Responsive Scrollable Menu

स्पाइसजेट में 20% स्टाफ की छंटनी होगी:सीनियर अफसरों को जनवरी से सैलरी नहीं मिली, बेड़े में खुद के 13 विमान ही बचे

देश की प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर संकट से गुजर रही है। परिचालन क्षमता घटने पर कंपनी ने 20% स्टाफ कम करने का फैसला किया है, जिसमें 500 से ज्यादा कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजा जा सकता है। एयरलाइन के पास 6,800 कर्मचारी हैं। अपने केवल 13 विमान बचे हैं, जिनमें 10 बोइंग और 3 Q400 शामिल हैं। इसके अलावा 14 विमान वेट-लीज (क्रू सहित) पर चल रहे हैं। सीनियर अफसरों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है और अन्य कर्मचारियों की सैलरी 2-3 महीने देरी से मिल रही है। कंपनी पर जीएसटी, टीडीएस और पीएफ का 100 करोड़ से अधिक बकाया है। टीडीएस अप्रैल 2025 से व जीएसटी 5 महीनों से जमा नहीं हुआ है। मार्केट शेयर में अकासा से पिछड़ी एयरलाइन ने इस्तीफा दे चुके दर्जनों इंजीनियरों का तीन महीने का नोटिस पीरियड खत्म कर दिया है। 31 मार्च के आदेश के बाद इन कर्मचारियों को तुरंत नौकरी छोड़ने को कहा गया है। घरेलू बाजार में स्पाइसजेट की हिस्सेदारी गिरकर महज 3.9% रह गई है। तुलनात्मक रूप से नई एयरलाइन अकासा की 37 विमानों और 5,000 कर्मचारियों के साथ हिस्सेदारी 4.9% है। पुराने कर्मचारी भी अपना फुल एंड फाइनल बकाया न मिलने पर नाराजगी जता रहे हैं। पायलट सैलरी घटी, 21 दिन काम मिलेगा पायलटों के लिए नया नियम आया है। उन्हें 21 दिन काम व 9 दिन छुट्टी लेनी होगी। इससे कैप्टन्स का 7.5 लाख रुपए मासिक वेतन घटकर 6 लाख रुपए हो जाएगा। जुलाई-सितंबर तिमाही में एयरलाइन का का घाटा बढ़कर ₹621 करोड़ लो कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट का जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2FY26) में कॉन्सोलिडेटेड नेट लॉस सालाना आधार पर 35% बढ़कर ₹621 करोड़ पहुंच गया था। ये पिछले साल की सामान तिमाही में ₹458 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 13% घटकर ₹792 करोड़ रह गया । ये पिछले साल की समान तिमाही में 915 करोड़ रुपए था। स्पाइसजेट का घाटा बढ़ने के तीन कारण ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ना: फ्लीट रिवाइवल का मतलब है पुराने प्लेनों को सुधारना—जैसे इंजन ठीक करना, पार्ट्स बदलना। स्पाइसजेट ने Q2 में कई प्लेन ग्राउंडेड (उड़ान बंद) रखे, जिसका खर्च 297 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। एक्सपैंशन (नई फ्लाइट्स जोड़ना) का भी कॉस्ट बढ़ा, क्योंकि नए प्लेन खरीदने या लीज पर लेने में पैसे लगे। इससे कुल ऑपरेटिंग कॉस्ट (रनिंग खर्च) 13% YoY बढ़ गया। कंपनी का कहना है कि यह शॉर्ट-टर्म दर्द है, लेकिन लंबे समय में फ्लीट मजबूत बनेगी। लीजन डिमांड कम, मानसून में पैसेंजर घटे: लीजन डिमांड का मतलब है मानसून सीजन (जुलाई-सितंबर) में यात्रा कम होना। इस समय लोग कम घूमते हैं, क्योंकि बारिश और छुट्टियों का समय होता है। स्पाइसजेट का रेवेन्यू 792 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के 915 करोड़ से 13% कम है। QoQ में यह 29% गिरा, क्योंकि Q1 में डिमांड ज्यादा थी। पैसेंजर लोड फैक्टर 84.3% रहा, लेकिन कुल टिकट बिक्री कम हुई। इससे कमाई घटी, और घाटा बढ़ा। कंपनी ने कहा कि Q3 से त्योहारी सीजन में सुधार होगा। सप्लाई चेन की समस्या: सप्लाई चेन की समस्या का मतलब है पार्ट्स और इंजन की कमी। स्पाइसजेट के कई प्लेन ग्राउंडेड रहे, क्योंकि इंजन ओवरहॉल (ठीक करना) में देरी हुई। ग्लोबल सप्लाई चेन इश्यूज (जैसे शिपमेंट डिले) से पार्ट्स लेट आए। इससे फ्लाइट्स कम चलीं, और ऑपरेशनल खर्च बढ़ा। Q2 में 297 करोड़ का ऑपरेटिंग लॉस इसी से आया। कंपनी ने कहा कि Q3 में फ्लीट रेडी होगा, लेकिन अभी यह घाटे का बड़ा कारण बना। भारत की लो कॉस्ट एयरलाइन है स्पाइसजेट स्पाइसजेट भारत की लो कॉस्ट एयरलाइन है, जो देश के सुदूर कोनों को जोड़ती है। कंपनी भारत के भीतर 48 डेस्टिनेशन और इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए लगभग 250 फ्लाइट डेली ऑपरेट करती है। स्पाइसजेट के बेड़े में बोइंग 737 मैक्स, बोइंग 700 और क्यू400 शामिल हैं। स्पाइसजेट ब्रांड की शुरुआत 2004 में हुई थी, लेकिन इसका एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) 1993 का है। तब एसके मोदी के स्वामित्व वाली एक एयर टैक्सी कंपनी ने जर्मन एयरलाइन के साथ लुफ्थांसा के साथ पार्टनरशिप की थी। 1996 में इसके ऑपरेशन बंद हो गए थे। 2004 में, एंटरप्रेन्योर अजय सिंह ने भारत की लो कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट बनाने की योजना बनाई। स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट 24 मई 2005 को लीज्ड बोइंग 737-800 का उपयोग करके नई दिल्ली (DEL) से मुंबई (BOM) के लिए रवाना हुई थी। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… स्पाइसजेट की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, दूसरी फ्लाइट 5 घंटे लेट चली जयपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पाइसजेट की मुंबई-जयपुर रूट की फ्लाइट संचालन कारणों के चलते रद्द कर दी गई। एयरलाइन ने फ्लाइट संख्या SG - 649, SG - 651 को कैंसिल करने का फैसला किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश:हिमाचल के 3 शहरों में माइनस में पारा, MP में आज से 5-6°C बढ़ेगा तापमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज अरुणाचल प्रदेश और असम समेत 9 राज्यों में आंधी के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, देश के ज्यादातर हिस्सों में आज से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गुरुवार को बारिश हुई। हिमाचल के कुमसैरी, कल्पा और केलांग में तापमान माइनस में पहुंच गया। वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी समेत 7 जिलों में बारिश हुई। मध्य प्रदेश में आज से गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 5 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन में 20 से 30 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे हल्की ठंडक महसूस होगी। राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ सकती है। पिछले 20 दिनों से बदले मौसम के कारण अप्रैल में भी ठंडक का एहसास बना हुआ है। इधर, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और गोवा में गर्मी के साथ उमस बनी रहीगा। मौसम की तीन तस्वीरें… 11 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ 30-40 किमी/घंटा की हवा चल सकती है। असम, मेघालय में बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज-चमक की संभावना। 12 अप्रैल: पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट। अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण कर्नाटक में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव पर लगाए पैसे का ROI विराट-रोहित-गिल से ज्यादा, 3 मैचों में प्रदर्शन के बोलते आंकड़े, बनेंगे 2026 के सबसे बड़े ब्रांड?

2026 में पहले 3 मैच के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड खोलते हैं, तो आंकड़े चौंकाने वाले सामने आते है जिसको देखकर ये हैरानी होती है कि जिन चेहरों को भारतीय क्रिकेट की पहचान के तौर पर देखा जाता था, जिनके टीम में होने पर उस फ्रेंटाइजी की वैल्यू बढ़ जाती था आज उन चेहरों को एक ऐसा चेहरा लगातार चैलेंज कर रहा है जिसके पास अभी भारतीय कैप भी नहीं है. Fri, 10 Apr 2026 14:43:18 +0530

  Videos
See all

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर फिर दागी मिसाइल | Shorts | Israel Attack On Lebanon | Ceasefire। Hezbollah #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T09:10:24+00:00

बंगाल में 'बाबरी मस्जिद' पर अमित शाह की दहाड़ ! | Shorts | BJP Bengal Manifesto | Amit Shah | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T09:03:33+00:00

Delhi चले 'सुशासन बाबू' | Nitish Kumar | Bihar Politics | Rajya Sabha | BJP | JDU | NDA #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T09:15:34+00:00

BJP Manifesto Bengal: 'डरने की जरुरत नहीं है परिवर्तन की शुरुआत करें' | Amit Shah |Assembly Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T09:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers