KKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने खेली लखनऊ के लिए मैच विनिंग पारी, कोलकाता को 3 विकेट से हराया
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय स्टार मुकुल चौधरी खिलाड़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 182 रनों के टारगेट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. लखनऊ के इस जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने हारते हुए मैच में लखनऊ को जीत दिलाई.
लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत रही थी खराब
कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 182 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 42 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. वैभव अरोड़ा ने एक ही ओवर में लखनऊ को 2 झटके दिए. पहले उन्होंने मार्कराम को आउट किया. मार्कराम 15 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद मार्श को 15 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया.
लखनऊ का टॉप ऑर्डर फेल, आयुष बडोनी ने मीडिल ऑर्डर में संभाली पारी
इसके बाद कैमरून ग्रीन ऋषभ पंत को चलता किया. पंत 9 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए. फिर कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया. पूरन 15 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए. अब्दुल समद भी 2 रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने. इसके बाद एक शानदार पारी खेलकर आयुष बडोनी आउट हुए. उन्हें अनुकूल रॉय ने ही चलता किया. आयुष बडोनी ने 34 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली.
???? Milestone Unlocked ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
1⃣0⃣0⃣0⃣ runs in #TATAIPL for Ayush Badoni ????????
Will he guide #LSG over the line on his special night? ????
Updates ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/wGyT6bU8hw
मुकुल चौधरी ने सिर्फ 27 गेंदों पर खेली 54 रनों की मैच विनिंग पारी
आयुष बडोनी के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि लखनऊ की टीम यह मुकाबला हार गई है, लेकिन यहां से मुकुल चौधरी ने जो पारी खेली, उसे लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस कभी भूल नहीं पाएंगे. इस खिलाड़ी ने आखिरी के 3 ओवरों में कमाल की बल्लेबाजी की और लखनऊ को एक हारते मैच में जीत दिलाई. मुकुल चौधरी ने सिर्फ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के लगाए.
Absolute carnage from Mukul Choudhary ????#LSG pull off a last ball thriller at Eden Gardens. ????#LucknowSuperGiants #KolkataKnightRiders #TATAIPL pic.twitter.com/yueDng5VIL
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 9, 2026
Another day, another #TATAIPL thriller ????@LucknowIPL get over the line in a last-ball finish, courtesy of Mukul Choudhary's heroics ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/VLthHCB8Cm
ऐसी रही कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट पर 181 रनों का स्कोर खड़ा किया है. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 2 छक्का निकला. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. जबकि रोवमैन पॉवेल ने 24 गेंद पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 24 गेंद पर नाबाद 32 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: ये क्या शॉट है भाई! बॉल और बल्ला दोनों हवा में फिर भी मिल गया छक्का, अजिंक्य रहाणे भी हुए हक्का-बक्का
ईरान-इजराइल टकराव के बीच पीएम नेतन्याहू का बड़ा फैसला, लेबनान से बातचीत के लिए तैयार
ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक पहल सामने आई है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत शुरू करने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब क्षेत्र में युद्धविराम की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं. नेतन्याहू ने बताया कि लेबनान की ओर से बार-बार बातचीत की मांग की जा रही थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया. उन्होंने लेबनान के प्रधानमंत्री की उस अपील का भी स्वागत किया, जिसमें बेरुत को सैन्य गतिविधियों से मुक्त करने की बात कही गई थी. हालांकि, इस पर लेबनान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
बातचीत का मुख्य उद्देश्य
इस प्रस्तावित बातचीत का मुख्य उद्देश्य लेबनान में सक्रिय ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह (Hezbollah) को हथियारों से मुक्त करना और इजराइल-लेबनान के बीच शांति स्थापित करना है. नेतन्याहू का मानना है कि अगर यह बातचीत सफल होती है, तो इससे पूरे क्षेत्र में स्थिरता आ सकती है.
Israeli PM Benjamin Netanyahu says he's authorised direct negotiations with Lebanon “as soon as possible”, adding peace talks with the Lebanese gov't will include the disarmament of Hezbollah.
— Al Jazeera English (@AJEnglish) April 9, 2026
Al Jazeera’s @Nour_Odeh is following developments from Ramallah, occupied West Bank. pic.twitter.com/NOm6BMzI3o
वहीं दूसरी ओर, हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में बारूदी सुरंगें बिछाने का दावा किया है. यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है, और इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है.
ट्रंप ने भी ईरान को दी चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने समझौते का पालन नहीं किया, तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा. इस बीच, युद्धविराम को लेकर भी कई तरह की असहमति बनी हुई है, खासकर इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष को लेकर. हाल के दिनों में इजराइल द्वारा बेरूत पर किए गए हवाई हमलों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. यह हमला फरवरी के अंत से शुरू हुए संघर्ष के बाद सबसे घातक माना जा रहा है.
ईरान का यूरेनियम भंडार
इसके अलावा, ईरान के यूरेनियम भंडार को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है. यह साफ नहीं है कि भविष्य में इसका क्या होगा और क्या ईरान अपनी परमाणु गतिविधियों को सीमित करेगा या नहीं. कुल मिलाकर, भले ही अभी अस्थायी रूप से हमले रुके हुए हैं, लेकिन स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है. आने वाले दिनों में बातचीत और कूटनीतिक प्रयास ही तय करेंगे कि क्षेत्र में शांति कायम हो पाएगी या नहीं.
यह भी पढ़ें- इस्लामाबाद में जुम्मे को होगी यूएस और ईरान के बीच वार्ता, क्या लेबनान को मिलेगी राहत? जानें कौन-कौन हो सकता है शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























