Responsive Scrollable Menu

मोनालिसा सच में नाबालिग निकली, मुस्लिम फरमान संग किया था बाल-विवाह, मैरिज केस में आया नया ट्विस्ट

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने जब से मुस्लिम शख्स फरमान संग शादी की, तब से ही वो चर्चा में बनी हुई है. मोनालिसा ने ये कदम परिवार के खिलाफ जाकर उठाया था, जिसके बाद इसे कई लोगों ने लव जिहाद बताया. वहीं, उनके परिवार ने भी आरोप लगाए कि उन्हें बहला फुसलाकर शादी की गई. इतना ही नहीं, मोनालिसा के नाबालिग होने की भी खबरें आई. वहीं, अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है और मोनालिसा की असली उम्र सामने आ गई है. 

खबर अपडेट की जा रही है-

Continue reading on the app

लखनऊ सुपर जायंट्स ने KKR को हराकर लगाई प्वॉइंट्स टेबल में छलांग, जानें नंबर-1 पर कौन कर रहा है राज

IPL 2026 Updates Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR VS 182 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसे चेज करने उतरी ऋषभ पंत की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर आखिरी गेंद पर लक्ष्य को हासिल किया और 3 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 अंक हासिल किए और अंक तालिका में छलांग लगाकर टॉप-5 में शामिल हो गई है.

LSG ने लगाई 2 स्थान की छलांग

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत दर्ज की और 2 अंक हासिल कर लिए. इसी के साथ एलएसजी छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गई है. इस मैच से पहले ऋषभ पंत की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर थी. लखनऊ ने अब तक इस सीजन 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और टीम को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह 4 अंक और -0.359 नेट रन रेट के साथ लखनऊ की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है.

राजस्थान रॉयल्स शिखर पर है मौजूद

IPL 2026 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम शिखर पर मौजूद है. राजस्थान ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. इस तरह 6 अंक और +2.403 नेट रन रेट के साथ RR टॉप पर है. पंजाब किंग्स की टीम ने भी 3 मैच में हिस्सा लिया है, जिसके शुरुआती दोनों ही मैच पंजाब ने जीते, जबकि केकेआर के साथ खेला गया तीसरा मुकाबला बारिश में धुल गया. इसलिए पंजाब किंग्स 5 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच जीते हैं. नतीजन 4 अंक और +2.501 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है. दिल्ली ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच हारा है. इस तरह 4 अंक और +0.811 नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है.

KKR फिर नहीं खोल पाई जीत का खाता

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें तीन मैचों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे मिले 1 प्वॉइंट की बदौलत कोलकाता का खाता खुला और वह प्वॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर हैं.

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में 10वें नंबर पर है, क्योंकि अब तक वह भी एक भी मैच जीत नहीं पाई है. चेन्नई ने 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस तरह -2.517 नेट रन रेट के साथ सबसे निचले स्थान पर है.

ये भी पढ़ें: RR vs RCB में मैच अगर चले ये 5 खिलाड़ी तो पलट जाएगी बाजी, देखें इनके खतरनाक आंकड़े

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर था जलवा, संन्यास के बाद बने कैब ड्राइवर, एक दिग्गज तो तस्करी में भी फंसा!

क्रिकेट के मैदान पर धूम मचाने वाले दुनिया में कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिनका रिटायरमेंट के बाद हालत खराब हो गई. आर्थिक तंगी के कारण वह अजीबो गरीब काम करने के लिए मजबूर हो गए. कुछ क्रिकेटर तो ऐसे रहे जिन्होंने अपराध का रास्ता चुन लिया. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे कुछ क्रिकेटर प्लेयर के बारे में. Fri, 10 Apr 2026 10:49:59 +0530

  Videos
See all

Middle East Crisis: सीजफायर टूटेगा, ईरान फिर बदला लेगा? | Trump | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:48:36+00:00

Netanyahu Big Stement on Lebanon LIVE: Iran US Ceasefire के बीच Israel का ऐलान! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:46:35+00:00

Iran US Ceasefire LIVE Updates: टूट गई डील! Islamabad नहीं जाएगा ईरान! | Lebanon | Munir Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:56:08+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire Updates: 'Lebanon पर और तेज होगा हमला'- IDF COS #shorts |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:50:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers