Responsive Scrollable Menu

बकरी ने खा लिया घर में बना चावल, इसी बात पर भिड़ गए 2 भाई; एक की चली गई जान

बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. एक बकरी द्वारा चावल खाने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Continue reading on the app

Sridevi को लेकर जान्हवी कपूर का बड़ा खुलासा: बोलीं- 'लोग उन्हें घर तोड़ने वाली कहते थे, मां की मौत से सदमे में थी'

Sridevi: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को लेकर उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने चौंकाने वाला खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां को अपने जीवन में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और उन बातों का असर उनके मानसिक स्थिति पर भी पड़ा था।

मां के जाने का दर्द अब भी कायम

राज शमानी के पॉडकास्ट में बात करते हुए जान्हवी ने कहा, "मैं अपने मन की उथल-पुथल से, अपने अंदर के संघर्ष से बचने की कोशिश करती हूं। उन भावनाओं से जिनसे मैंने अभी तक निपटा नहीं है, उन आघातों से जिनसे मैं अभी तक उबर नहीं पाई हूं। सबसे बड़ा सदमा मेरी मां को खोना था, खासकर जिस तरह से मैंने यह सब झेला, पूरी दुनिया के सामने और उस दौर से गुजरना।" उन्होंने कहा, “मैं आज भी उस दर्द से उबर नहीं पाई हूं। मां के बिना सब कुछ अलग हो गया है।”

Sridevi and Janhvi Kapoor

'मां को लोग घर तोड़ने वाली कहते थे'

जान्हवी ने श्रीदेवी के एक पुराने इंटरव्यू को भी याद किया, जिसमें दिवंगत अभिनेत्री ने अपनी कमजोरियों और हिंदी फिल्म उद्योग में गंभीरता से लिए जाने की अपनी इच्छा के बारे में खुलकर बात की थी। इस पर जान्हवी ने कहा, “मैंने उनका वह सफर देखा है। जब वह जीवित थीं, तब लोग उनके प्रति दयालु नहीं थे। उन्हें घर तोड़ने वाली और न जाने क्या-क्या क्रूर बातें कही जाती थीं। इन बातों का उन पर गहरा असर पड़ा और उन्हें बुरा लगा, लेकिन इतिहास गुजर चुके लोगों के प्रति दयालु होता है।”

अब जाकर समझ आई मां की बात

उन्होंने आगे कहा - “अब मैं उन्हें समझती हूं। और मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं उन्हें पहले नहीं समझ पाई। उनका नजरिया मुझसे बिल्कुल अलग था, जब मैं बच्ची थी तब मेरा नजरिया पेशेवर, आर्थिक और अन्य चीजों को देखने के तरीके से बिल्कुल अलग था। उन्होंने चार साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने संघर्षों की कहानियां हमसे साझा नहीं कीं। वह सिर्फ खुशियों भरी कहानियां ही सुनाती थीं।”

तस्वीर में: श्रीदेवी, बोनी कपूर, जान्हवी और खुशी कपूर

अचानक लेनी पड़ी जिम्मेदारियां

जान्हवी ने बताया कि वह अपनी मां पर हर छोटी-बड़ी बात के लिए निर्भर रहती थीं, लेकिन उनके निधन के बाद उन्हें अचानक खुद फैसले लेने पड़े। इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उन्होंने कुछ गलत फैसले भी लिए।

उन्होंने kue कि उस कठिन समय में उन्होंने कुछ ऐसे लोगों पर भरोसा किया, जो उनके लिए सही नहीं थे। लेकिन इन अनुभवों ने उन्हें मजबूत बनाया और जिंदगी को समझने का नया नजरिया दिया।
 

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Nitesh Rane News: “किसी के अब्बा का पाकिस्तान..” नितेश राणे का चौंकाने वाला बयान | #viralvideo #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:30:58+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: नाम कटने से इसलिए टेंशन में ममता बनर्जी! #pmmodi #tmcvsbjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:18:48+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: कॉपी-पेस्ट के लिए उड़ा शहबाज का मजाक | #pakistannews #asimmunir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:11:56+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: कॉपी-पेस्ट के लिए उड़ा शहबाज का मजाक | #pakistannews #asimmunir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:00:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers