Responsive Scrollable Menu

IPL में आज RR vs RCB:दोनों टीमें अब तक नहीं हारीं, राजस्थान रॉयल्स टेबल में टॉप पर

IPL का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सीजन की दो सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हैं। वहीं दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स ने भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं। हेड टु हेड में बेंगलुरु आगे IPL में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 17 मैच RCB ने जीते हैं, जबकि RR को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं, बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। राजस्थान की बॉलिंग-बैटिंग दोनों मजबूत राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक अपने तीनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर बनी हुई है। राजस्थान की बल्लेबाजी इस सीजन काफी मजबूत दिखी है। टॉप ऑर्डर लगातार टीम को अच्छी शुरुआत दे रहा है, जबकि मिडिल ऑर्डर भी जिम्मेदारी निभाते हुए बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रहा है। टीम का अप्रोच आक्रामक रहा है। गेंदबाजी में भी टीम संतुलित नजर आई है। टीम में नई गेंद से बॉलिंग करने वाले गेंदबाज वर्ल्ड क्लास हैं। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। कुल मिलाकर, राजस्थान रॉयल्स इस सीजन एक मजबूत और संतुलित टीम के रूप में उभरी है। बेंगलुरु का शानदार फॉर्म जारी बेंगलुरु ने अब तक अपने मुकाबलों में संतुलित प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाए रखी है। टीम की बैटिंग लाइनअप बहुत मजबूत है। टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिल रही है। मिडिल ऑर्डर भी अहम मौकों पर योगदान दे रहा है और टीम बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। बॉलिंग में भी टीम शानदार कर रही है। इस सीजन दो मैच खेले गए गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पिच बैटिंग के लिए अच्छी है, जहां खूब रन बनते हैं। IPL 2026 में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। पहले मैच में, रॉयल्स ने सुपर किंग्स के खिलाफ 128 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। दूसरे मैच में, रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11-11 ओवर के मैच में 150/3 का स्कोर बनाया। जवाब में, मुंबई 123/9 पर ही रुक गई। यहां अब तक कुल 8 IPL मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 और दूसरी ने 4 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। सबसे बड़ा टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन गुवाहाटी में शुक्रवार को भी बारिश की आशंका है। आज यहां 56% बारिश के चांस हैं। मैच वाले दिन यहां का तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया:दिग्वेश के कैच पर विवाद, एलन आउट; पंत-पूरन स्लोअर बाउंसर पर आउट; मोमेंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया। दिग्वेश राठी के बाउंड्री कैच पर विवाद हुआ। वहीं स्लोअर बाउंसर पर ऋषभ पंत और निकोलस पूरन आउट हुए। पूरी खबर

Continue reading on the app

'धुरंधर 2' ने 22वें दिन सिंगल डिजिट में किया कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर बरसे इतने करोड़, जानिए फिल्म की टोटल कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर 2' का विजय रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने के बाद भी दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है और तीसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में भी थिएटर्स में अच्छी भीड़ देखी जा रही है. अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन एक्शन के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

शर्मनाक! श्रेयस अय्यर की बहन के साथ बदतमीजी, ऑनलाइन मिली धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट करना पड़ा डिलीट

Shreyas Iyer sister targeting: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को ऑनलाइन धमकी मिली है. धमकी के बाद श्रेष्ठा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से केकेआर के लिए बनाया एक वीडियो उन्होंने डिलीट कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है. Fri, 10 Apr 2026 12:18:20 +0530

  Videos
See all

Iran Israel America War News LIVE: ट्रंप का एक और ऐलान | Attack on Lebanon | Middle East | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:15:22+00:00

Hezbollah Missile Attack :हिजबुल्लाह ने फिर किया मिसाइल अटैक| Trump | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:13:36+00:00

Amit Shah Live: पश्चिम बंगाल में BJP का घोषणा पत्र |West Bengal Assembly Election | BJP Manifesto #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:17:27+00:00

Monalisa Farman Marriage Controversy : माेनालिसा-फरमान हाेंगे अलग-अलग! | Sanoj Mishra | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:12:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers