आप भी चेहरे पर कराते हैं मसाज? तो हो जाएं सावधान, जा सकती है आपकी आंखों की रोशनी, डॉक्टर से जानिए कैसे
Face Massage Side Effects: आजकल लोग अपनी त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखने के लिए पार्लर में फेस मसाज करवाते हैं. यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा फेस मसाज कराना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. खासतौर पर इसका असर आंखों पर पड़ता है. हाल ही में एक आंखों के डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि कुछ तरह की फेस मसाज आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. खासकर जब मसाज के दौरान हाई-फ्रीक्वेंसी मसाज गन का इस्तेमाल आंखों के बेहद करीब किया जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक, इससे आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है और कुछ मामलों में मोतियाबिंद तक हो सकता है.
आंखों पर पड़ रहा बुरा असर
आंखों के आसपास की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों से ज्यादा पतली और संवेदनशील होती है. बार-बार मसाज करने से इस हिस्से पर दबाव पड़ता है. इससे त्वचा ढीली हो सकती है. साथ ही आंखों के नीचे सूजन और डार्क सर्कल की समस्या बढ़ सकती है. अगर मसाज ज्यादा देर तक या गलत तरीके से की जाए, तो आंखों के आसपास जलन हो सकती है. कई बार मसाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले क्रीम या ऑयल भी आंखों में चले जाते हैं. इससे एलर्जी या इरिटेशन की समस्या हो सकती है.
डॉक्टर के पास आया चौंकाने वाला मामला
आंखों के डॉक्टर मयंक महाजन ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए ऐसे मरीज का मामला शेयर किया जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया. यह एक युवा व्यक्ति था जिसकी दाईं आंख में अचानक मोतियाबिंद हो गया था. जब डॉक्टर ने उसकी रोजमर्रा की आदतों के बारे में पूछा तो पता चला कि वह हफ्ते में 2 से 3 बार फेस मसाज करवाने जाता था. जिस सैलून में वह जाता था वहां हाई-फ्रीक्वेंसी मसाज गन और इलेक्ट्रिक मसाजर का इस्तेमाल किया जाता था. सबसे हैरानी की बात तो यह थी कि मसाज के दौरान मशीन को सीधे उसकी आंखों के ऊपर भी लगाया जाता था.
फेस मसाज कैसे आंखों को पहुंचाती है नुकसान?
डॉक्टर के अनुसार, मसाज गन से निकलने वाली तेज कंपन आंखों में झटके जैसी तरंगे पैदा कर सकती हैं. ये तरंगे आंख के अंदर मौजूद संवेदनशील हिस्सों को प्रभावित करती हैं. इसके कारण आंख के लेंस पर असर पड़ सकता है और वह अचानक धूंधला दिखने लगता है जिसे मोतियाबिंद कहा जाता है. डॉक्टरों ने बताया कि इंटरनेट पर खोज करने पर ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां आंखों के पास तेज कंपन के कारण चोट बनने की समस्या देखी गई.
हर स्किन टाइप के लिए जरूरी नहीं फेस मसाज
हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है. कुछ लोगों की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है. ऐसे में बार-बार मसाज कराने से त्वचा में रैशेज और रेडनेस हो सकती है. इसलिए बिना सलाह के बार-बार फेस मसाज नहीं करानी चाहिए.
कितनी बार कराएं फेस मसाज?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, महीने में एक या दो बार फेस मसाज काफी होती है. इससे ज्यादा कराने की जरूरत नहीं होती. इससे त्वचा को आराम भी मिलता है और नुकसान का खतरा भी कम रहता है.
मसाज के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
मसाज हमेशा हल्के हाथों से करानी चाहिए
आंखों के आसपास ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए
अच्छे और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें
किसी भी एलर्जी होने पर तुरंत मसाज बंद कर दें
घरेलू देखभाल भी है बेहतर विकल्प
अगर आप अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहते हैं, तो घर पर भी प्राकृतिक तरीके अपना सकते हैं. जैसे कि एलोवेरा, गुलाब जल या हल्का मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना. इससे त्वचा को बिना नुकसान के फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें: Kidney Disease Causes: पेशाब में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, किडनी डैमेज का इशारा!
Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: 'धुरंधर 2' की नहीं रुक रही कमाई, क्या बन पाएगी भारत की नंबर 1 फिल्म?
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) ने बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन पूरे कर लिए हैं और इसकी कमाई लगातार बढ़ती ही जा रही है. भले ही ये फिल्म अब सिंगल डिजिट में कमा रही हो, लेकिन बावजूद इसके इसने कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं. चलिए जानते हैं, फिल्म का अब तक का कलेक्शन.
‘धुरंधर 2’ का 22वें दिन का कलेक्शन?
आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से ही ये जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़ कमाए थे. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंध 2 ने रिलीज के 22वें दिन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22) 7.15 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद तीसरे हफ्ते में इसकी 110.60 कमाई हुई. वहीं, भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 1048.42 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें कब और कहां देख सकेंगे?
क्या बन पाएगी भारत की नंबर 1 फिल्म?
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 1,255.23 करोड़ और नेट कलेक्शन में 1,048.42 करोड़ कमा लिए है. वहीं, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड भी छा रही है और इसका दुनियाभर में 1,665.23 करोड़ का कलेक्शन हो गया है. वहीं, ये फिल्म भारत में कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. अब जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, ऐसे में कहा जा सकता है कि ये भारत में टॉप पर पहुंच सकती है. हालांकि इसे इसके लिए अभी करीब 200 करोड़ कमाने होंगे.
धुरंधर के साथ धुरंधर 2 की कमाई पीछे!
बता दें, धुरंधर 2 अपनी प्रीक्वल धुरंधर से डे वाइज कमाई के मामले में पीछे चल रही है. दरअसल, दिसंबर 2025 में आई धुरंधर ने चौथे गुरुवार को 17.6 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन धुरंधर 2 अपने चौथे गुरुवार को इसका आधा भी नहीं कमा पाई. इसने 7.15 करोड़ रुपये ही कमाए और अब ये फिल्म सिंगल डिजीट में कमा रहा है. वहीं फिल्म की घटती रफ्तार देखते हुए अब इसके 11 सौ करोड़ी बनने का सपना पूरा होना मुश्किल भी नजर आ रहा है.
कब ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म?
धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज (Dhurandhar 2 OTT Release) की बात करे तो फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म अगले महीने मई 2026 के आखिरी सप्ताह या फिर जून 2026 के पहले हफ्ते में ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है. ऐसे में फिलहाल ऑडियंस को इसका लंबा इंताजर करना पड़ेगा. वहीं, बता दें कि धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज नहीं होगा, हालांकि इसका पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है. लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' का डिजिटल प्रीमियर जियो हॉटस्टार (JioHotstar) हो सकता है.
ये भी पढ़ें- मोनालिसा सच में नाबालिग निकली, मुस्लिम फरमान संग किया था बाल-विवाह, मैरिज केस में आया नया ट्विस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






