वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रॉ जारी:सिंधु का मैच सोफिया से, आयुष वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ेंगे; 17 अगस्त से नई दिल्ली में टूर्नामेंट
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने बुधवार को नई दिल्ली में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रॉ जारी किया। चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली में होगी। पहले दौर में भारत के आयुष शेट्टी का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन और टॉप सीड चीन के शी यू क्वी से होगा। पीवी सिंधु पहले मैच में आयरलैंड की सोफिया नोबल से खेलेंगी। सात्विक-चिराग की जोड़ी को बाई मिला है। पुरुष और महिला एकल में 64-64 खिलाड़ियों का ड्रॉ है। तीनों युगल स्पर्धाओं में 48-48 जोड़ियां हिस्सा लेंगी। विमेंस सिंगल्स में भी शुरुआती मैच कठिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड की सोफिया नोबल के खिलाफ करेंगी। हालांकि, आगे का सफर उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सिंधु को राउंड ऑफ 16 में चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त वांग झी यी और क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी का सामना करना पड़ सकता है। सिंधु का ड्रॉ ओलंपिक चैंपियन एन से यंग वाले हाफ में है। उन्नति हुड्डा अपने वर्ल्ड चैंपियनशिप डेब्यू में म्यांमार की थेट हतार थुजार से भिड़ेंगी। अगर उन्नति तीसरे राउंड से आगे बढ़ती हैं, तो क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला जापान की अकाने यामागुची से हो सकता है। मेंस सिंगल्स में कई रोमांचक मुकाबले होंगे मेंस सिंगल्स में 14वीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन पहले राउंड में ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स फिलिमोन से खेलेंगे। अगर लक्ष्य क्वार्टर फाइनल तक पहुंचते हैं, तो तीसरे राउंड में उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त कुनलावुत वितिदसर्न से हो सकता है। क्वार्टर फाइनल में उनकी टक्कर फ्रांस के एलेक्स लानियर या क्रिस्टो पोपोव से हो सकती है। वहीं, आयुष शेट्टी को पहले राउंड में सबसे कठिन ड्रॉ मिला है। आयुष का मुकाबला राउंड ऑफ 64 में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के शी यूकी से होगा। इस सीजन में यह दोनों के बीच तीसरी भिड़ंत होगी, जिसमें शी यूकी का पलड़ा 3-0 से भारी है। युगल वर्ग में शीर्ष जोड़ियों को पहले दौर में बाय मिली तीनों युगल स्पर्धाओं की सभी 16 वरीय जोड़ियों को पहले दौर में बाय मिला है। इनमें भारत के साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी शामिल हैं। भारतीय कोच टैन किम हर ने सात्विक की कंधे की चोट को सबसे बड़ी चिंता बताया। टैन ने कहा, ‘अगर सात्विक और चिराग मानसिक रूप से मजबूत रहते हैं, तो वे खिताब के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।’ भारतीय कोच गोपीचंद बोले- भारतीय नजरिए से ड्रॉ अच्छा भारत के हेड कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि भारतीय टीम कई इवेंट्स में मजबूत स्थिति में है। टीम का लक्ष्य कम से कम कुछ इवेंट में पोडियम फिनिश करना है। गोपीचंद ने कहा, ‘भारतीय नजरिए से ड्रॉ अच्छा दिख रहा है। सबसे बड़ा पहला मुकाबला शी यू क्वी और आयुष शेट्टी के बीच है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि आयुष बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके आक्रामक खेल को देखते हुए पहले दौर में शी से खेलना बाद के मुकाबले से बेहतर है। अगर वह यह मैच जीतते हैं तो उनके लिए ड्रॉ खुल सकता है।’ -------------------------------------- वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सिंधु को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं सीड मिली; सात्विक-चिराग को 5वीं वरीयता 2 बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को महिला सिंगल्स में 9वीं वरीयता दी गई है। वहीं, स्टार पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को 5वीं वरीयता मिली है। पढ़ें पूरी खबर
क्यों वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही वेस्टइंडीज:टी-20 के कारण वनडे से फोकस हटा, कमजोर डोमेस्टिक स्ट्रक्चर; जानिए 5 कारण
2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज का वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई करना मुश्किल लग रहा है। टीम 10वीं रैंकिंग पर है, उसे कट ऑफ डेट से पहले इंडिया के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। अगर टीम 30 सितंबर 2026 तक वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में जगह नहीं बना पाती है, तो उसे अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच होने वाले 10 टीमों के क्वालिफायर खेलना पड़ेगा। वेस्टइंडीज 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाया था, जहां हरारे में क्वालिफायर में नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हरा दिया था। वेस्टइंडीज का क्वालिफिकेशन सिनैरियो और उसकी इस स्थिति की 5 वजहें… पहले मौजूदा वनडे रैंकिंग… रैंकिंग से क्वालिफिकेशन सिनैरियो? रैंकिंग में टॉप-8 फुल टाइम मेंबर टीमें (को-होस्ट साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर) 14 टीमों वाले टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई कर लेंगी। बाकी दो फुल मेंबर देशों को वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेलना होगा। वेस्टइंडीज का टॉप-8 में पहुंचना अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर करेगा, खासकर अफगानिस्तान (8वें स्थान) और आयरलैंड (12वें स्थान) के बीच होने वाली सीरीज पर। आगे पढ़िए… विंडीज की खराब स्थिति के 5 कारण 1. टी-20 लीगों ने बदली प्राथमिकता वेस्टइंडीज के कई स्टार खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से ज्यादा दुनिया भर की टी-20 लीगों को प्राथमिकता देते हैं। इससे टीम को वनडे में लगातार एक जैसी प्लेइंग-11 और मजबूत कॉम्बिनेशन बनाने का मौका नहीं मिलता। कई खिलाड़ी लंबे समय तक टीम से बाहर रहते हैं, जिससे प्रदर्शन प्रभावित होता है। 2. वनडे क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन पिछले कुछ साल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अन्य मजबूत टीमों के खिलाफ कई वनडे सीरीज गंवाई हैं। लगातार हार से टीम की ICC रैंकिंग गिरती गई और सीधे वर्ल्ड कप में पहुंचने की राह मुश्किल होती गई। 3. घरेलू क्रिकेट की कमजोर होती संरचना कभी कैरेबियाई घरेलू क्रिकेट दुनिया की सबसे मजबूत प्रणालियों में गिना जाता था, लेकिन अब 50 ओवर क्रिकेट को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती। युवा खिलाड़ी जल्दी फ्रेंचाइजी क्रिकेट की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जिससे लंबे फॉर्मेट के लिए मजबूत खिलाड़ी तैयार करना चुनौती बन गया है। 4. कप्तान और कोच में लगातार बदलाव पिछले कुछ वर्षों में वेस्टइंडीज टीम में कप्तानों और कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव हुए हैं। लगातार बदलाव से टीम में स्थिरता नहीं बन सकी और खिलाड़ियों की भूमिकाएं भी बार-बार बदलती रहीं। 5. नया क्वालिफिकेशन सिस्टम बना चुनौती 2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। मेजबान टीमों के अलावा सीमित टीमें सीधे क्वालिफाई करेंगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालिफायर खेलना होगा। इस टूर्नामेंट में एक-दो खराब मैच भी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI की रिव्यू मीटिंग टली:सेक्रेटरी सैकिया की तबीयत खराब, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के प्रदर्शन की समीक्षा होना थी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद होने वाली BCCI की रिव्यू मीटिंग फिलहाल टाल दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










