍टूबर को होगा प्रील‍िम्‍स इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 अगस्त 2026 तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम विक्रम साराभाई मेडल पाने वाली पहली भारतीय:विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने, 5 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत होंगे 2. FSSAI ने डाबर के '100% शुद्ध' दावों पर प्रतिबंध लगाया FSSAI इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम को विक्रम साराभाई मेडल मिला COSPAR विक्रम साराभाई मेडल 4. AIR चीफ मार्शल ए.पी. सिंह की वियतमान यात्रा 5. ग्लाव झील भारत की 101वीं रामसर साइट बनीं रामसर साइट निधन (DEATH) 6. पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन 7. बाबरी विध्वंस जांच में शामिल जस्टिस मनमोहन सिंह का निधन न्यायिक करियर 8. वर्षा अगवाले GSI की नई महानिदेशक बनीं जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया आज का इतिहास ------------------- ये खबर भी पढ़ें.. अब लिव-इन पार्टनर को पत्नी की तरह सुरक्षा का अधिकार:विली वॉल्श ने IndiGo के CEO का पद संभाला, 4 अगस्त के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

One-Day Cup: 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के… टोबी एल्बर्ट का तूफान, हैम्पशर ने बनाया रिकॉर्डतोड़ स्कोर

Toby Albert: वन-डे कप 2026 में हैम्पशर के टोबी एल्बर्ट ने ससेक्स के खिलाफ एक तूफानी पारी खेली. उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया और हैम्पशर को रिकॉर्डतोड़ स्कोर तक पहुंचाया. Mon, 10 Aug 2026 06:58:05 +0530

  Videos
See all

Sagar Brave Soldiers Viral Video : देश के जवानों का जबरदस्त साहस | Viral Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T03:12:50+00:00

The 2010 UK Election Old Newscast: Brown vs Cameron vs Clegg | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T03:09:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers