इजरायल-लेबनान के बीच सीधी बातचीत जल्द, बेंजामिन नेतन्याहू ने दिए निर्देश
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान में बढ़ते सैन्य हमले और संघर्ष-विराम के उल्लंघन को लेकर जारी तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे संवाद की बात कही है। यह बातचीत मुख्य रूप से हिज्बुल्लाह के निरस्त्रीकरण और दोनों देशों के बीच स्थायी शांति स्थापित करने पर केंद्रित होगी।
बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे संवाद शुरू करने का बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि सरकार को जल्द से जल्द वार्ता शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
गवर्नमेंट प्रेस ऑफिस ऑफ इजरायल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के साथ बातचीत शुरू करने के लिए लेबनान के बार-बार अनुरोध को देखते हुए, मैंने सरकारी मीटिंग में जल्द से जल्द लेबनान के साथ सीधी बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बातचीत हिज्बुल्लाह के निरस्त्रीकरण और इजरायल और लेबनान के बीच शांतिपूर्ण संबंध बनाने पर केंद्रित होगी।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, इजरायल, लेबनान के प्रधानमंत्री की ओर से गुरुवार को बेरूत को डीमिलिटराइज करने के लिए की गई अपील की सराहना करता है।
बता दें कि इजरायल के हमलों ने क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईरान ने स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि यदि ये कार्रवाइयां जारी रहीं तो हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर ही हैं।
ईरान ने लेबनान के खिलाफ बार-बार की आक्रामकता को संघर्ष-विराम समझौते का घोर उल्लंघन बताया है। ईरान का कहना है कि इन आक्रमक कार्रवाइयों का जारी रहना बातचीत को बेमानी बना देगा। ईरान अपने लेबनानी भाइयों और बहनों को कभी नहीं छोड़ेगा। यह धोखे तथा संभावित समझौतों के प्रति प्रतिबद्धता की कमी का एक खतरनाक संकेत है।
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, लेबनान में इजरायल का फिर से घुसपैठ करना, शुरुआती संघर्ष-विराम समझौते का खुला उल्लंघन है। यह धोखेबाजी और भविष्य के संभावित समझौतों के प्रति प्रतिबद्धता की कमी का एक खतरनाक संकेत है। इन कार्रवाइयों का जारी रहना बातचीत को बेमानी बना देगा। हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर हैं। ईरान अपने लेबनानी भाई-बहनों को कभी नहीं छोड़ेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध को खत्म करने वाली समझौता वार्ता के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस इस्लामाबाद जाने की तैयारी में हैं। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति के बाद दोनों देशों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में बातचीत हो रही है।
इस बीच ईरानी डेलिगेशन के पाकिस्तान पहुंचने को लेकर पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
KKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने खेली लखनऊ के लिए मैच विनिंग पारी, कोलकाता को 3 विकेट से हराया
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय स्टार मुकुल चौधरी खिलाड़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 182 रनों के टारगेट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. लखनऊ के इस जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने हारते हुए मैच में लखनऊ को जीत दिलाई.
लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत रही थी खराब
कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 182 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 42 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. वैभव अरोड़ा ने एक ही ओवर में लखनऊ को 2 झटके दिए. पहले उन्होंने मार्कराम को आउट किया. मार्कराम 15 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद मार्श को 15 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया.
लखनऊ का टॉप ऑर्डर फेल, आयुष बडोनी ने मीडिल ऑर्डर में संभाली पारी
इसके बाद कैमरून ग्रीन ऋषभ पंत को चलता किया. पंत 9 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए. फिर कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया. पूरन 15 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए. अब्दुल समद भी 2 रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने. इसके बाद एक शानदार पारी खेलकर आयुष बडोनी आउट हुए. उन्हें अनुकूल रॉय ने ही चलता किया. आयुष बडोनी ने 34 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली.
???? Milestone Unlocked ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
1⃣0⃣0⃣0⃣ runs in #TATAIPL for Ayush Badoni ????????
Will he guide #LSG over the line on his special night? ????
Updates ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/wGyT6bU8hw
मुकुल चौधरी ने सिर्फ 27 गेंदों पर खेली 54 रनों की मैच विनिंग पारी
आयुष बडोनी के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि लखनऊ की टीम यह मुकाबला हार गई है, लेकिन यहां से मुकुल चौधरी ने जो पारी खेली, उसे लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस कभी भूल नहीं पाएंगे. इस खिलाड़ी ने आखिरी के 3 ओवरों में कमाल की बल्लेबाजी की और लखनऊ को एक हारते मैच में जीत दिलाई. मुकुल चौधरी ने सिर्फ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के लगाए.
Absolute carnage from Mukul Choudhary ????#LSG pull off a last ball thriller at Eden Gardens. ????#LucknowSuperGiants #KolkataKnightRiders #TATAIPL pic.twitter.com/yueDng5VIL
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 9, 2026
Another day, another #TATAIPL thriller ????@LucknowIPL get over the line in a last-ball finish, courtesy of Mukul Choudhary's heroics ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/VLthHCB8Cm
ऐसी रही कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट पर 181 रनों का स्कोर खड़ा किया है. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 2 छक्का निकला. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. जबकि रोवमैन पॉवेल ने 24 गेंद पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 24 गेंद पर नाबाद 32 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: ये क्या शॉट है भाई! बॉल और बल्ला दोनों हवा में फिर भी मिल गया छक्का, अजिंक्य रहाणे भी हुए हक्का-बक्का
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















