Responsive Scrollable Menu

मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया:दिग्वेश के कैच पर विवाद, एलन आउट; पंत-पूरन स्लोअर बाउंसर पर आउट; मोमेंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया। दिग्वेश राठी के बाउंड्री कैच पर विवाद हुआ। वहीं स्लोअर बाउंसर पर ऋषभ पंत और निकोलस पूरन आउट हुए। LSG Vs KKR मैच के टॉप-9 मोमेंट्स 1. दिग्वेश के कैच पर विवाद, एलन आउट लखनऊ के प्रिंस यादव ने अपने पहले ओवर में फिन एलन को आउट किया। 137.6 किमी/घंटा की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर एलन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई। बाउंड्री लाइन के पास दिग्वेश सिंह राठी ने कैच पकड़ा। एलन 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके शामिल थे। हालांकि, इस विकेट पर विवाद हुआ। रिप्ले में दिग्वेश का पैर बाउंड्री के करीब नजर आया, लेकिन फील्ड अंपायर ने कैच को वैध मानते हुए एलन को आउट दिया। 2. रहाणे का बल्ला छूटा, फिर भी लगा सिक्स आठवें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने सिक्स लगाया। आवेश खान की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर रहाणे ने कट लगाने की कोशिश की, लेकिन शॉट खेलते वक्त उनके हाथ से बल्ला छूटकर स्क्वेयर लेग की ओर उड़ गया। इसके बावजूद गेंद बल्ले से कनेक्ट होकर डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से सिक्स के लिए गई। 3. शमी के डाइविंग कैच से रहाणे आउट 10वें ओवर में दिग्वेश सिंह राठी ने अजिंक्य रहाणे को आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद पर रहाणे ने लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट टाइम नहीं हुआ और गेंद मिडविकेट की ओर गई। यहां मोहम्मद शमी ने आगे डाइव लगाकर शानदार लो कैच पकड़ा। कैच को लेकर थर्ड अंपायर ने जांच की, लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद सीधे शमी के हाथों में गई और उनकी उंगलियां गेंद के नीचे थीं। रहाणे 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। 4. मार्श के चौके से चेज की शुरुआत 181 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ के मिचेल मार्श ने चौके से शुरुआत की। इम्पैक्ट प्लेयर वैभव अरोरा की पहली गेंद पर मार्श ने बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेला और गेंद पॉइंट के पार बाउंड्री तक पहुंची। 5. वैभव ने एक ओवर में दो विकेट लिए 5वें ओवर की पहली बॉल पर वैभव अरोरा ने ऐडन मार्करम को रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया। मार्करम 15 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने तीसरी बॉल पर मिचेल मार्श को विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी के हाथों कैच कराया। मार्श 15 रन ही बना सके। वैभव ने स्टंप पर बॉल डाली, जो बल्ले से लगकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई। 6. स्लोअर बाउंसर पर पंत-पूरन आउट कोलकाता के गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंदों से लखनऊ के मिडिल ऑर्डर को झटका दिया। 8वें ओवर में कैमरन ग्रीन ने ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर पंत पुल शॉट के लिए तैयार नहीं थे, गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई, जहां कार्तिक त्यागी ने कैच लपका। इसके बाद 11वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन को भी शॉर्ट गेंद पर फंसा लिया। पूरन ने पुल खेलने की कोशिश में टॉप एज दिया। लॉन्ग ऑन पर खड़े रमनदीप सिंह ने कैच पकड़ा। पूरन 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। 7. बडोनी की सिक्स से फिफ्टी, अगली गेंद पर आउट 15वें ओवर में आयुष बडोनी ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। अनुकूल रॉय की फुलटॉस गेंद पर बडोनी ने आगे बढ़कर शॉट खेला और वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स जड़ा। हालांकि, अगली गेंद पर अनुकूल रॉय ने वापसी करते हुए बडोनी को पवेलियन भेज दिया। बडोनी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे रिंकू सिंह के हाथों में गई। 8. मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया 16वें ओवर में मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए सिक्स लगाया। वैभव अरोड़ा की फुल लेंथ गेंद, जो लेग स्टंप के बाहर थी, उस पर मुकुल ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए शॉट खेला और गेंद लॉन्ग ऑन के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंची। 9. मुकुल की सिक्स से फिफ्टी 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुकुल चौधरी ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। वैभव अरोड़ा की फुल और ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर मुकुल ने क्रीज में जगह बनाकर शॉट खेला और गेंद स्वीपर कवर के ऊपर से सिक्स के लिए भेजी। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज RR vs RCB:दोनों टीमें अब तक नहीं हारीं, राजस्थान रॉयल्स टेबल में टॉप पर IPL का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सीजन की दो सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

IPL में आज RR vs RCB:दोनों टीमें अब तक नहीं हारीं, राजस्थान रॉयल्स टेबल में टॉप पर

IPL का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सीजन की दो सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हैं। वहीं दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स ने भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं। हेड टु हेड में बेंगलुरु आगे IPL में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 17 मैच RCB ने जीते हैं, जबकि RR को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं, बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। राजस्थान की बॉलिंग-बैटिंग दोनों मजबूत राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक अपने तीनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर बनी हुई है। राजस्थान की बल्लेबाजी इस सीजन काफी मजबूत दिखी है। टॉप ऑर्डर लगातार टीम को अच्छी शुरुआत दे रहा है, जबकि मिडिल ऑर्डर भी जिम्मेदारी निभाते हुए बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रहा है। टीम का अप्रोच आक्रामक रहा है। गेंदबाजी में भी टीम संतुलित नजर आई है। टीम में नई गेंद से बॉलिंग करने वाले गेंदबाज वर्ल्ड क्लास हैं। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। कुल मिलाकर, राजस्थान रॉयल्स इस सीजन एक मजबूत और संतुलित टीम के रूप में उभरी है। बेंगलुरु का शानदार फॉर्म जारी बेंगलुरु ने अब तक अपने मुकाबलों में संतुलित प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाए रखी है। टीम की बैटिंग लाइनअप बहुत मजबूत है। टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिल रही है। मिडिल ऑर्डर भी अहम मौकों पर योगदान दे रहा है और टीम बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। बॉलिंग में भी टीम शानदार कर रही है। इस सीजन दो मैच खेले गए गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पिच बैटिंग के लिए अच्छी है, जहां खूब रन बनते हैं। IPL 2026 में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। पहले मैच में, रॉयल्स ने सुपर किंग्स के खिलाफ 128 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। दूसरे मैच में, रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11-11 ओवर के मैच में 150/3 का स्कोर बनाया। जवाब में, मुंबई 123/9 पर ही रुक गई। यहां अब तक कुल 8 IPL मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 और दूसरी ने 4 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। सबसे बड़ा टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन गुवाहाटी में शुक्रवार को भी बारिश की आशंका है। आज यहां 56% बारिश के चांस हैं। मैच वाले दिन यहां का तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया:दिग्वेश के कैच पर विवाद, एलन आउट; पंत-पूरन स्लोअर बाउंसर पर आउट; मोमेंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया। दिग्वेश राठी के बाउंड्री कैच पर विवाद हुआ। वहीं स्लोअर बाउंसर पर ऋषभ पंत और निकोलस पूरन आउट हुए। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

बॉल मेरे एरिया में आती है तो जोर से मारता हूं, चाहें बॉलर कोई भी हो... LSG का नया हीरो मुकुल चौधरी

मुकुल चौधरी ने मैच के बाद कहा कि मेरे पिता जी का शादी से पहले सपना था कि मैं क्रिकेट खेलूं. मुकुल अपना आदर्श महेंद्र सिंह धोनी को मानते हैं. Fri, 10 Apr 2026 11:09:49 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात!| US-Iran Ceasefire | Trump | 10 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:59:02+00:00

Netanyahu Big Stement on Lebanon LIVE: Iran US Ceasefire के बीच Israel का ऐलान! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:46:35+00:00

Iran US Ceasefire LIVE Updates: टूट गई डील! Islamabad नहीं जाएगा ईरान! | Lebanon | Munir Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:56:08+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire Updates: 'Lebanon पर और तेज होगा हमला'- IDF COS #shorts |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:50:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers