Torai Farming: मचान विधि से करें तोरई की खेती, एक महीने में फसल होगी तैयार, फिर होगी अच्छी कमाई
Ridge Gourd Cultivation: परंपरागत खेती छोड़कर किसान इन दिनों अगैती सब्जियों की ओर रुख कर रहे है. नगदी फसल मानी जाने वाली तोरई की खेती भी तेजी से बढ़ रही है. फर्रुखाबाद के कमालगंज ब्लॉक के कंधरापुर निवासी किसान जोगेंद्र सिंह मचान विधि से तोरई उगाकर अच्छी कमाई कर रहे है. उन्होंने बताया कि रोपाई के करीब एक माह बाद ही तोरई निकलने लगती है. जिससे जल्दी उत्पादन मिलता है और बाजार में बेहतर दाम मिलते है. शुरुआत में 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक कीमत मिल जाती है. तोरई की खेती के लिए गर्म व आर्द्र जलवायु उपयुक्त मानी जाती है. 25 से 37 डिग्री सेल्सियस तापमान और 6.5 से 7.5 पीएच वाली मिट्टी में इसकी पैदावार अच्छी होती है. खेती के लिए 2.5×2 मीटर दूरी पर 30 सेमी आकार के गड्ढों में पौध रोपकर समय पर सिंचाई व गुड़ाई करनी चाहिए.
अंतरिक्ष में इतिहास रचने के करीब भारत! गगनयान के दूसरे एयर ड्रॉप टेस्ट में इसरो को शानदार कामयाबी
इसरो ने भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' के लिए श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने वाले इस अहम पड़ाव की पूरी जानकारी पढ़ें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan



















