Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट खेलने की चर्चा पर रहाणे बोले:युवा खिलाड़ी पर दबाव न डालें, IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर

भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर को लेकर अपनी राय रखी है। रहाणे का मानना है कि वैभव के टेस्ट करियर को लेकर अभी कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL में काफी अंतर है। रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट पर डेविड लॉयड, फिल टफनेल, एलिस्टेयर कुक और माइकल वॉन के साथ बातचीत में यह बात कही। वैभव को अपना नेचुरल गेम खेलने के लिए और मौके दिए जाने चाहिए। रहाणे ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 खेल चुके रहाणे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर इस फैसले की जानकारी दी थी। रहाणे बोले- वैभव पर काफी बातें हो रही रहाणे ने कहा कि वह वैभव पर दबाव नहीं डालना चाहते क्योंकि लोग पहले ही उनके बारे में काफी चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- IPL में 4-5 ओवर में 70 रन बनाना आसान हो सकता है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वही लक्ष्य हासिल करना पूरी तरह अलग चुनौती है। वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने वैभव सूर्यवंशी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली सीरीज अच्छी नहीं रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में डेब्यू करने वाले वैभव तीन मैचों में सिर्फ 42 रन ही बना सके थे। हालांकि जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने वापसी की। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने पहले टी-20 में अर्धशतक लगाया। दूसरे मैच में 20 रन बनाए। वहीं आखिरी मैच में 81 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। पहली बार टॉप-50 रैंकिंग में पहुंचे जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में वैभव ने 230 स्थान की छलांग लगाई। वे 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए। वे पहली बार टॉप-50 में पहुंचे। IPL में उनकी परफॉर्मेंस और अवॉर्ड्स… ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्यों वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही वेस्टइंडीज:टी-20 के कारण वनडे से फोकस हटा, कमजोर डोमेस्टिक स्ट्रक्चर; जानिए 5 कारण 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज का वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई करना मुश्किल लग रहा है। टीम 10वीं रैंकिंग पर है, उसे कट ऑफ डेट से पहले इंडिया के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रॉ जारी:सिंधु का मैच सोफिया से, आयुष वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ेंगे; 17 अगस्त से नई दिल्ली में टूर्नामेंट

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने बुधवार को नई दिल्ली में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रॉ जारी किया। चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली में होगी। पहले दौर में भारत के आयुष शेट्टी का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन और टॉप सीड चीन के शी यू क्वी से होगा। पीवी सिंधु पहले मैच में आयरलैंड की सोफिया नोबल से खेलेंगी। सात्विक-चिराग की जोड़ी को बाई मिला है। पुरुष और महिला एकल में 64-64 खिलाड़ियों का ड्रॉ है। तीनों युगल स्पर्धाओं में 48-48 जोड़ियां हिस्सा लेंगी। विमेंस सिंगल्स में भी शुरुआती मैच कठिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड की सोफिया नोबल के खिलाफ करेंगी। हालांकि, आगे का सफर उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सिंधु को राउंड ऑफ 16 में चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त वांग झी यी और क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी का सामना करना पड़ सकता है। सिंधु का ड्रॉ ओलंपिक चैंपियन एन से यंग वाले हाफ में है। उन्नति हुड्डा अपने वर्ल्ड चैंपियनशिप डेब्यू में म्यांमार की थेट हतार थुजार से भिड़ेंगी। अगर उन्नति तीसरे राउंड से आगे बढ़ती हैं, तो क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला जापान की अकाने यामागुची से हो सकता है। मेंस सिंगल्स में कई रोमांचक मुकाबले होंगे मेंस सिंगल्स में 14वीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन पहले राउंड में ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स फिलिमोन से खेलेंगे। अगर लक्ष्य क्वार्टर फाइनल तक पहुंचते हैं, तो तीसरे राउंड में उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त कुनलावुत वितिदसर्न से हो सकता है। क्वार्टर फाइनल में उनकी टक्कर फ्रांस के एलेक्स लानियर या क्रिस्टो पोपोव से हो सकती है। वहीं, आयुष शेट्टी को पहले राउंड में सबसे कठिन ड्रॉ मिला है। आयुष का मुकाबला राउंड ऑफ 64 में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के शी यूकी से होगा। इस सीजन में यह दोनों के बीच तीसरी भिड़ंत होगी, जिसमें शी यूकी का पलड़ा 3-0 से भारी है। युगल वर्ग में शीर्ष जोड़ियों को पहले दौर में बाय मिली तीनों युगल स्पर्धाओं की सभी 16 वरीय जोड़ियों को पहले दौर में बाय मिला है। इनमें भारत के साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी शामिल हैं। भारतीय कोच टैन किम हर ने सात्विक की कंधे की चोट को सबसे बड़ी चिंता बताया। टैन ने कहा, ‘अगर सात्विक और चिराग मानसिक रूप से मजबूत रहते हैं, तो वे खिताब के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।’ भारतीय कोच गोपीचंद बोले- भारतीय नजरिए से ड्रॉ अच्छा भारत के हेड कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि भारतीय टीम कई इवेंट्स में मजबूत स्थिति में है। टीम का लक्ष्य कम से कम कुछ इवेंट में पोडियम फिनिश करना है। गोपीचंद ने कहा, ‘भारतीय नजरिए से ड्रॉ अच्छा दिख रहा है। सबसे बड़ा पहला मुकाबला शी यू क्वी और आयुष शेट्टी के बीच है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि आयुष बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके आक्रामक खेल को देखते हुए पहले दौर में शी से खेलना बाद के मुकाबले से बेहतर है। अगर वह यह मैच जीतते हैं तो उनके लिए ड्रॉ खुल सकता है।’ -------------------------------------- वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सिंधु को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं सीड मिली; सात्विक-चिराग को 5वीं वरीयता 2 बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को महिला सिंगल्स में 9वीं वरीयता दी गई है। वहीं, स्टार पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को 5वीं वरीयता मिली है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SLC XI: प्रैक्टिस मैच में अचानक कैसे हुई शुभमन गिल की एंट्री? इस नियम के चलते मिला मौका

Shubman Gill Returns To Bat After Injury: श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के आखिरी दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरे. वो चोट के चलते पहले हो दिन मैच से बाहर रहे थे. Sun, 09 Aug 2026 15:22:20 +0530

  Videos
See all

अनंतनाग में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, DC ने की खास अपील | Jammu Kashmir | Anantnag #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T10:15:10+00:00

सीएम आवास से विधानसभा तक निकाली गई तिरंगा यात्रा। #tiranga #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T10:14:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers