लखनऊ सुपर जायंट्स ने KKR को हराकर लगाई प्वॉइंट्स टेबल में छलांग, जानें नंबर-1 पर कौन कर रहा है राज
IPL 2026 Updates Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR VS 182 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसे चेज करने उतरी ऋषभ पंत की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर आखिरी गेंद पर लक्ष्य को हासिल किया और 3 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 अंक हासिल किए और अंक तालिका में छलांग लगाकर टॉप-5 में शामिल हो गई है.
LSG ने लगाई 2 स्थान की छलांग
????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
When you leave the captain in awe ???? ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL | @RishabhPant17 pic.twitter.com/va0etn5zKK
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत दर्ज की और 2 अंक हासिल कर लिए. इसी के साथ एलएसजी छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गई है. इस मैच से पहले ऋषभ पंत की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर थी. लखनऊ ने अब तक इस सीजन 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और टीम को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह 4 अंक और -0.359 नेट रन रेट के साथ लखनऊ की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है.
राजस्थान रॉयल्स शिखर पर है मौजूद
IPL 2026 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम शिखर पर मौजूद है. राजस्थान ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. इस तरह 6 अंक और +2.403 नेट रन रेट के साथ RR टॉप पर है. पंजाब किंग्स की टीम ने भी 3 मैच में हिस्सा लिया है, जिसके शुरुआती दोनों ही मैच पंजाब ने जीते, जबकि केकेआर के साथ खेला गया तीसरा मुकाबला बारिश में धुल गया. इसलिए पंजाब किंग्स 5 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है.
The Sierra Super Striker of the match between Kolkata Knight Riders and Lucknow Super Giants goes to Mukul Choudhary.#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @TataMotors_Cars | #SierraSuperStriker pic.twitter.com/tEsg3Cq1mU
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच जीते हैं. नतीजन 4 अंक और +2.501 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है. दिल्ली ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच हारा है. इस तरह 4 अंक और +0.811 नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है.
KKR फिर नहीं खोल पाई जीत का खाता
Another day, another #TATAIPL thriller ????@LucknowIPL get over the line in a last-ball finish, courtesy of Mukul Choudhary's heroics ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/VLthHCB8Cm
IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें तीन मैचों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे मिले 1 प्वॉइंट की बदौलत कोलकाता का खाता खुला और वह प्वॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर हैं.
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में 10वें नंबर पर है, क्योंकि अब तक वह भी एक भी मैच जीत नहीं पाई है. चेन्नई ने 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस तरह -2.517 नेट रन रेट के साथ सबसे निचले स्थान पर है.
ये भी पढ़ें: RR vs RCB में मैच अगर चले ये 5 खिलाड़ी तो पलट जाएगी बाजी, देखें इनके खतरनाक आंकड़े
Aaj Ka Mausam: पड़ सकती है भीषण गर्मी! दिल्ली में बादलों की लुका-छिपी तो यूपी में भी मौसम साफ; आया IMD अपडेट
Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदलता रहेगा. कुल मिलाकर अभी 2–3 दिन तक मौसम सामान्य या थोड़ा ठंडा रहेगा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा.
दिल्ली-NCR में सुहावना रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में 10 से 12 अप्रैल तक मौसम काफी सुहावना रहेगा. आसमान में बादल और धूप का खेल चलता रहेगा. सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. 10 अप्रैल को तेज हवाएं (लगभग 30 किमी/घंटा) चल सकती हैं. तापमान 30 से 36 डिग्री के बीच रहेगा.
पहाड़ी इलाकों मेंम बर्फबारी के आसार
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर में 11 अप्रैल को कहीं-कहीं से लेकर कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने की भी संभावना है, जिनकी गति 30–40 किमी/घंटा तक हो सकती है और झोंकों में 50 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है. इसके अलावा 9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बिजली चमकने (आकाशीय बिजली) की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में क्या हैं हालात?
उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम थोड़ा ठंडा बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. 10 और 11 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं. इसके बाद 12 से 14 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. लेकिन 15 अप्रैल के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ (पश्चिम से आने वाला मौसम बदलाव) के कारण मौसम फिर से बदल सकता है.
बिहार में जारी है बारिश का सिलसिला
बिहार में पिछले कुछ दिनों से आंधी और बारिश हो रही है. 10 अप्रैल को भी 30 से 70 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि अब कुछ जगहों पर मौसम सुधर रहा है, लेकिन अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में अभी भी अलर्ट जारी है. पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों जैसे पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
पूर्वोत्तर ओलावृष्टि की संभावना
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों में 9 से 13 अप्रैल तक लगातार बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है.
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के लगभग 32 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसका कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है. भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में मौसम खराब हो सकता है. हालांकि 11 अप्रैल के बाद मौसम धीरे-धीरे सूखा होने लगेगा.
राजस्थान में तेज गर्मी पड़ने के संकेत
राजस्थान में मौसम अब धीरे-धीरे साफ हो रहा है. 10 अप्रैल से ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और ओले गिर सकते हैं. जयपुर में भी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान थोड़ा गिरा है. 11 अप्रैल के बाद तापमान 3-4 डिग्री बढ़ सकता है और आगे चलकर तेज गर्मी पड़ने के संकेत हैं.
दक्षिण भारत में उमस भरा मौसम
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है. वहीं तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा.
तापमान और हीटवेव अपडेट
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. 2–3 दिन बाद कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है. छत्तीसगढ़ में 14-15 अप्रैल को हीटवेव (लू) चलने की संभावना है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात और तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा.
मौसम में बदलाव का कारण
यह पूरा बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और अलग-अलग जगहों पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है. 15 अप्रैल के आसपास एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर से असर दिखा सकता है.
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गिरा तापमान, यहां पर टूटा 11 साल का रिकॉर्ड , जानें मौसम अपडेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















