Responsive Scrollable Menu

R Madhavan: विजय की सियासी पारी पर आर. माधवन का रिएक्शन वायरल, बोले- 'अच्छी चीजें हो रही हैं'

R Madhavan: एक्टर आर. माधवन ने तमिलनाडु की बदलती राजनीति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनेता से नेता बने अपने पुराने दोस्त विजय के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई और कहा कि राज्य में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। माधवन ने कहा कि अब उन्हें अपने दोस्त विजय को 'सीएम विजय' कहना पड़ता है। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि वह खुद राजनीति में आने की कोई योजना नहीं रखते हैं।

विजय को बताया पुराना दोस्त
डायरेक्टर केएस रविकुमार के साथ एक इंटरव्यू में माधवन से तमिलनाडु की राजनीति को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, "अच्छी चीजें हो रही हैं। अब हमें भरोसा होने लगा है कि बदलाव इतनी जल्दी भी आ सकता है। मैं विजय को बहुत अच्छे से जानता हूं। हम दोस्त हैं।"

राजनीति को बताया दोधारी तलवार
माधवन ने राजनीति की चुनौतियों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई भी फैसला लेना आसान नहीं होता, क्योंकि यहां हर कदम पर लोगों की प्रतिक्रिया मिलती है। उन्होंने कहा, "राजनीति एक दोधारी तलवार है। आप अच्छा काम करेंगे तो भी कुछ लोग आलोचना करेंगे और अगर कोई गलती हो जाए तो भी सवाल उठेंगे। आलोचना करने वाले हमेशा मौजूद रहते हैं।"

राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं
माधवन से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी राजनीति में कदम रखने के बारे में सोचा है, तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं। राजनीति में आने के लिए मन में सेवा की भावना होनी चाहिए। मेरे अंदर सत्ता हासिल करने या मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं है। मैं लोगों का नेतृत्व नहीं करना चाहता।" माधवन ने कहा कि वह अपने तरीके से लोगों के लिए अच्छा काम करना पसंद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेताओं का सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़े- तृषा कृष्णन कमेंट विवाद में घिरे उदयनिधि स्टालिन, Kangana Ranaut बोलीं- 'अश्लील बातें सभ्य समाज में स्वीकार नहीं'

Continue reading on the app

Ranbir Kapoor: 'मैं बीफ खाता हूं...' रणबीर कपूर के पुराने बयान पर बवाल; निकिता रावल बोलीं- 'पहले माफी मांगें, फिर बनें राम'

Ranbir Kapoor As Ram In Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार को लेकर एक बार फिर विवाद तेज हो गया है। एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर की कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भगवान राम का किरदार सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है।

राम का किरदार रणबीर के लिए सही नहीं
निकिता रावल ने एक इंटरव्यू में कहा कि भगवान राम का किरदार निभाने वाले कलाकार को उनके आदर्शों और मूल्यों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा, "भगवान राम का किरदार कोई आम फिल्मी रोल नहीं है। यह करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा हुआ है।" एक्ट्रेस ने कहा कि उनके अनुसार रणबीर कपूर इस भूमिका के लिए सही चुनाव नहीं हैं।

पुराने बीफ बयान पर मांगें माफी
निकिता ने रणबीर कपूर के पुराने बीफ वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उस बयान से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो अभिनेता को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर रणबीर को लगता है कि उनसे गलती हुई है तो उन्हें सामने आकर कहना चाहिए कि वह बात गलती से हुई थी। माफी मांगने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।"

बॉयकॉट की भी कही बात
निकिता ने यह भी कहा कि अगर रणबीर अपने पुराने बयान को लेकर माफी नहीं मांगते हैं तो फिल्म के बहिष्कार की मांग उठ सकती है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

क्या था रणबीर का पुराना बयान?

यह विवाद रणबीर कपूर के एक पुराने इंटरव्यू से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी खाने की पसंद के बारे में बात करते हुए खुद को "बड़ा बीफ खाने वाला" बताया था। रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने की खबर सामने आने के बाद यह वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़े- रणबीर कपूर की कास्टिंग पर उठे सवाल तो स्पोर्ट में उतरे टीवी के 'श्रीकृष्ण' और 'सीता', कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: काव्या मारन की विदेशी टीम में ‘देसी स्टार’, जब-जब चला बॉलिंग का जादू, उतनी बार जीती सनराइजर्स

इंग्लैंड की लीड द हंड्रेड के महिलाओं वाले टूर्नामेंट में ही भारतीय खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत है और इस सीजन में भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखा भी रही हैं. Sun, 09 Aug 2026 23:45:57 +0530

  Videos
See all

CM योगी के नेतृत्व में लखनऊ में तिरंगा यात्रा | #shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T21:10:22+00:00

नींदाकरा के पास INS Kalpeni की डाइविंग ऑपरेशन में तैनाती | #shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T21:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers