Responsive Scrollable Menu

Ai+ RotateCam 4G: 4G SIM सपोर्ट और कैमरा वाली स्मार्टवॉच लॉन्च, बिना फोन के कर सकेंगे Call

Ai+ RotateCam 4G Launched: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ ने गुरुवार को भारत में अपने नए Nova Flip, Nova 2 और Nova 2 Ultra स्मार्टफोन्स पेश किए है। इसके साथ-साथ कंपनी ने कुछ अन्य डिवाइस भी लॉन्च किए हैं, जिनमें Pulse Tab, RotateCam 4G और NovaPods ब्रांड के ईयरबड्स भी शामिल हैं। 

कंपनी की Ai+ RotateCam 4G स्मार्टवॉच एक स्टाइलिश घड़ी है, जो गोल AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। साथ ही इसमें इन-बिल्ट कैमरा और 1520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैटरी बैकअप देने का दावा करती है। इसके अलावा, घड़ी में 4G SIM सपोर्ट भी मिलता है। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से। 

Ai+ RotateCam 4G: मुख्य स्पेसिफिकेशन
Ai+ की नई RotateCam 4G घड़ी में 1.75-इंच का राउंड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।खास बात है कि इस स्मार्टवॉच में 2-मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलता है, जो 180 डिग्री तक घूम सकता है और बाहर निकलकर फोटो लेने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़े-ः सिर्फ ₹29,999 में स्टाइलिश फ्लिप फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी

इस स्मार्टवॉच की एक और खासियत यह है कि इसमें 4G LTE SIM सपोर्ट मिलता है, जिससे आप बिना फोन के भी कॉल कर सकते हैं और इसे एक स्टैंडअलोन डिवाइस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें Play Store भी दिया गया है, जिससे आप Android ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं।

लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी 
यह वॉच 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आती है, जिससे स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। साथ ही इसमें 1520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैटरी बैकअप देने का दावा करती है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में, इसमें IP68 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।

Ai+ RotateCam 4G: कीमत और उपलब्धता
Ai+ RotateCam 4G की कीमत ₹8,999 रखी गई है। यह मई से Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह स्मार्टवॉच तीन अलग-अलग स्ट्रैप ऑप्शंस में आएगी।

Continue reading on the app

Ai+ PulseTab: देसी ब्रांड लाया सस्ता टैबलेट, मिलेगी 8000mAh बैटरी और 10.95-इंच डिस्प्ले; जानिए कीमत

Ai+ PulseTab Launched: भारतीय टेक ब्रांड Ai+ ने बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए नया Ai+ PulseTab लॉन्च किया है। यह टैबलेट 10.95-इंच के बड़े डिस्प्ले, 8000mAh की दमदार बैटरी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी फीचर्स के साथ आता है।

कंपनी ने इसे खासतौर पर स्टूडेंट्स और एंटरटेनमेंट लवर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। खास बात है कि इस टैबलेट की कीमत सिर्फ ₹10,000 रखी गई है। ऐसे में अगर आप कम बजट में एक अच्छा टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प बन सकता है। देखिए इसकी कीमत और फीचर्स, स्पेसिफिकेशन। 

Ai+ PulseTab: स्पेसिफिकेशन और खासियत 
Ai+ PulseTab में 10.95-इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जिसमें FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह स्ट्रीमिंग, पढ़ाई और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए उपयुक्त है। डिस्प्ले 400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और बेहतर मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए इसमें क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेः- सिर्फ ₹29,999 में स्टाइलिश फ्लिप फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी

यह टैबलेट MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है, जो बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त है।

यह Android 16 आधारित NxtQ OS पर चलता है और इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में पूरे दिन चल सकती है। हालांकि, इसमें SIM स्लॉट नहीं है, यानी यह केवल Wi-Fi सपोर्ट करता है।

Ai+ PulseTab: कीमत और उपलब्धता 
Ai+ PulseTab को भारत में सिंगल स्टोरेज 6GB + 128GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत सिर्फ ₹9,999 है। यह टैबलेट मई से Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। 
 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: इंतजार का फल छक्का होता है… RCB vs RR मैच से पहले उमेश यादव ने क्यों बोला ऐसा?

IPL 2026, RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मैच में बारिश का खलल देखने को मिला. इसी बीच भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. Fri, 10 Apr 2026 19:37:19 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | MATHURA BOAT TRAGEDY | YAMUNA में पलटी नाव, चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:12:54+00:00

Shorts | जयपुर में लड़की से छेड़छाड़ | #jaipur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:11:32+00:00

West Bengal Elections | तो इसलिए मुसलमानों को पसंद करती हैं ममता बनर्जी? | Mamata Banerjee | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:11:07+00:00

Shorts | चेन्नई मेट्रो से सफर करते दिखे CM MK Stalin #tamilnaduelection2026 #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:12:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers