Samsung Galaxy A57 5G और A37 5G की सेल शुरू, मिल रहा ₹8000 से ज्यादा का डिस्काउंट; जानिए पूरी डिटेल
सैमसंग ने हाल ही में भारत में दो नए पावरफुल स्मार्टफोन Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G लॉन्च किए है। अब यह आज दोनों भारत में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। साउथ कोरियन टेक कंपनी की यह नई Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन में 6.7-इंच Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
यह डिवाइस Exynos चिपसेट पर चलते हैं और One UI 8.5 के साथ आते हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन्स के लिए 6 जेनरेशन तक Android अपडेट देने का वादा किया है। जानिए इनका स्पेशल फर्स्ट सेल ऑफर प्राइस, और अन्य डिटेल्स।
Samsung Galaxy A-सीरीज का प्राइस
Samsung Galaxy A57 5G की शुरुआती कीमत भारत में ₹56,999 है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसका 12GB RAM वेरिएंट ₹62,499 में उपलब्ध है। यह फोन Awesome Navy, Awesome Icy Blue और Awesome Lilac कलर ऑप्शंस में आता है।
य़े भी पढ़े-ः 4G SIM सपोर्ट और कैमरा वाली स्मार्टवॉच लॉन्च, बिना फोन के कर सकेंगे Call
वहीं Galaxy A37 5G की शुरुआती कीमत ₹41,999 है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट क्रमशः ₹47,499 और ₹52,499 में उपलब्ध हैं। यह फोन Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर में आता है।
दोनों स्मार्टफोन Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, Samsung Exclusive Stores और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G का ऑफर्स
खरीद को और आकर्षक बनाने के लिए Samsung ने ₹5,000 का अपग्रेड बोनस दिया है, जिसके बाद शुरुआती कीमत ₹36,999 से शुरू होती है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक और UPI ट्रांजैक्शन पर ₹3,000 का कैशबैक भी मिल रहा है। जो ग्राहक पूरा पेमेंट एक साथ नहीं करना चाहते, उनके लिए 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है। इसके अलावा EMI लेने वालों को भी ₹3,000 का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस मिलता है।
ये भी पढ़े-ः Realme Buds T500 Pro: 16 अप्रैल को भारत में होंगे लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेंगे 56 घंटे; देखें फीचर्स-कीमत
Samsung का Triple Zero Scheme भी उपलब्ध है, जिसमें Zero Down Payment और Zero Interest का फायदा मिलता है। यह ऑफर Samsung.com, Samsung Exclusive और पार्टनर स्टोर्स के साथ-साथ अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है।
स्मार्टफोन की लत दिमाग को बना रहा 10 साल बूढ़ा? 'डिजिटल डिटॉक्स' से ब्रेन हेल्थ को ऐसे करें रीवर्स, रिसर्च में बड़ा खुलासा
Social media addiction and brain health : शोधकर्ताओं ने पाया कि स्मार्टफोन से दूरी बनाने पर दिमाग की एकाग्रता (Attention) में इतना सुधार हुआ, जो उम्र के साथ आने वाली 10 साल की गिरावट को मिटाने के बराबर था. यानी, सिर्फ 14 दिन का संयम आपके दिमाग को 10 साल तक जवां बना सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18





















