Responsive Scrollable Menu

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी:रनवे एरिया से धुआं उठा, गेट बंद किए; कुछ उड़ानें रोकी गईं

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें को मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, आग शाम 6:10 बजे लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक सीमित रही। इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए। आग से जुड़ी तीन तस्वीरें… गेट बंद किए, कुछ फ्लाइट रोकी गईं सुरक्षा के कारण एयरपोर्ट के सभी गेट बंद किए गए, जिससे यात्रियों की लाइन लग गई। टर्मिनल-1 की कुछ फ्लाइट एहतियात के तौर पर रोकी गईं, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ। अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। एयरपोर्ट पर आग से जुड़ीं पिछली घटनाएं… 28 ऑक्टूबर 2025: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लग, एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में आग लग गई थी। यह बस एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है। आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। पूरी खबर पढ़ें… 11 सितंबर 2025- काठमांडू जा रही फ्लाइट की टेल में आग दिल्ली से काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG041 की टेल (पिछले हिस्से) में आग लग गई थी। इसके बारे में एक दूसरे विमान के पायलट से पता चला। यह घटना तब हुई जब विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए खड़ा था। काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। टेल पाइप इंजन का पिछला हिस्सा होता है। यहां से गर्म हवा और धुआं बाहर निकलता है। पूरी खबर पढ़ें... --------

Continue reading on the app

मुंबई से उड़ी एअर इंडिया फ्लाइट 20 मिनट में लौटी:इंजन बंद होने पर पायलट ने ‘पैन पैन’ कॉल दी, टेकऑफ के दौरान चिंगारी भी देखी गई

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2812 गुरुवार को उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौट आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेकऑफ के दौरान तेज आवाज सुनाई दी और चिंगारी भी दिखीं। अधिकारियों ने बताया कि हवा में एक इंजन बंद होने पर पायलट ने रेडियो पर ‘पैन पैन’ कॉल दी, जिसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया। फ्लाइट को सुबह 2:05 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन यह करीब 2:30 बजे रवाना हुई। अधिकारियों के मुताबिक उड़ान के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई। यात्रियों ने भी टेकऑफ के दौरान कुछ असामान्य महसूस होने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी समस्या के बीच पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ‘पैन पैन’ अलर्ट जारी किया। विमान करीब 2:35 बजे सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतर गया। लैंडिंग के बाद संबंधित विमानों को आगे की उड़ान के लिए रोका गया और उसकी विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई। विमानन इमरजेंसी प्रोटोकॉल में यह कॉल ‘MAYDAY’ से एक स्तर नीचे मानी जाती है। इसका मतलब होता है कि स्थिति गंभीर है और तुरंत सहायता की जरूरत है, लेकिन तत्काल जानलेवा खतरे की स्थिति नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

बाबर आजम के नाम विश्व कीर्तिमान... कोहली-गेल को छोड़ा पीछे, टी20 में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Babar Azam fastest 12000 t20 runs: बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए सबसे तेज 12,000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 338 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के खिलाफ 87 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. बाबर अब शोएब मलिक के बाद इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. Thu, 9 Apr 2026 23:16:42 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: नाम कटने से इसलिए टेंशन में ममता बनर्जी! #pmmodi #tmcvsbjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:18:48+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: कॉपी-पेस्ट के लिए उड़ा शहबाज का मजाक | #pakistannews #asimmunir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:00:41+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: कॉपी-पेस्ट के लिए उड़ा शहबाज का मजाक | #pakistannews #asimmunir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:11:56+00:00

Wife Kill Husband: पति की हत्या, पत्नी ने रचा लूट का ड्रामा! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers