क्यों वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही वेस्टइंडीज:टी-20 के कारण वनडे से फोकस हटा, कमजोर डोमेस्टिक स्ट्रक्चर; जानिए 5 कारण
2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज का वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई करना मुश्किल लग रहा है। टीम 10वीं रैंकिंग पर है, उसे कट ऑफ डेट से पहले इंडिया के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। अगर टीम 30 सितंबर 2026 तक वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में जगह नहीं बना पाती है, तो उसे अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच होने वाले 10 टीमों के क्वालिफायर खेलना पड़ेगा। वेस्टइंडीज 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाया था, जहां हरारे में क्वालिफायर में नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हरा दिया था। वेस्टइंडीज का क्वालिफिकेशन सिनैरियो और उसकी इस स्थिति की 5 वजहें… पहले मौजूदा वनडे रैंकिंग… रैंकिंग से क्वालिफिकेशन सिनैरियो? रैंकिंग में टॉप-8 फुल टाइम मेंबर टीमें (को-होस्ट साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर) 14 टीमों वाले टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई कर लेंगी। बाकी दो फुल मेंबर देशों को वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेलना होगा। वेस्टइंडीज का टॉप-8 में पहुंचना अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर करेगा, खासकर अफगानिस्तान (8वें स्थान) और आयरलैंड (12वें स्थान) के बीच होने वाली सीरीज पर। आगे पढ़िए… विंडीज की खराब स्थिति के 5 कारण 1. टी-20 लीगों ने बदली प्राथमिकता वेस्टइंडीज के कई स्टार खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से ज्यादा दुनिया भर की टी-20 लीगों को प्राथमिकता देते हैं। इससे टीम को वनडे में लगातार एक जैसी प्लेइंग-11 और मजबूत कॉम्बिनेशन बनाने का मौका नहीं मिलता। कई खिलाड़ी लंबे समय तक टीम से बाहर रहते हैं, जिससे प्रदर्शन प्रभावित होता है। 2. वनडे क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन पिछले कुछ साल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अन्य मजबूत टीमों के खिलाफ कई वनडे सीरीज गंवाई हैं। लगातार हार से टीम की ICC रैंकिंग गिरती गई और सीधे वर्ल्ड कप में पहुंचने की राह मुश्किल होती गई। 3. घरेलू क्रिकेट की कमजोर होती संरचना कभी कैरेबियाई घरेलू क्रिकेट दुनिया की सबसे मजबूत प्रणालियों में गिना जाता था, लेकिन अब 50 ओवर क्रिकेट को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती। युवा खिलाड़ी जल्दी फ्रेंचाइजी क्रिकेट की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जिससे लंबे फॉर्मेट के लिए मजबूत खिलाड़ी तैयार करना चुनौती बन गया है। 4. कप्तान और कोच में लगातार बदलाव पिछले कुछ वर्षों में वेस्टइंडीज टीम में कप्तानों और कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव हुए हैं। लगातार बदलाव से टीम में स्थिरता नहीं बन सकी और खिलाड़ियों की भूमिकाएं भी बार-बार बदलती रहीं। 5. नया क्वालिफिकेशन सिस्टम बना चुनौती 2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। मेजबान टीमों के अलावा सीमित टीमें सीधे क्वालिफाई करेंगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालिफायर खेलना होगा। इस टूर्नामेंट में एक-दो खराब मैच भी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI की रिव्यू मीटिंग टली:सेक्रेटरी सैकिया की तबीयत खराब, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के प्रदर्शन की समीक्षा होना थी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद होने वाली BCCI की रिव्यू मीटिंग फिलहाल टाल दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
महाभारत में अश्वत्थामा बने प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार हुआ:'गजनी' जैसी कई फिल्मों में दिखे; सलमान ने दुख जताया, आमिर खान श्रद्धांजलि देने पहुंचे
एक्टर प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज मुंबई की बेस्ट कॉलोनी के पास गोरेगांव (पश्चिम) में किया गया। इस दौरान उनके बेटे विक्रमदित्य अपने पिता का शव देखकर भावुक हो गए। लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में मंगलवार शाम को निधन हो गया। इसी बीच आमिर खान और रजा मुराद समेत कई सेलेब्स प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। सलमान खान ने प्रदीप के साथ पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देखें तस्वीरें- हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने बताया था कि एक्टर कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें यह बीमारी दोबारा लौट आई थी। पिछले एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। महाभारत में अश्वत्थामा का रोल निभाया था प्रदीप रावत ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बीआर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से की थी। वे अश्वत्थामा के रोल में नजर आए थे। प्रदीप ने इसके बाद हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में वे लगान, सरफरोश, गजनी और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। तेलुगु फिल्म सई (Sye) से उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा और कई यादगार विलेन के किरदार निभाए। तमिल फिल्म गजनी (2005) में उनके डबल रोल को काफी पसंद किया गया। बाद में उन्होंने इसी भूमिका को हिंदी रीमेक गजनी में भी निभाया। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म पैरोडी, मलयालम फिल्म चाइना टाउन, बंगाली फिल्म हीरो 420 और भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर में भी एक्टिंग की थी। आमिर खान को बहन ने डांट दिया था फिल्म लगान में देवा का किरदार पहले एक्टर मुकेश ऋषि को ऑफर हुआ था, लेकिन साउथ की कई फिल्मों में व्यस्त होने के कारण उन्होंने यह फिल्म नहीं की। इसके बाद यह रोल प्रदीप रावत को मिला था। दरअसल, फिल्म सरफरोश में प्रदीप रावत का काम देखकर आमिर खान काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने आधी रात करीब 12 बजे प्रदीप के घर के लैंडलाइन पर फोन किया। उस समय प्रदीप घर पर नहीं थे। उनकी बहन ने फोन उठाया। ‘मैं आमिर खान बोल रहा हूं’ सुनकर उन्होंने इसे प्रैंक कॉल समझा। उन्होंने डांटते हुए कहा, ‘क्यों बदमाशी कर रहे हो?’ बाद में आमिर ने लेखक उमाशंकर पाठक से बात कराई, जिन्हें परिवार पहचानता था। तब सबको यकीन हुआ कि फोन सच में आमिर खान का है। आमिर ने प्रदीप को अगले दिन ऑफिस बुलाकर फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया और साइनिंग अमाउंट का चेक दिया। फिर इस तरह उन्हें फिल्म लगान में काम मिला था। प्रदीप रावत के कारण सलमान को नहीं मिली गजनी 27 मार्च 2025 को मुंबई में फिल्म सिकंदर की प्रेस मीट के दौरान सलमान से पूछा गया था कि क्या वाकई आमिर से पहले आपको गजनी मिली थी। इस पर एक्टर ने कहा था, 'मैंने भी सुना है। मैंने ये प्रदीप से सुना है। हम उसे गजनी बुलाते हैं। वो मेरे दोस्त हैं। हमने 4-5 फिल्में साथ की हैं। उसने एक बार कहा था, मुरुगदास (गजनी के डायरेक्टर) बहुत अनुशासित हैं, इतने सिंसियर हैं, सलमान कैसे काम कर लेगा उनके साथ, सलमान को गुस्सा बहुत आता है।' सलमान ने आगे कहा, 'मतलब वो मेरे साथ 5 पिक्चरें कर चुका है, उसके बाद वो ये बोलता है। उसके बाद मैं बेचारे से मिला ही नहीं। मिलेगा तो उससे पूछूंगा कि मैं कब गुस्सा हुआ तेरे से।' सोनू सूद ने प्रदीप रावत को दी श्रद्धांजलि एक्टर सोनू सूद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रदीप रावत की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘प्रदीप रावत भाई, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। आप हमेशा याद आएंगे।’ प्रदीप रावत की 2 शादियां हुई थीं प्रदीप रावत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी दो शादियां हुईं। NBT की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और करीब साढ़े पांच महीने में दोनों का तलाक हो गया। प्रदीप रावत ने बताया था कि पहली पत्नी ने उन पर और उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाए थे, हालांकि बाद में मामला खत्म हो गया। इसके बाद उनकी मुलाकात साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कल्याणी रावत से हुई। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2006 में शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम विक्रमादित्य रावत है। यह खबर भी पढ़ें… फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन: राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले फिल्ममेकर भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











