Responsive Scrollable Menu

पाकिस्‍तान दलाली करने में रहा मस्‍त, ईरान ने भारत के साथ निभा दी दोस्‍ती, चीन को भी 440 वोल्‍ट का झटका

Chabahar Port News: भारत ईरान में चाबहार पोर्ट के एक हिस्‍से को डेवलप कर रहा है. अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद इसको लेकर गंभीर सवाल उठने लगे थे. अब ईरान ने एक बार फिर से रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण इस बंदरगाह पर स्थिति स्‍पष्‍ट की है. ईरानी दूतावास ने कहा कि चाबहार भारत-ईरान दोस्‍ती का गोल्‍डन ब्रिज है. चीन और पाकिस्‍तान इस फिराक में थे कि कैसे भारत को चाबहार से आउट हो जाए, पर ईरान ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

Continue reading on the app

20 साल बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव, नीतीश कुमार की नई पारी, नए मुख्यमंत्री का काउंटडाउन शुरू

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में राज्यसभा की शपथ लेंगे और इसी के साथ बिहार की 20 साल पुरानी सत्ता व्यवस्था में बड़ा बदलाव तय हो गया है. साफ है कि अब नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे और राज्य की कमान नए हाथों में सौंप देंगे.

Continue reading on the app

  Sports

ये खिलाड़ी है मुकुल चौधरी का रोल मॉडल, कहा- मैं उनकी तरह फिनिशर बनना चाहता हूं

कोलकाता नाइट राइजर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स ने यादगार जीत हासिल की। इस जीत में अहम योगदान मुकुल चौधरी का था जिनकी अब हर जगह चर्चा हो रही है। मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ को जीत दिलाई। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके भी जड़े। उनकी पारी इतनी बेहतरीन रही कि, 8वें विकेट के लिए लिए उन्होंने आवेश खान के साथ मिलकर 54 रन की अटूट साझेदारी निभाई। इस दौरान आवेश खान का योगदान महज 1 रन का था। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मुकुल चौधरी एक बेहतरीन फिनिशर बनना चाहते हैं और वह दिग्गज एमएस धोनी को अपना आइडिल मानते हैं। 

केकेआर के खिलाफ मैच में मुकुल चौधरी ने जिस तरीके से मैच फिनिश किया वो बताता है कि वह अपने आदर्श को कितना फॉलो करते हैं। वहीं मुकुल चौधरी ने इससे पहले जियो हॉटस्टार पर खुलासा किया था कि महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। मुकुल ने कहा था कि मैं हमेशा एमएस धोनी सर को ही देखता हूं। क्योंकि मैं खुद भी विकेटकीपर था। उनका हेलिकॉप्टर शॉट मुझे बहुत पसंद है, खासकर 2011 के वर्ल्ड कप में जो उन्होंने खेला। वही सब याद रहता है। वो मेरे रोल मॉडल हैं मैं भी उनकी तरह फिनिशर बनना चाहता हूं। गेम खत्म करना चाहता हूं। 

खास बात ये है कि केकेआर के खिलाफ मैच में मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट से छक्का भी लगाया जो एमएस धोनी की पहचान रही है। अपनी पारी में 7 छक्के जड़ने वाले मुकुल ने मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान बताया कि उनका पहला छक्का खास था। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैंने दो मैचों में छक्का नहीं लगाया था, इसलिए आज जो पहला छक्का लगाया, वह मेरे लिए खास था। हेलिकॉप्टर छक्का भी अच्छा था, लेकिन पहला सिक्स सबसे खास रहा। मैंने सोचा था कि भले ही गेंदबाज 4 परफेक्ट गेंदें डालें कम से कम एक ऐसी गेंद तो ऐसी होती जिस पर मैं छक्का मार सकता हूं।
Fri, 10 Apr 2026 12:26:25 +0530

  Videos
See all

Hezbollah Missile Attack :हिजबुल्लाह ने फिर किया मिसाइल अटैक| Trump | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:13:36+00:00

Monalisa Farman Marriage Controversy : माेनालिसा-फरमान हाेंगे अलग-अलग! | Sanoj Mishra | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:12:35+00:00

Iran Israel America War News LIVE: ट्रंप का एक और ऐलान | Attack on Lebanon | Middle East | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:15:22+00:00

Amit Shah Live: पश्चिम बंगाल में BJP का घोषणा पत्र |West Bengal Assembly Election | BJP Manifesto #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:17:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers